; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

सिलेबस में बदलाव, इस माह मिल जाएंगी किताबें

जागरण संवाददाता, पंचकूला : सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में शुक्रवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग की ओर से कक्षा तत्परता कार्यक्रम-2016 के तहत शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए मंडलस्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव केसनी आनंद अरोड़ा मुख्यातिथि थीं। इस दौरान सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक आलोक वर्मा भी उपस्थित थे।
जब सरकारी अध्यापकों की योग्यता अच्छी तो परिणाम फिस्स क्यों
केसनी आनंद ने कहा कि सरकारी स्कूलों के अध्यापक योग्यता के मामले में प्राइवेट स्कूलों के अध्यापकों से काफी आगे होते हैं। इसलिए सरकारी स्कूलों का स्तर व परीक्षा परिणाम भी प्राइवेट स्कूलों से बेहतर होना चाहिए। अरोड़ा ने कहा कि बच्चों को इस महीने के अंत तक सभी किताबें मिल जाएंगी। नई किताबों में बहुत बदलाव भी किए गए हैं। इसके अलावा जल्द ही जेबीटी अध्यापकों को भी नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
प्रदेश में अध्यापकों की कमी
प्राथमिक शिक्षा विभाग के निदेशक आरएस खर्ब ने कहा कि प्रदेश में अध्यापकों की कमी है। कई बार अदालती मामलों के कारण भी शिक्षक भर्ती में देरी हो जाती है। इसलिए विभाग अपने तरफ से भर्तियों को लेकर सदैव तत्पर है। जिला शिक्षा अधिकारी सावित्री सिहाग ने सभी का स्वागत किया। इस कार्यशाला मे जिला पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र व कैथल के जिला शिक्षा अधिकारी, उप शिक्षा अधिकारी, जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी व सभी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के प्रिंसिपल व हाई स्कूलों के हेडमास्टर्स भाग लिया।
नन्हे-मुन्नों के अविष्कार भाए
कार्यक्रम में इंडिया गोट टैलेंट में चुने गए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-19 के छात्र मनीष बिस्सी ने डांस की प्रस्तुति दी। वहीं, पंचकूला के स्कूलों की ओर से लगाई गई प्रदर्शनियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं। इनमें शिक्षा-दीक्षा मोबाइल को बिना बिजली के प्रयोग से टीवी बनाना, बिना बिजली का प्रोजेक्टर व रियलिटी विजुअल डिवाइस। गुड़गाव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कटरपुरी के छात्रों द्वारा तैयार मिड-डे मील ऐप जिसमें बच्चों को दी जाने वाली सामग्री व उसके स्टॉक का पूरा ब्यूरो मिनटों में हो सकता है, को दिखाया गया।


सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news