; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

गैर-शिक्षक हड़ताल पर, दाखिले के लिए विद्यार्थी परेशान

रोहतक: मांगों के लिए गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने बुधवार को एम.डी.यू. में कलम छोड़ हड़ताल की। उन्होंने वि.वि. प्रशासन को 29 जून तक मांगें पूरी करने का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वह बड़ा आंदोलन करने पर विवश होंगे जिसकी जिम्मेदारी वि.वि. प्रशासन की होगी।
उन्होंने हड़ताल के दौरान वि.वि. प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गैर-शिक्षक कर्मचारी कलम छोड़ हड़ताल के दौरान प्रशासनिक भवन के सामने प्रधान रणधीर कटारिया की अध्यक्षता में एकत्रित हुए और मांगों के प्रति प्रशासन के ढुल-मुल रवैये को लेकर रोष प्रकट किया।
प्रदर्शन के दौरान प्रधान कटारिया ने कहा कि वि.वि. कुलपति ने उन्हें मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था,लेकिन अभी तक उनकी जायज मांगें पूरा नहीं की गईं। कुलपति ने जायज मांगों को कार्यकारिणी परिषद की बैठक में पास करवाने का आश्वासन दिया था और यह यह काम उनके अधिकार क्षेत्र में आता है। जिन्हें वह पूरा करना नहीं चाहते। इस मौके पर उप-प्रधान निरंजन, महासचिव अनिल मल्होत्रा, सहसचिव प्रेम सजवाण, कोषाध्यक्ष कृष्ण चंद्र, फूल कुमार बोहत, पूर्व महासचिव ताराचंद शर्मा, संजीव, जसवंत सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news