; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

पुलिस भर्ती में बरती जा रही अनियमितताएं : शर्मा

जागरण संवाददाता, पंचकूला : कुरुक्षेत्र में चल रही पुलिस भर्ती को लेकर पूर्व आइजी एवं लोक स्वराज पार्टी के अध्यक्ष रणवीर शर्मा शुक्रवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के कार्यालय पहुंचे। परंतु आयोग के चेयरमैन भारत भूषण भारती से मिल नहीं पाए। शर्मा ने पत्रकारों को पुलिस मेनुअल का हवाला देते हुए कहा कि कुरुक्षेत्र में चल रही भर्तियों में भारी अनियमितताएं हैं।
पुलिस भर्ती के लिए जो स्थान कुरुक्षेत्र में चुना गया है, वह आवासीय क्षेत्र है, जबकि हरियाणा में इस समय छह ट्रेनिंग सेंटर खाली पड़े हुए हैं। वहा उम्मीदवारों को जोन अनुसार बुलाया जा सकता है। इसके उल्ट सरकार द्वारा लाखों रुपये खर्च करके आवासीय कॉलोनी में ही शारीरिक योग्यता परीक्षा ली जा रही है। पुलिस मैनुअल तथा पुराने सिविल व सैन्य भर्ती रिकार्ड के अनुसार रोजाना एक स्थान पर 500 से 700 जवानों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल किया जाता है, लेकिन कुरुक्षेत्र में रोजाना 13 से 15000 जवानों को इस प्रक्रिया में शामिल करके केवल खानापूर्ति की जा रही है।
 Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news