; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

रैली कर सीएम को नियुक्ति का दिलाएंगे वादा याद

रिजल्ट घोषित होने के 23 महीने बाद भी नियुक्ति होने से बिफरे चयनित जेबीटी शिक्षक अब आरपार के संघर्ष की रणनीति के तहत 17 जुलाई को करनाल में महारैली करेंगे। प्रदेशभर के चयनित जेबीटी शिक्षक वहां पर अपने परिवारों के साथ पहुंचेंगे। यह बात पत्रकारवार्ता में चयनित जेबीटी शिक्षकों की संघर्ष समिति के सदस्य संजीव खरकभूरा ने कही।
उन्होंने बताया कि 30 मार्च 2011 को हाईकोर्ट ने 9 महीने में रेगुलर जेबीटी भर्ती पूरी करने का आदेश दिया था लेकिन आज 5 साल बीतने के बाद भी भर्ती पूरी नहीं हुई और भर्ती का रिजल्ट घोषित हुए भी करीबन 2 साल होने को हैं। हाईकोर्ट की एकल बेंच ने 31 मार्च 2016 को भर्ती को सही ठहराया लेकिन फैसले के बावजूद 42 दिन तक शिक्षा विभाग सरकार ने नियुक्ति नहीं दी और मामले को लटकाए रखा। जिससे डबल बेंच में फिर से नियुक्ति पर रोक लग गई।

संजीव ने कहा कि नियुक्ति के लिए संघर्ष समिति के बैनर तले 1 जुलाई से सिरसा से शुरू हुई रथयात्रा का 17 जुलाई को करनाल में वादा निभाओ महारैली से समापन होगा। 29 मार्च 2015 को रैली के बाद मुख्यमंत्री ने 77 दिन में नियुक्ति देने का वादा किया था, अब वो वादा याद दिलाएंगे। उल्लेखनीय है कि चयनित जेबीटी के रोक संबंधी मामले की 20 जुलाई को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news