; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

ट्रान्सफर पालिसी से एक पोस्ट पर दो टीचर्स की नियुक्ति से असमंजस

हिसार : पीजीटी के ट्रांसफर करने की पॉलिसी में बदलाव के बाद नया मामला सामने आया है। जिन पीजीटी की ड्यूटी पढ़ाने की नहीं थी, उनके तबादले को रोक दिया है। दरअसल, डीईओ ऑफिस में नियुक्त की गई जिला विज्ञान विशेषज्ञ पूर्णिमा का पहले तबादला कर दिया था, मगर बाद में रोक दिया गया।
उनकी जगह पर ज्वाइन करने के लिए नई टीचर पहुंच गई है। अब नियुक्ति किसकी हो, स्थिति साफ नहीं हो पाई। जब समाधान नहीं निकल पाया तो टीचरों ने मामला डीईओ के समक्ष रखा। डीईओ ने नई टीचर को पुराने स्टेशन पर भेज दिया। पीजीटी के तबादलों में सरकार ने जॉब संबंधी जानकारी मांगी थी। इसके आधार पर अंक दिए गए थे, ज्यादा अंक वाले शिक्षकों को प्राथमिकता देते हुए मनपसंद स्टेशन दिए थे। मगर जाे पीजीटी कार्यालय में नियुक्त थे और प्रबंधन का काम देख रहे थे, वो अंकों के मामले में पिछड़ गए। आपत्ति जताने पर ऐसे टीचरों के तबादलों को रोक दिया गया था।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news