; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

ट्रांसफर से प्रभावित गेस्ट टीचर होंगे अडजस्ट

विशेष संवाददाता, चंडीगढ़ हरियाणा में हाल में हुए टीचरों के ट्रांसफर से जिन गेस्ट टीचरों की जगह पर स्थायी टीचर तबादला होकर आए हैं, उन रिलीव होने वाले गेस्ट टीचरों को अडजस्ट किया जाएगा। मौलिक शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक नई ट्रांसफर पॉलिसी के तहत हाल में टीचरों के ट्रांसफर किए गए हैं।
स्थायी टीचरों के आने से कुछ गेस्ट टीचरों को रिलीव किया जाएगा। ऐसे रिलीव गेस्ट टीचरों को दोबारा एडजस्ट होने के लिए संबंधित जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी के पास फॉर्म भरना होगा जिसमें वे खाली पोस्ट के खिलाफ अपनी पसंद का स्टेशन व जिला भर सकेंगे। हिसार, भिवानी, जींद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़ तथा झज्जर जिलों के रिलीव होने वाले गेस्ट टीचर जहां नए जिलों के स्कूलों का ऑप्शन चुनेंगे वहीं दूसरे जिलों के टीचर अपने जिले का ऑप्शन दे सकेंगे।
इन रिलीव गेस्ट टीचरों की अडजस्टमेंट ऑनलाइन ही की जाएगी। इन टीचरों को सीधा निदेशालय में अपने स्टेशन व जिला के लिए संपर्क करने की जरूरत नहीं है, बल्कि तत्काल अपने जिले के जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को निर्धारित फॉर्म भरकर देना होगा। संबंधित जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ही उसे निदेशालय को भेजेंगे।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news