; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

तीसरी बार फीकी दीवाली मनाने को मजबूर जेबीटी

सोनीपतके लगभग आठ सौ सहित प्रदेश के 12 हजार 731 चयनित जेबीटी शिक्षकों को एक बार फिर से फीकी दीपावली मनाने को मजबूर होना पड़ रहा है। सरकार की ओर से उनका चयन तो किया जा चुका है, लेकिन 26 महीने बीतने के बाद भी सरकार में उन्हें नियुक्ति नहीं मिल सकी है।
अपनी इस वेदना के साथ जेबीटी शिक्षक कैबिनेट मंत्री कविता जैन से मिले और नियुक्ति मामले में सरकार का सहयोग मांगा। जिस पर कविता जैन ने आश्वस्त किया कि वे पूरी तरह से उनके साथ है तथा उनकी दीपावली को मीठा पर्व बनाने में पूरा सहयोग करेंगे।

शुक्रवार दोपहर चयनित जेबीटी संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल महिला विंग की संयोजक प्रोमिला, शीतल, पिंकी नीतू, सुनीता, राजबीर, रविन्द्र एवं विकास के साथ शहरी स्थानीय निकाय, महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन से मिले और ज्ञापन सौंपा। चयनित जेबीटी शिक्षकों का कहना है कि लगातार ये उनकी तीसरी दिवाली है, जो अबकी बार भी फीकी ही रहेगी क्योंकि सरकारी अध्यापक के रूप में चयन होने के बाद प्राइवेट स्कूलों ने भी इनको नौकरी से हटा दिया, जिनसे इनके परिवार का भरण-पोषण में काफी परेशानी हो रही है। जिस पर कविता जैन ने कहा कि प्रदेश में नौकरियों को लेकर बिगड़े हुए सिस्टम का नतीजा है कि चयनित जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति वर्तमान में भी अदालती प्रक्रिया में चल रही है। उन्होंने कहा कि रातों रात इस बिगड़ी हुई व्यवस्था को सुधार नहीं जा सकता। इसके बावजूद प्रदेश सरकार व्यवस्था को पारदर्शी बनाने पर काम कर रही है।

15नवंबर को होनी है सुनवाई : इसमामले में कोर्ट में 15 नवंबर को सुनवाई होनी है। इसलिए नव चयनित जेबीटी शिक्षकों की पूरी कोशिश है कि सरकार इस मामले में उनके साथ खड़ी हो, जिससे उन्हें जल्द से जल्द नियुक्ति मिल सकें।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news