; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

कर्मचारियों का 35 हजार का बैकलॉग करें पूरा

हरियाणाअनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ का पांचवां राज्यस्तरीय द्विवार्षिक अधिवेशन नेहरू कालोनी स्थित डॉ. अंबेडकर भवन में हुआ। यहां अनुसूचित जाति कर्मचारियों की पदोन्नति रिक्त 35 हजार बैकलॉग को विशेष भर्ती के तहत शीघ्र भरने का मुद्दा उठाया गया।


हजरस के प्रदेश उपाध्यक्ष खजान सिंह बड़वड़ ने कहा कि मंत्री कृष्ण लाल पंवार को अपनी मांगों से अवगत कराते हुए पी. राघवेन्द्र राव कमेटी की रिपोर्ट लागू करने की अपील की गई है। इसमें अनुसूचित जाति के कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ देने, हरियाणा के सभी विभागों में खाली पड़े लगभग 35 हजार बैकलाग को विशेष भर्ती अभियान के तहत शीघ्र भरना शामिल है। संगठन बिना आरक्षण रोस्टर के भर्ती किए गए लगभग 1.5 लाख कच्चे, आउटसोर्सिंग, डीसी रेट, गेस्ट कर्मचारियों को पक्का करने की तैयारी कर रही सरकार के फैसले का विरोध करता है। इन कर्मचारियों को तभी पक्का किया जाए, जब इन भर्तियों में एससी/बीसी का प्रतिनिधित्व पूरा किया जाए। इसके अलावा पांचवीं और आठवीं कक्षाओं में बोर्ड की परीक्षा को बहाल करना, सरकारी स्कूलों में एससी/बीसी छात्रों की संख्या के अनुसार इन्हीं वर्गों के अध्यापकों की भर्ती करना, रोस्टर रजिस्टर को हर स्तर पर तैयार करने की मांग मुख्य है।

इसमें ऑल हरियाणा शेड्यूल कास्ट एम्प्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष रामकुमार रंगा, लोक एकता फ्रंट पंजाब से अवतार सिंह, राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर के प्रदेश अध्यक्ष केशव कच्छावा ने अपने विचार रखे। मंच संचालन राज्य महासचिव हजरस चन्द्रमोहन ने किया।

नई कार्यकारिणी में प्रेम बकोलिया बने प्रधान

हरियाणाअनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ की प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें चुनाव पर्यवेक्षक महाबीर सिंह नरवाल, रामकुमार रंगा और भगत सिंह सांभरिया रहे। प्रधान पद के लिए प्रेम बकोलिया को सर्वसम्मति से चुना गया। महासचिव के पद पर बलजीत दहिया, कोषाध्यक्ष के पद पर दिनेश निंबडिया, वरिष्ठ उपप्रधान राजेश पेटवाड़, संगठन सचिव रविन्द्र नरवाल, प्रेस सचिव भूप सिंह भारती, उपप्रधान के चार पदों पर सुशील कुमार, खजान सिंह बड़वड़, दलबीर, रामकुमार, सचिव के चार पदों पर होशियार सिंह बिहागरा, राममूर्ति, देव मित्र, सहसचिव के पद पर रोहतास राठी, सुरेश चन्द सिरोहा, सह कोषाध्यक्ष वीरभान और धारा सिंह, प्रचार सचिव नरेश भोला, कार्यालय सचिव नरेन्द्र रानीला, ऑडिटर कर्ण सिंह, मुख्य सलाहकार राजकुमार तुषार, सलाहकार रामचन्द्र पूनिया, होशियार सिंह महेंद्रगढ़, संरक्षक नरेश कुमार, संयोजक चन्द्र मोहन, सलाहकार समिति अध्यक्ष लक्ष्मी बाई लिसाना और उपाध्यक्ष सुल्तान मेंहदिया को सर्वसम्मति से चुना गया। 

UPTET news