हरियाणा में एक समान नियम से होंगी अनुबंधित भर्तियां
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जिलों में अनुबंध के आधार पर होने वाली 50 हजार भर्तियों के लिए प्रशासनिक सचिवों को पारदर्शी सिस्टम तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि सभी जिलों में एक समान नियम और प्रक्रिया के तहत यह भर्तियां की जानी चाहिए।
प्रशासनिक सचिवों की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि एचसीएस और जेई की भर्तियों के दौरान सरकार ने जो पारदर्शिता बरती और वह मिसाल बनी, उसी तरह की मिसाल जिला स्तरीय भर्तियों में कायम करने की जरूरत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भर्तियों के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट की प्रक्रिया भी अपनाई जा सकती है, लेकिन मेरिट व पारदर्शिता से कोई समझौता नहीं होगा।
मुख्यमंत्री ने मत्स्य पालन विभाग की भर्ती में बरती गई अनियमितताओं का खासतौर से प्रशासनिक सचिवों की बैठक में उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इस भर्ती से विश्वसनीयता पर प्रश्नचिह्न् लगा है। ग्रुप डी की भर्ती में किसी को भी उठाओ और चुन लो, यह चलने वाला नहीं है।
बसंत मेलों में खुलेंगे कष्ट निवारण केंद्र : मुख्यमंत्री ने एक फरवरी बसंत पंचमी से सभी उपमंडल स्तर पर बसंत मेलों का आयोजन करने के निर्देश भी प्रशासनिक सचिवों को दिए। यह मेले लगातार 20 फरवरी तक जारी रहेंगे। इन मेलों में कैशलेस ट्रेनिंग व विभागों के कष्ट निवारण केंद्र भी खोले जाएंगे।’
सीएम ने प्रशासनिक सचिवों को दिए पारदर्शी सिस्टम तैयार करने के निर्देश
जिला स्तर पर होनी है अनळ्बंध के आधार पर 50 हजार भर्तियां