; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

मम्मी होंगी उपमुख्यमंत्री! यहां जानें किसको मिलेगी सत्ता संभालने की कमान

नई दिल्ली: चुनाव नतीजों के सामने आने के बाद  जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) हरियाणा में उपमुख्यमंत्री पद के लिए नैना चौटाला के नाम पर विचार कर रही है। पार्टी सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। नैना चौटाला जजपा नेता दुष्यंत चौटाला की मां और अजय चौटाला की पत्नी हैं।

ये भी देखें : खुशखबरी! 5 लाख सस्ती ये कार, अब हर कोई खरीद सकता है इसे
अजय चौटाला फिलहाल हरियाणा में शिक्षक भर्ती घोटाला मामले में अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला के साथ जेल में बंद हैं।

हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में नैना ने बाढडा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी रणबीर सिंह महेन्द्र को 13,704 वोटों के अंतर से हराया है। सूत्रों का कहना है कि उपमुख्यमंत्री के नाम को लेकर अभी अंतिम फैसला नहीं हुआ है।
हरियाणा में BJP और JJP गठबंधन के चाणक्य बने ये नेता, दुष्यंत चौटाला से हैं निजी ताल्लुकात

दोनों दलों के बीच हुए थे ये समझौते

भाजपा ने शुक्रवार (25 अक्टूबर) को ही जजपा के साथ मिलकर सरकार बनाने और पार्टी को हरियाणा की अगली सरकार में उपमुख्यमंत्री पद देने का वादा किया था। दोनों दलों के बीच हुए समझौते के अनुसार मुख्यमंत्री भाजपा का होगा जबकि उपमुख्यमंत्री का पद जजपा को मिलेगा।

ये भी देखें : पाकिस्तान को झटका: अभी-अभी पूर्व पीएम को पड़ा दिल का दौरा, हालत बेहद नाजुक
बता दें कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार (27 अक्टूबर) को दूसरी बार प्रदेश की कमान संभालेंगे। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, खट्टर दीपावली के दिन (27 अक्टूबर) हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
इससे पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को शनिवार चंडीगढ़ में आम सहमति से भाजपा विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

UPTET news