; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

ज्वाईनिग तक चलेगा आंदोलन, शारीरिक शिक्षकों ने लिया निर्णय

 जागरण संवाददाता, भिवानी : लघु सचिवालय के बाहर चल रहे बेमियादी धरने को संबोधित करते हुए हरियाणा शारीरिक शिक्षक संघर्ष समिति के जिला प्रधान दिलबाग जांगड़ा ने कहा कि ज्वाईंनिग होने तक उनका आंदोलन जारी

रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनको शिक्षा में समायोजित करने के लिए उनको लिखित रूप में लेटर तो दिया, लेकिन खेल स्कूल सहायक के पद पर नियुक्ति देना भूल गई है। सरकार की करनी व कथनी में बहुत बड़ा अंतर है। वो कहते कुछ ओर हैं और करते कुछ ओर ही है। अगर सरकार ने जल्द ही उनकों ज्वाईनिग नहीं करवाया तो वे कर्मचारी संगठनों के साथ मिलकर जल्द ही आंदोलन को तेज करने का निर्णय भी लेंगे। का. औम प्रकाश, राजेश ढांडा पूर्व राज्य प्रधान, वीरेंद्र घणघस पूर्व राज्य प्रधान, राजपाल तंवर जिला प्रधान, सोमदत्त शर्मा, विनोद पिकू ने संयुक्त रूप से कहा कि हरियाणा सरकार जल्द से जल्द बर्खास्त पीटीआई को खेल एवं स्कूल विशेष सहायक के पद पर नियुक्ति प्रदान करे। लम्बे संघर्ष के बाद पीटीआई अध्यापकों के परिवारों में आशा की किरण जगी है। आंदोलन के चलते बर्खास्त पीटीआइ अध्यापकों के परिवार वालों को आर्थिक मानसिक, परेशानियों का सामना करना पड़ा। सभी कर्मचारी सामाजिक संगठनों ने जल्द से जल्द नियुक्ति प्रदान करने की मांग की। बुधवार के क्रमिक अनशन पर सुनील कुमार, उदयभान, विनोद सांगा, मदन लाल सरोहा को प्रतिनिधियों ने फूल माला पहनाकर बैठाया। संचालन सतीश प्रहलादगढ़, ने किया। इस अवसर पर मा. सुखदर्शन सरोहा, अजीत राठी, जंगबीर कासनिया, सुरजभान जटासरा, संदीप सांगवान, विनोद पिकू, रामौतार हॉकी कोच, हरिश गोच्छी, सोमदत्त शर्मा, कृष्ण मलिक, राकेश मलिक, रमेश कुमार, चंद्रभान, विरेंद्र घनघस, राजेंद्र कुमार, अनिल तंवर, कर्मजीत, सुरेंद्र सिंह, सुरेंद्र कुमार आदि शारीरिक शिक्षक उपस्थित थे।

UPTET news