; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

फीस लगेगी न चक्कर काटने पड़ेंगे घर बैठे मिलेगा बर्थ सर्टिफिकेट

भिवानी। अब जन्म प्रमाण के लिए न तो स्वास्थ्य विभाग या नगर परिषद के चक्कर लगाने होंगे और न ही लाइन में लगना होगा। इसके लिए कुछ खर्च भी नहीं करना पड़ेगा। अब पूरे देश में जन्म प्रमाण पत्र रजिस्ट्रेशन का एक ही साफ्टवेयर होगा। एक नवंबर को हरियाणा दिवस से पूरे प्रदेश में इसकी शुरुआत होगी। इसके लिए ओआरजीआई साफ्टवेयर बनाया गया है।
प्रदेशभर में बर्थ रजिस्ट्रेशन के अलग-अलग तरीके हैं। इसके लिए कई तरह के दस्तावेज देने पड़ते हैं। साथ ही महीनों चक्कर काटना पड़ता है। इसके लिए अलग-अलग शुल्क भी देने पड़ते हैं। ओआरजीआई सॉफ्टवेयर से घर बैठे ही कोई भी जन्म का रजिस्ट्रेशन करवा सकेगा और प्रमाण पत्र हासिल कर सकता है। जन्म के साथ ही ऑनलाइन हाथों-हाथ डाटा दिया जा सकेगा। बच्चे के जन्म के 21 दिन के अंदर परिजनों को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके बाद कभी भी घर बैठे ही प्रमाण पत्र प्राप्त किया जा सकेगा। अगर अभिभावक फिर भी नगर परिषद में सर्टिफिकेट के लिए जाते है तो उन्हें अधिक से अधिक 10 रुपये ही चार्ज करने होंगे। यहां भी पहली कॉपी फ्री दी जाएगी। यानी जन्म प्रमाण पत्र के बदले चल रही मनमाफिक वसूली पर भी लगाम लगेगी।
ये भी होंगे फायदे
एक नवंबर से पूरे हरियाणा में शुरू होगा ओआरजीआई सॉफ्टवेयर
•हरेक बच्चे की होगी यूनिक आईडी
•आधार कार्ड से ऑटोमैटिक लिंक होगा बर्थ सर्टिफिकेट
•राशन कार्ड में नाम जुड़वाने के लिए नहीं काटने होंगे चक्कर
• रिहायशी प्रमाण पत्र, वोटर कार्ड भी अपने आप बनेंगे
• जननी सुरक्षा योजना को भी इससे जोड़ा गया है यानी अपने आप सुविधा मिलेगी
•सरकार के पास भी एक विश्वसनीय डाटा दर्ज होगा
पूरे देश में जन्म-मृत्यु रजिस्ट्रेशन का सेंट्रलाइज्ड सॉफ्टवेयर ओआरजीआई शुरू किया जा रहा है। ट्रायल आधार पर 16 अक्तूबर से फरीदाबाद और पंचकूला में इसे शुरू किया जा रहा है। एक नवंबर से पूरे हरियाणा में इसे लागू किया जाएगा। इससे भ्रष्टाचार खत्म होगा और कागजी प्रक्रिया भी नहीं रहेगी। कोई भी घर बैठे ऑन लाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकेगा और घर बैठे ही सर्टिफिकेट मिलेगा। यानी न लाइन में लगने का झंझट न चक्कर लगाने होंगे और कोई खर्च भी नहीं आएगा।
आरके गौतम, डिप्टी रजिस्ट्रार जनरल ऑफिस ऑफ रजिस्ट्रार जनरल इंडिया


सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news