; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के लिए अब अभ्यर्थियों को अपने जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा

भास्कर न्यूज | नईदिल्ली/रेवाड़ी  हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के लिए अब अभ्यर्थियों को अपने जिले से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। उन्हें जिले में ही सेंटर दिया जाएगा। साथ ही एचटेट अब अक्टूबर में कराया जाएगा। शानिवार को राज्य सरकार ने यह अहम फैसला लिया। नई तारीखों की घोषणा एक-दो दिन में की जा सकती है। परीक्षा केंद्र दूर-दराज के जिलाें में दिए जाने से छात्रों को हो रही परेशानी को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से उठाया था। अब प्रदेश के करीब 4.5 लाख युवाआें को बड़ी राहत मिली है। इसी के साथ सरकार ने छह जिलों में एचटेट सेंटर बनाने पर लगा प्रतिबंध भी हटा लिया है।

शिक्षक पात्रता परीक्षा रद्द ,अक्तूबर में होगी

चंडीगढ़ 22 अगस्त(वार्ता) हरियाणा सरकार ने राज्य में 30 और 31 अगस्त को होने वाली हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा(एचटेट) को रद्द कर अब इसे अक्तूबर माह में कराने का फैसला लिया है। राज्य के शिक्षा मंत्री राम विलास शर्मा की अध्यक्षता में जिला शिक्षा अधिकारियों और शिक्षा विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में हुई एक बैठक में यह फैसला लिया गया।

UPTET news