; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

निजी स्कूलों की तरह प्रचार में जुटे सरकारी शिक्षक

 जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: विद्यालयों में इन दिनों दाखिलों की होड़ लगी हुई है। निजी स्कूलों में छोटी से छोटी उपलब्धियां भी बड़ी कर प्रचारित करने तथा शैक्षणिक सुविधाएं मुहैया कराने का दावा करते हुए अभिभावकों और बच्चों को लुभाने में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं वहीं अब सरकारी विद्यालय भी उनके तर्ज पर
चलने लगे हैं। निजी विद्यालयों की तर्ज पर अपने स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा प्राप्त उपलब्धियां बताते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की भी जानकारी दे रहे हैं।
पर्चे छपवाकर कर रहे वितरित:
कई सरकारी विद्यालय अपनी उपलब्धियों का वर्णन विभिन्न माध्यमों से कर रहे हैं। पर्चे आदि प्रकाशित कर लोगों में वितरित किए जा रहे हैं। इसमें प्राचार्य की अपील के साथ शैक्षणिक सत्र 2014-15 की उपलब्धियां, विद्यालय में दी जा रही विशेष सुविधाओं का बखान करते हुए बच्चों का दाखिला कराने का आह्वान कर रहे हैं। बीएल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोल के प्राचार्य राजेंद्र ¨सह चौहान का कहना है कि सरकारी स्कूलों के शिक्षक अनुभवी और मेहनती होने के साथ आर्थिक रूप से भी अभिभावकों पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ता है।
शिक्षक भी पहुंच रहे घरों में:

विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए सरकारी विद्यालयों के शिक्षक भी लोगों के घरों में पहुंच रहे हैं। विद्यालयों में अवकाश होने के बाद देर शाम तक घरों में जाकर लोगों को अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला कराने का आह्वान कर रहे हैं। अपने स्कूलों के शैक्षणिक माहौल से लेकर उपलब्ध सुविधाओं तक की लंबी सूची लोगों को गिनवा रहे हैं। नाहड़ स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जय भगवान गर्ग के नेतृत्व में मंगलवार को गांव में नुक्कड़ सभा आयोजित हुई। इसमें गांव के सरपंच प्रदीप शेखावत, शिक्षक संजय शेखावत, उमा यादव, अर्चचना योगिता, अशोक कुमार, यशवंत शास्त्री, सुशील कुमार, राजेश कुमार आदि ने सरकारी स्कूलों में दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news