; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

जेबीटी का अनोखा विरोध, मुंडन कराया-आज लगाएंगे मीठे पानी की छबील

जागरण संवाददाता, पंचकूला : चयनित जेबीटी का महापड़ाव लगातार चौथे दिन भी जारी रहा। जेबीटी ने अपनी मागों के पूरा नहीं होने के चलते विरोध का अनोखा ढंग अपना मुंडन करवाया। शिक्षकों ने वीरवार को भी मीठे पानी की छबील लगाकर शांतिमय विरोध की बात कही है।
वीरेंद्र महेंद्रगढ़, योगेश महेंद्रगढ़, वीरेंद्र धनखड़ जींद, नटवर सिंह सोनीपत, संदीप झज्जर, नरेंद्र सोनीपत, कृष्ण जींद, राजेश यमुनानगर, नवीन यमुनानगर, दुष्यंत अंबाला, बिजेंद्र हिसार, शीतल अंबाला आदि 21 शिक्षकों ने मुंडन करवाया। दो दिन पूर्व पुलिस के लाठीचार्ज एवं वाटर कैनन प्रयोग से जिन शिक्षकों के गंभीर चोटें आई थी, उन्हें वापस घरों में भेज दिया गया है। टीचर्स का कहना है कि वह लोकतांत्रिक तरीके से अपनी जायज माग रख रहे हैं। जब तक नियुक्ति पत्र जारी नहीं किए जाते, तब तक उनका महापड़ाव जारी रहेगा।
15 मई को पुलिस ने बरसाई थी लाठियां
गौरतलब है कि 15 मई से इन शिक्षकों का महापड़ाव पंचकूला में शिक्षा सदन के पीछे चल रहा है। महापड़ाव के पहले ही दिन इन अध्यापकों पर चंडीगढ़-पंचकूला बॉर्डर पर लाठीचार्ज भी किया गया था। यह घटनाक्त्रम करीब 3 घंटे तक चला था। इन चयनित जेबीटी की भर्ती पूर्व सरकार द्वारा की गई थी।
4 साल पहले कोर्ट ने दिया था भर्ती करने का आदेश
30 मार्च 2012 को तत्कालीन काग्रेस सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने 9870 जेबीटी की 322 दिन में भर्ती करने का आदेश दिया था। लेकिन वोट बैंक की नीति के कारण यह भर्ती लगातार लटकती रही।
21 माह बाद भी नियुक्ति की देख रहे बाट
इस भर्ती की चयन सूची को जारी हुए लगभग 21 महीने हो चुके हैं। वर्तमान भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने इन चयनित जेबीटी को 29 मार्च 2015 को 77 दिन में नियुक्ति का वादा किया था।
शिक्षा विभाग दे चुका है हलफनामा, खाली पड़े हैं 16000 पद

शिक्षा विभाग दो बार हाईकोर्ट में हलफनामा दे चुका है कि वर्तमान में हरियाणा के स्कूलों में लगभग 16000 पद रिक्त हैं। ऐसे में सरकारी स्कूलों से बच्चों का पलायन रोकना लाजिमी है। इन शिक्षकों की मांग है कि जल्द से जल्द इनकी नियुक्ति हो तथा सरकारी स्कूलों में शिक्षा का उद्धार हो। पंचकूला में तापमान लगभग 45 डिग्री तापमान चल रहा। इसी कारण महापड़ाव के पाचवें दिन वीरवार को मीठे एवं ठंडे पानी की छबील लगाकर अपना दु:ख एवं सेवा भाव लोग प्रकट करेंगे।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news