; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

उफ! इतनी गर्मी, बेहाल हैं नौनिहाल, कुछ करो साहब

जागरण संवाददाता, भिवानी: उफ! इतनी गर्मी, बेहाल हैं नौनिहाल, कुछ करो साहब। जब तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया हो तो जरा घर से बाहर निकल कर देखिये। वह भी दिन के ढाई बजे, जी हां स्कूल की छुट्टी का समय है यह। नौनिहाल इस समय घर कैसे जाते होंगे महसूस करके देखिये। फसली अवकाश के पांच दिन गर्मी की छुट्टी में एडजेस्ट करके ही सही कुछ दिन पहले छुट्टी ही कर दीजिये।

ओर नहीं तो एक ओर व्यवस्था है वह यह कि सुबह स्कूल समय में थोड़ी तबदीली कर दीजिये। सुबह आठ बजे से स्कूल लागू करने की बजाय सुबह 7 बजे स्कूल लगा दीजिये। छुट्टी 11 बजे कर दीजिये ताकि स्कूल भी लग सकें और समय पर छुट्टी होने से बच्चों को गर्मी से भी बचाया जा सके।
पिछले एक सप्ताह से तापमान 44 से 46 डिग्री तक पहुंच गया है। स्कूल का समय सुबह 8 से दोपहर बाद ढाई बजे तक का है। इस समय गर्मी पूरे उफान पर होती है। ना केवल बच्चे बल्कि यूं कहिये खुद अध्यापक भी गर्मी से बेहाल हैं। अध्यापकों की मानें तो कई नौनिहालों की हालत तो ऐसी होती है कि उनको छुट्टी के बाद घर तक छोड़ कर आना पड़ रहा है। इस बार गर्मी की छुट्टियों से पहले ही गर्मी हद से ज्यादा हो चली है।
बीमार हो रहे बच्चे
अभिभावकों की मानें तो गर्मी की चपेट में कई बच्चे बीमार हो रहे हैं। उल्टी दस्त, चक्कर आना आदि की चपेट आने से बच्चों की हालत खराब हो रही है। अभिभावक विक्रम ¨सह, संजीव कुमार और संदीप बोले गर्मी ने तो बुरा हाल कर दिया। बच्चों को स्कूल भेजना भी जरूरी है। समझ नहीं आ रहा क्या करें। अफसर भी बच्चों की हालत को लेकर गंभीर नहीं हैं।
गर्मी की छुट्टियों का यह रहा है शेड्यूल
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार साल भर में तीन बार छुट्टियां होती रही हैं। इनमें ये शामिल रही हैं:
* जनवरी माह: शरदकालीन अवकाश 10 दिन
* अप्रैल माह: फसली अवकाश 10 दिन
* जून माह: ग्रीष्म अवकाश
30 दिन
एडजस्ट हो सकती है पांच दिन की छुट्टी
शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार नई सरकार ने 10 दिन का फसली अवकाश बंद कर दिया। फसली अवकाश के 5 दिन शरदकालीन अवकाश में शामिल कर दिए। इस अवकाश के अभी पांच दिन शेष हैं जो ग्रीष्म अवकाश में एडजेस्ट किए जा सकते हैं। इस प्रकार उफान पर चल रही गर्मी की छुट्टियां कुछ समय पहले की जा सकती हैं।
25 मई से होने हैं मंथली टेस्ट
शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों की मानें तो 25 मई से कक्षा पहली से आठवीं तक मंथली टेस्ट होने हैं। कक्षा नौंवी से 12वीं के मंथली टेस्ट की तारीख आगे बढ़ा दी है और अब वे जुलाई माह में होंगे। लेकिन पहली से आठवीं तक के टेस्ट 25 मई से होने हैं।
वर्जन
यदि छुट्टियां संभव नहीं है तो सरकार को चाहिए कि स्कूलों के समय में बदलाव कर दे। वर्तमान में स्कूलों का समय सुबह आठ बजे से दोपहर ढाई तक है। यदि इसे बदलकर सुबह सात बजे से दोपहर बारह बजे तक कर दिया जाए तो काफी राहत मिल सकेगी। इसके लिए जल्द ही एक मांगपत्र उपायुक्त को भी सौंपा जाएगा।
-विकास शर्मा, हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव।
यह ठीक है गर्मी बहुत ज्यादा होने लगी है लेकिन स्कूल की छुट्टियां करने का अधिकार क्षेत्र सरकार का है। आला अधिकारियों की तरफ से फिलहाल तक कोई किसी प्रकार के निर्देश नहीं आए हैं। ऊपर से निर्देश आने के बाद ही स्कूलों की छुट्टी हो सकती हैं।

सुरेश शर्मा, डीईओ, भिवानी।
Sponsored link :
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news