; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

संस्कारशाला : हमारा पहला कर्तव्य मानवता के प्रति है

एक व्यक्ति अपने जीवन में अपने, परिवार, माता-पिता बच्चों, पति, पड़ोसियों, समाज, समुदाय और सबसे अधिक महत्वपूर्ण देश के प्रति बहुत से क‌र्त्तव्यों की जिम्मेदारी रखता है। देश के प्रति एक व्यक्ति के क‌र्त्तव्य उसकी गरिमा, उज्जवल भविष्य बनाए रखने और इसे भलाई के ओर अग्रसर करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।
आप का पहला क‌र्त्तव्य महत्व की दृष्टि से मानवता के प्रति है।
नागरिक या पिता, होने से पूर्व आप मनुष्य है। यदि आप पूरे विश्व परिवार को अपना नहीं मानते, परमात्मा के बनाये जीवों को अपना नहीं मानते तो आप ईश्वर के प्रति समर्पित नहीं हो सकते। यह भी सत्य है कि बिना देश के आप निराधार हो जाते हैं। उसके बिना न आप का नाम है, न कोई चिन्ह, न कोई आवाज, न कोई अधिकार। आप बिना झंडे के सेना, बिना जल के कुआं, बिना वेद के ब्राहमण जैसे हो जाओगे। केवल अपना हित साधने से किसी का हित नही सधता है। आपसी व्यवहार के लिए कोई भूमि तैयार नहीं होती है। धन प्राप्ति भले ही हो जाए किंतु आदर की अपेक्षा करना बेकार है।
मैं कौन हूं
मैं एक भारतीय नागरिक हूं क्योंकि मैंने यहां जन्म लिया है। देश की ही एक जिम्मेदार नागरिक होने के कारण मैं अपने राष्ट्र के प्रति क‌र्त्तव्यों को रखता हूं। जो सभी पूरे किए जानी चाहिए। मुझे अपने देश के विकास से संबंधित विभिन्न पहलुओं के क‌र्त्तव्यों का पालन करना चाहिए।
क‌र्त्तव्य क्या है
क‌र्त्तव्य वह कार्य या गतिविधियां हैं, जिन्हें सभी को व्यक्तिगत रूप से दैनिक आधार पर देश की भलाई और अधिक विकास के लिए करनी चाहिए। अपने क‌र्त्तव्य का पालन वफादरी से करना प्रत्येक भारतीय नागरिक की जिम्मेदारी है और ये देश के लिए आवश्यक मांग भी है। देश के क‌र्त्तव्य किसी भी रूप में सामने आ सकते हैं। हम जो भी कार्य करें, उसे देश का कार्य समझकर करने में ही आनन्द का अनुभव होता है। हमारा देश एक ही है और इसे बांटा नहीं जा सकता। जिस प्रकार शरीर के किसी भी अंग पर वार होने से सभी अंग प्रभावित होते हैं, उसी प्रकार देश के किसी भी भाग को क्षति पहुंचे, पीड़ा सभी नागरिकों को होनी चाहिए।
शिक्षक:
अपने छात्रों को अच्छा और सफल नागरिक बनाकर देश को अच्छा भविष्य देने में शिक्षक द्वितीय स्त्रोत हैं। उन्हें राष्ट्र के लिए अच्छे नेता और उज्जवल भविष्य देने के लिए अपने सभी छात्रों को समान ढंग से पढ़ाना चाहिए।
डॉक्टर:
मरीज के लिए डॉक्टर एक भगवान की तरह माना जाता है, क्योंकि वह उन्हें नया जीवन देता है। कुछ लालची डॉक्टरों के कारण देश में उच्च तकनीकी उपचार उपलब्ध नहीं है। वे देश के गरीब यहां तक कि मध्यम श्रेणी के लोगों के लिए भी बहुत मंहगे है। इसलिए वे उनकी सेवा नहीं ले पाते हैं।
खिलाड़ी:
खिलाड़ियों को अपने खेल और देश के लिए वफादारी रखनी चाहिए। किसी भी तरह के भ्रष्टाचार या मैच-फि¨क्सग में शमिल नहीं होना चाहिए, क्योंकि वह देश के युवाओं के आदर्श होते हैं।
सामान्य नागरिक:
आम आदमी विभिन्न तरीकों से देश के लिए जिम्मेदार है, उन्हें अपने निष्ठापूर्ण क‌र्त्तव्य को समझना चाहिए। देश के नेतृत्व के लिए अच्छा नेता चुनना चाहिए, जो देश को सही दिशा में ले जा सके।

-गीतांजलि, ¨प्रसिपल, नॉर्थलैंड इंटरनेशनल स्कूल।

Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news