; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

ऑनलाइन ट्रांसफर: 1753 पीजीटी का तबादला तय, आवेदन 17 तक

ऑनलाइन ट्रांसफर: 1753 पीजीटी का तबादला तय, आवेदन 17 तक
** 19 दिसंबर को जारी किए जा सकते हैं ट्रांसफर ऑर्डर
** नजदीक ट्रांसफर की उम्मीद, 10,200 कैप्ट वेकेंसी भी खोली
रेवाड़ी/राजधानी हरियाणा : पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (पीजीटी) के ऑनलाइन तबादलों का दूसरा दौर शुरू हो गया है। दूसरे चरण में 1,753 पीजीटी का तबादला तय है। इससे अलग 694 शिक्षकों के पास तबादला प्रक्रिया में भाग लेने के लिए हां का विकल्प भी रहेगा।
शिक्षकों को 17 दिसंबर तक एमआईएस पोर्टल पर जोन स्कूल चयनित करने होंगे। इसके बाद पोर्टल पर लिंक बंद कर दिया जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने पर विभाग की ओर से 19 दिसंबर को ट्रांसफर ऑर्डर जारी किए जा सकते हैं। हालांकि ऑर्डर जारी करने की तिथि में बदलाव की संभावना भी जताई गई है।
ट्रांसफर ड्राइव में शामिल शिक्षकों को एमआईएस पोर्टल पर डिटेल भरने में चूक करना भारी पड़ सकता है। निर्धारित समय में जोन स्कूलों के ऑप्शन सेलेक्ट नहीं किए तो ऑटोमेटिक एनीव्हेयर (कहीं भी) कैटेगरी दर्ज हो जाएगी। ऐसा होने पर प्रदेश के किसी भी जिले में तबादला हो सकता है।
5 स्कूलों का चयन जरूरी
शिक्षकोंको पोर्टल पर अपनी आई-डी पासवर्ड से लॉग-इन करना होगा। इसके बाद जिले में जोन अनुरूप कम से कम 5 स्कूलों का चयन करना होगा। यदि जोन में 5 से कम स्कूल हैं तो सभी स्कूल सेलेक्ट करने होंगे। वर्तमान जोन को छोड़कर अन्य सभी 6 जोन में स्कूलों के विकल्प भरने भी अनिवार्य हैं।
नजदीकट्रांसफर की उम्मीद, 10,200 कैप्ट वेकेंसी भी खोली
शिक्षकोंकी लगातार मांगों के बाद सेकेंड ड्राइव से पहले विभाग ने प्रदेश के स्कूलों में कैप्ट वेकेंसी भी खोल दी हैं। इनमें अलग-अलग विषयों के शिक्षकों के करीब 10,200 पद रिक्त हैं।

UPTET news