; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

वैसाखी पर 98 टीचर को मिला हरियाणा शिक्षक गौरव सम्मान

सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद हरियाणा युवा निर्माण अभियान बेटी बचाओ अभियान के संयुक्त तत्वावधान में जलियांवाला बाग की घटना के 98 वर्ष पूरे होने पर वैसाखी के दिन स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ आश्रम टिटौली में हरियाणा शिक्षक गौरव सम्मान समारोह मनाया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के प्रधान स्वामी आर्यवेश ने कहा कि राष्ट्र के नवनिर्माण में एक शिक्षक का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसलिए एक सफल शिक्षक वही होता है जो राष्ट्रभक्त तेजस्वी नागरिक बनाकर देश को दें। एक चरित्रवान नागरिक ही संपूर्ण राष्ट्र को एक नई दिशा दे सकता है। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि शिक्षा विभाग हरियाणा के संयुक्त निदेशक दिलबाग सिंह अहलावत ने कहा कि आज शिक्षक बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार भी दें।

सांपला खंड शिक्षा अधिकारी कृष्णा फौगाट, उचाना के खंड शिक्षा अधिकारी राजकुमार अहलावत, सफीदों के खंड शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार ने भी अपने विचार रखे। आकाशवाणी रोहतक के वरिष्ठ उद्घोषक संपूर्ण बागड़ी ने कहा कि आर्यसमाज द्वारा शिक्षकों को सम्मानित करने का यह फैसला अहम है। शिक्षक को जितना सम्मान मिलेगा उतना ही चाव जिम्मेदारी से वह कार्य करेगा। कार्यक्रम का संयोजन परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष दीक्षेंद्र आर्य ने किया। मंच संचालन में सुदर्शन पुनिया हरपाल आर्य ने साझी भूमिका निभाई। प्रवेश आर्या, पूनम आर्या, सज्जन राठी, प्रदीप कुमार, विवेकानंद, अजयपाल आर्य, ऋषिराज शास्त्री आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर जयपाल दहिया, स्वीटी भारती, कृष्णा देवी, देवेंद्र सहारण, सुरेंद्र सिंह, सत्यपाल रेढू सहित कुल 15 प्राचार्यों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूरे हरियाणा के कुल 98 शिक्षकों को हरियाणा शिक्षक गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इसमें सभी जिलों के प्रतिनिधि शामिल रहे। कार्यक्रम में पांच राष्ट्रपति से सम्मानित शिक्षक भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में टीम शिक्षा दीक्षा के सदस्यों का भी विशेष सहयोग रहा।

UPTET news