अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर उन्हें सम्मानित किया जाता है। कर्मचारियों का चयन करने के लिए व्यवस्था बनाई हुई हैं।
शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा सम्मानित किए जाने वाले शिक्षक व विद्यार्थियों की प्रस्तावित सूची को दरकिनार कर दो शिक्षकों ने सूची में अपना नाम शामिल करा दिया। राजकीय कन्या स्कूल और राजकीय ब्वायज स्कूल के टीचर को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानित किया है। विभाग की तरफ से भेजी शिक्षक व विद्यार्थियों की सूची में दोनों ही इनका नाम शामिल नहीं था। कार्यक्रम से पहले प्राचार्यों की मीटिंग में बीईओ ने स्पष्ट किया था कि जिस भी शिक्षक ने अच्छा कार्य किया है, कागजातों के साथ उसका नाम प्रस्तावित करें। ताकि प्रशासन द्वारा उसे सम्मानित कराया जा सके। बीईओ कार्यालय की तरफ से शिक्षक व विद्यार्थियों की सूची तैयार करके एसडीएम कार्यालय में भेज दी थी। इस सूची में दोनों शिक्षकों का नाम नहीं था। इसके बावजूद भी दोनों टीचरों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। इस पर कुछ टीचरों ने आपत्ति भी जताई थी। बीईओ ने दोनों शिक्षकों को स्पष्टीकरण मांगा है।
दो शिक्षकों ने सीधा नाम दिया था। जबकि शिक्षकों को निर्देश दिए गए थे कि वे अपना नाम स्कूल प्राचार्य के माध्यम से भेजे। यदि प्राचार्य उनका नाम भेजता है तो वे सीधे उनसे आकर मिल सकता है। यह व्यवस्था शिक्षकों के लिए बनाई गई थी। दोनों शिक्षकों का नाम सूची में नहीं है। इसलिए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। सुभाष चंद्र भारद्वाज, बीईओ, गोहाना