एमडीयू में गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के चुनाव को लेकर गुरुवार को स्थिति
स्पष्ट हो गई। पहली बार चार पैनल मैदान में आए हैं। मात्र 1041 वोटों के
बीच चार पैनल बनने का मामला भी काफी चर्चा में बना हुआ है। इसका कारण हर
वर्ग की ओर से अलग चौधर हासिल करना है।
पहली बार जूनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर
की ओर से भी चुनाव में ताल ठोंकी गई है। अब 31 अक्टूबर को चुनाव करवाया
जाएगा। गुरुवार को शाम 4 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया फाइनल होने के बाद
सभी पैनल को चुनाव चिन्ह भी वितरित कर दिए गए। वहीं बिना पैनल के बतौर सह
सचिव मैदान में उतरे करतार सिंह ने भी अंतिम समय में नामांकन वापस ले लिया।
ईसी की कैटेगरी 5 में होगा चुनाव
अब ईसी की कैटेगरी 5 में ही चुनाव होगा। इनमें महेंद्र धनखड़ और
अशोक कुमार के बीच मुकाबला होगा। महेंद्र को घड़ी और अशोक को पंखे का चुनाव
चिन्ह मिला है। अन्य सभी पदों के लिए सदस्य चुने जा चुके हैं। नामांकन
वापस लेते ही अधिकतर में स्थिति स्पष्ट हो गई। अब कैटेगरी वन में राजकुमार,
नीरज कुमार, संजय देशवाल, बलजीत सिंह, प्रवीन कुमार, पंकज कुमार, धर्मबीर
सिंह चुने गए। राजबीर सिंह ने यहां से नामांकन वापस ले लिया। कैटेगरी दो
में नसीब सिंह बने। कैटेगरी तीन में धर्मेंद्र सिंह और अजय कुमार, कैटेगरी
चार में देशराज, कैटेगरी 6 में राजकुमार, कैटेगरी 7 में सिक्का राम चुने
गए। यहां से धर्मबीर ने अपना नामांकन वापस ले लिया। कैटेगरी 8 में ओमप्रकाश
और कैटेगरी 9 में राकेश शर्मा चुने गए। यहां से जयपाल ने नामांकन वापस ले
लिया।
गैर शिक्षकों में यह चार पैनल आए सामने
पहला पैनल : इसमें प्रधान पद पर फूलकुमार बोहत, महासचिव डॉ.
ताराचंद शर्मा और उपप्रधान अनिल कुमार, सह सचिव विवेक त्यागी और कोषाध्यक्ष
जगबीर सिंह चुनाव लडेंग़े। इस पैनल से आखिरी समय में दो सीटों की स्थिति
स्पष्ट की जा सकी। तीन नामांकन रद्द कर दिए गए। यह पैनल तराजू चिन्ह पर
चुनाव लड़ेगा।
दूसरा पैनल : एमडीयू कर्मचारी कल्याण मोर्चा की ओर से प्रधान रणधीर
कटारिया, महासचिव डॉ. मोहन मुदगिल, उपप्रधान कामराज, कोषाध्यक्ष अशोक दलाल
और सह सचिव प्रेम सिंह सजवान के नामांकन भरे गए। इस पैनल को कुर्सी का
चुनाव चिन्ह मिला है।
तीसरा पैनल : इस पैनल से प्रधान पद पर राजेंद्र सिंह, उपप्रधान पर
नितिन भटनागर, महासचिव नरेश कुमार, सह सचिव राजेश कुमार अौर कोषाध्यक्ष पद
पर राम कुमार ने नामांकन भरा। इस पैनल को मशाल का चुनाव चिन्ह मिला है। यह
पैनल पहली बार सामने आया है।
चाैथा पैनल : स्वाभिमान मंच की ओर से प्रधान सुमेर अहलावत, महासचिव
सुरेश कुमार, उपप्रधान कुलदीप ग्रोवर, सह सचिव राजेश शर्मा और कोषाध्यक्ष
हरीश हुड्डा ने नामांकन भरे। इस पैनल को दीपक चुनाव चिन्ह मिला है। सबसे
अंतिम समय में इसी पैनल ने नामांकन भरा है। यहां से हरीश और राजेश ने
अलग-अलग पदों से नामांकन वापस लिए।