; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Important Posts

Advertisement

पीटीआई के पदों को समाप्त करने के विरोध में डीईओ को सौंपा ज्ञापन

जींद | हरियाणाशारीरिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को राज्य के वरिष्ठ उपप्रधान शमशेर सिंह ढांडा के नेतृत्व में डीईओ कार्यालय में हुई। इसके बाद डीईओ वंदना गुप्ता को ज्ञापन दिया गया। मीटिंग में जिले के डीपीई पीटीआई ने हिस्सा लिया।
मीटिंग में सरकार की डीपीई पीटीआई के पदों को समाप्त करने के प्रयासों की आलोचना की गई। इस दौरान जिले में शुरू हुए ब्लॉकस्तरीय खेलों में काले बिल्ले लगाकर सरकार की नीतियों का विरोध किया गया। वरिष्ठ उपप्रधान अनिल लोहान ने कहा कि अगर सरकार ने यह फैसला नहीं बदला तो जिला प्रदेश के खेलों का बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर संगठन सचिव कंवरसिंह सैनी, बबीता खटकड़, वंदना, जोगिंद्र नेहरा, भगवानदास, राजेश शर्मा, जसबीर ढुल, महेंद्र, जोगिंद्र रामराय मौजूद रहे।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news