; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

हरियाणा में पंजाब के समान वेतनमान की जगी उम्मीद

हरियाणा में पंजाब के समान वेतनमान की जगी उम्मीद
चंडीगढ़ : प्रदेश के करीब ढाई लाख कर्मचारियों के लिए सुकून देने वाली खबर है। भाजपा सरकार राज्य के कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान देने का चुनावी वादा जल्द पूरा करने वाली है। भाजपा प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने शीघ्र ही कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान दिए जाने का एलान किया है।
भाजपा प्रभारी ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों को राज्य के कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान देने में आ रही बाधाएं दूर करने के निर्देश दिए हैं। कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां दूर करने के लिए पूर्व मुख्य सचिव जी माधवन के नेतृत्व वाले आयोग द्वारा सरकार को पहले ही रिपोर्ट दी जा चुकी है। कर्मचारी काफी समय से पंजाब के समान वेतनमान दिए जाने की मांग कर रहे हैं। इनमें करीब 50 हजार पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा ने एक नवंबर 2014 से मांग को मंजूर कर लिया था, लेकिन नई मनोहर सरकार ने सत्ता संभालते ही हुड्डा सरकार के इस फैसले को समीक्षा सूची में डाल दिया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान धर्मबीर फौगाट और महासचिव सुभाष लांबा ने मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठकों में पंजाब के समान वेतनमान देने के साथ ही हरियाणा का अलग वेतन आयोग गठित करने का मुद्दा कई बार उठाया, जिसके बाद अब सरकार इस दिशा में आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। भाजपा प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने बताया कि किसी भी पार्टी का चुनाव घोषणापत्र पांच साल के लिए होता है और हमारी सरकार हर चुनावी वादा पूरा करेगी।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();