जागरण संवाददाता, जींद : एचटेट प्रकरण में गठित एसआइटी को लगातार सफलता
मिल रही है। एक-एक करके सभी आरोपी पुलिस के हाथ चढ़ते जा रहे हैं। शनिवार
को पुलिस ने पेपर लीक करने के मुख्य आरोपी सोनीपत के सेक्टर 23 निवासी
राजीव दहिया को गिरफ्तार कर लिया।
उसे रविवार को अदालत में पेश किया गया जाएगा। वहीं मामले में दो अन्य आरोपियों सोनीपत के जेबीटी शिक्षक सगे भाइयों को भी गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। दोनों आरोपियों का काम व्हाट्सएप पर आंसर की को भेजना था। अब तक इस मामले में कुल 22 गिरफ्तारी हो चुकी हैं।
सोनीपत निवासी राजीव दहिया का काम पेपर को लीक कर उसे आगे भेजना था। पुलिस सूत्र बताते हैं कि ट्रेजरी से पेपर बाहर आने के बाद पवित्र गुलिया ने उसे लीक किया और उसके बाद राजीव दहिया व अन्य लोगों तक पहुंचाया। ये लोग सेक्टर 23 पहुंचे, जहां पर राजीव दहिया के पड़ोसी आनंद दहिया के मकान में पहले से ही 200 से 250 युवा पहले ही पेपर के इंतजार में बैठे हुए थे। पेपर पहुंचने के बाद राजीव दहिया व अन्य लोगों ने पहले वहां मौजूद बच्चों को आंसर की उपलब्ध कराई और उसके बाद व्हाट्सएप पर अन्य लोगों के पास पेपर भी भेजे। जेबीटी शिक्षक अजय व पवन का भी यही काम था।
लगातार छापामारी
एचटेट प्रकरण मामले में पुलिस लगातार सोनीपत में आरोपियों के संबंधित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। इस मामले में जल्द ही ओर कई लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। अब पुलिस के रडार पर बिचौलिए के अलावा वे लोग भी हैं, जिन्होंने पेपर लीक होने के बाद उसका प्रयोग तैयारी के लिए किया था।
राजीव आज होगा कोर्ट में पेश
एएसपी वसीम अकरम ने बताया कि राजीव दहिया को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा। उससे पूछताछ में कई अहम सुराग लगे हैं। जल्द ही बाकी आरोपियों की पहचान कर उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC