हरियाणा में सियासी उठापटक के बीच भाजपा फ्रंट फुट पर चुनावी दंगल खेलने के
लिए तैयार है। विपक्षी दलों में फूट को देखते हुए सत्ताधारी दल दसों सीटों
पर कब्जे के इरादे से मैदान में उतर रही है।
जींद उपचुनाव के नतीजों से भाजपा उत्साहित है। रोहतक और हिसार ऐसी सीटें हैं, जिन पर भाजपा आलाकमान की सीधी नजर है।
रोहतक से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेटे दीपेंद्र हुड्डा सांसद
हैं। 2014 में मोदी लहर के बावजूद दीपेंद्र ने सीट बचा ली थी। दूसरी ओर,
इंडियन नेशनल लोकदल विभाजित हो चुकी है। इनेलो से निष्कासित हिसार सांसद
दुष्यंत चौटाला ने जननायक जनता पार्टी बना ली है।
कांग्रेस के चुनावी चेहरे साफ नहीं हैं, लेकिन विधानसभा चुनाव लड़ने के इरादे से बैठे धुरंधरों को भी लोकसभा में जोर आजमाना होगा। वहीं, इनेलो चाचा-भतीजा विवाद में उलझी है। ओमप्रकाश चौटाला, बड़े बेटे अजय के साथ शिक्षक भर्ती घोटाले में 10 साल की सजा काट रहे हैं। छोटे बेटे अभय इनेलों के सर्वेसर्वा हैं।
अजय के बड़े बेटे दुष्यंत ने चाचा अभय से विवाद के बाद जजपा का गठन किया। दुष्यंत के छोटे भाई दिग्विजय ने जींद उपचुनाव में जींद प्रत्याशी के तौर पर अच्छा प्रदर्शन किया।