; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी नेे 19 विभागों के लिए मांगे एमफिल के आवेदन

कुरुक्षेत्र : केयू में सत्र 2015-16 में विभिन्न विभागों में दाखिले के लिए बुधवार को शेड्यूल जारी कर दिया। केयू के 19 विभागों की 307 सीटों के लिए विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। सभी विभागों में दाखिले के लिए 11 अक्टूबर को प्रवेश परीक्षा होगी। 16 अक्टूबर को परिणाम घोषित किया जाएगा। यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक ब्रांच की ओर से जारी शेड्यूल के अनुसार 19 अक्टूबर को सभी विभागों में एमफिल की काउंसलिग होगी। इसी दिन विद्यार्थियों को विभागों में प्रात: नौ बजे से दस बजे के बीच उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

पीजीटी भर्ती की योग्यता के पेंच में फंसे लोक प्रशासन के अभ्यर्थी

कुरुक्षेत्र : प्रदेश सरकार की ओर से निकाली पीजीटी भर्ती की योग्यता के पेंच में लोक प्रशासन से स्नातकोत्तर करने वाले अभ्यार्थी फंस गए हैं। अब तक लोक प्रशासन से स्नातकोत्तर करने वाले उम्मीदवार राजनीति शास्त्र के पीजीटी पदों के लिए योग्यता पूरी करते थे, लेकिन इस बार शिक्षा विभाग की ओर से पीजीटी राजनीति शास्त्र की योग्यता से लोकप्रशासन को बाहर कर दिया। ऐसे में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए जाने वाले लोक प्रशासन के विद्यार्थी अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। शिक्षा विभाग की ओर से पिछले माह पीजीटी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया को शुरू किया था।

एचटेट : कैसे पूरी होगी होम सेंटर की ख्वाहिश

भिवानी, महेंद्रगढ़, जींद और मेवात समेत कई जिलों में सेंटर कम परीक्षार्थी ज्यादा 


हजारों परीक्षार्थियों को देनी पड़ सकती है दूसरे जिलों में एचटेट की परीक्षा
भिवानी : जिस मकसद से ऐन वक्त पर हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) स्थगित की गई थी वह इस बार भी पूरा नहीं होता दिख रहा है। हर जिले में सेंटर देने के मंशा को पूरा करने में कड़ी मशक्कत पेश आ सकती है। हालत यह है कि कई जिलों में एचटेट परीक्षार्थियों की तुलना में केंद्रों की संख्या पर्याप्त नहीं है। ऐसे में उपमंडल स्तर पर परीक्षा केंद्र बनाने के बाद भी समाधान होता नहीं दिख रहा है और हजारों परीक्षार्थी गृह जिले में परीक्षा देने से वंचित रह सकते हैं। बोर्ड की ब्लैक लिस्ट में शामिल जिलों में इससे ज्यादा परेशानी होगी।

अब सीबीएसई स्कूलों की ग्रेडिंग नहीं, होगा ऑडिट

दिशा-निर्देश तैयार, बनाई विशेषज्ञों की समिति

सिरसा : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई से संबंधित स्कूलों में पढ़ाई का स्तर ऊंचा करने के लिए ग्रेडिंग के बजाय ऑडिट कराएगा। इसके लिए ऑडिट की गाइडलाइंस तैयार कर एक्सपर्ट टीम बना दी गई है। बता दें कि काफी सालों से सीबीएसई द्वारा एजुकेशन की क्वालिटी चेक करने के लिए अक्रेडटेशन रिपोर्ट के आधार पर स्कूलों को ग्रेड दिए जाते हैं, पर अब वह ऐसा नहीं करेगा।

अब मोबाइल से ही होगी बीएड प्रेक्टिकल परीक्षाओं की वीडियोग्राफी

रोहतक : एमडीयू से संबद्ध सेल्फ फाइनेंस कॉलेजों में अब बीएड प्रेक्टिकल परीक्षाओं की वीडियोग्राफी मोबाइल से ही कराई जाएगी। हाईकोर्ट के फैसले के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने प्रेक्टिकल की डेटशीट जारी कर दी है। सेल्फ फाइनेंस कॉलेज एसोसिएशन इस फैसले पर संतुष्ट नहीं है। एमडीयू ने करीब दो माह पूर्व संबद्ध 290 कॉलेजों में बीएड प्रेक्टिकल परीक्षाओं की वीडियोग्राफी के आदेश जारी कर दिए थे।

अध्यापकों की भर्ती प्रक्रिया को करेंगे तेज : सीएम

करनाल : हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मुख्यमंत्री से एनबीजीएआर के रेस्ट हाउस में मिला। संघ के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राज्य अध्यक्ष वजीर सिंह ने किया व संगठन का पक्ष महासचिव सीएन भारती ने मुख्यमंत्री के सामने रखा।

एचटेट किया पास, 4 साल बाद भी भर्ती का इंतजार

पांच साल के बाद दोबारा देनी होगी परीक्षा 

कुरुक्षेत्र : प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग शिक्षक बनने की चाहत रखने वाले प्रदेश के हजारों युवाओं के सपनों पर पानी फेरने में जुटा हैं। यही कारण है कि शिक्षक बनने की योग्यता के लिए एचटेट परीक्षा तो ले ली जाती है लेकिन इसके बाद भर्ती सालों तक नहीं निकाली जाती। जिसके कारण कड़ी मेहनत कर एचटेट परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थी भर्ती निकलने का इंतजार करते रह जाते हैं। ऐसा ही टीजीटी गणित की 2011 में एचटेट परीक्षा पास करने वाले आवेदकों के साथ हुआ है। प्रदेशभर से आवेदकों ने खुद को शिक्षक के लिए पात्र बनाने के लिए परीक्षा दी और इसे पास भी किया, प्रदेश सरकार और विभाग ने चार साल बीतने के बावजूद टीजीटी गणित की भर्ती नहीं निकाली।

गेस्टों को वापिस लिया तो सड़कों पर उतरेंगे पात्र

सीएम के बयान की पात्र अध्यापक संघ ने की निंदा 
खरखौदा : हरियाणा पात्र अध्यापक संघ के सोनीपत जिला प्रधान नरेंद्र दहिया का कहना है कि जिस तरह से कांग्रेस सरकार ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को पात्र की बजाए गेस्टों से पढ़वाकर उनकी शिक्षा को प्रभावित किया है मौजूदा भाजपा सरकार भी उसी ढर्रे पर चलने की तैयारी कर रही है। 
करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जो गेस्टों को वापस लेने संबंधी बयान दिया है पात्र अध्यापक संघ इसकी निंदा करता है। उनका कहना है कि भाजपा के जो नेता अपने बच्चों को क्यों गेस्टों से नहीं पढ़वाते, क्यों गरीब के बच्चों को ही अपात्र, अकुशल गेस्ट अध्यापकों से पढ़वा रही है और पात्र अध्यापकों का क्या दोष है, जो पात्रता परीक्षा पास कर घर बैठे हुए हैं।

288 फर्जी शिक्षकों पर दर्ज होगी एफआईआर

भास्कर न्यूज| फिरोजपुर झिरका वर्ष 2011 में जेबीटी भर्ती फर्जीवाड़ा कर फर्जी अंगूठे हस्ताक्षर द्वारा नौकरी पाने वाले मेवात के 288 फर्जी शिक्षकों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। मेवात के शिक्षा विभाग ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर अमल करते हुए फर्जी अध्यापकों पर एफआईआर दर्ज कराने की पूरी तैयारी शुरू कर दी है। जिससे इलाके के फर्जी शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। यह जानकारी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वजीर चंद मजोका ने दी। 

288 फर्जी शिक्षकों पर दर्ज होगी एफआईआर

भास्कर न्यूज| फिरोजपुर झिरका वर्ष2011 में जेबीटी भर्ती फर्जीवाड़ा कर फर्जी अंगूठे हस्ताक्षर द्वारा नौकरी पाने वाले मेवात के 288 फर्जी शिक्षकों पर गाज गिरनी शुरू हो गई है। मेवात के शिक्षा विभाग ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश पर अमल करते हुए फर्जी अध्यापकों पर एफआईआर दर्ज कराने की पूरी तैयारी शुरू कर दी है। जिससे इलाके के फर्जी शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। यह जानकारी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी वजीर चंद मजोका ने दी। 

फर्जीवाड़े में फंसे 42 अध्यापकों पर खिलाफ दर्ज होगी एफआइआर

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद : चार साल पहले फर्जी तरीके से भर्ती हुए जेबीटी शिक्षकों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने मामले दर्ज कराने शुरू कर दिए हैं। कई जिलों में तो मामला दर्ज भी हो चुके हैं। फतेहाबाद जिले में ऐसे कुल 42 शिक्षक हैं, जिनके अंगूठों के निशान रिकॉर्ड में मैच नहीं कर पाये। इनके खिलाफ भी जल्द ही एफआइआर दर्ज होने वाली है। निदेशालय के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने उन्हें चार्जशीट कर दिया है। एकाध दिन में सारा रिकॉर्ड शिकायत के साथ पुलिस को थमा दिया जाएगा।

1800 से अधिक शिक्षकों के निशान फर्जी , फर्जी शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर

प्रदेश शिक्षा विभाग में वर्ष 2011 मे जेबीटी पदों पर भिवानी में भर्ती हुये अध्यापकों में से जिन 60 शिक्षकों के अंगूठों के मिलान नहीं हुई हैं उनके खिलाफ विभाग ने एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इनमें 80 फीसदी यानी 48 महिलाएं और 12 पुरुष शिक्षक हैं। निदेशालय के आदेश के बाद शिक्षा विभाग ने इसकी प्रक्रिया आरंभ कर दी है। रविवार की छुट्टी के बाद दफ्तर खुलने पर फर्जी शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। ये वही शिक्षक हैं, जो वर्ष 2011 में फर्जी तरीके से भर्ती हुए थे।

43 जेबीटी के खिलाफ होगी एफआईआर

शिक्षक दिवस पर जिले के 43 जेबीटी (जूनियर बेसिक टीचर) के खिलाफ धोखाधड़ी करने की एफआईआर दर्ज होगी। विभागीय सूत्रों के मुताबिक यह एफआईआर शनिवार को दर्ज कराई जाएगी। ये सभी वह शिक्षक हैं, जो 2011 में हुई भर्ती में फर्जी तरीके अपनाकर भर्ती हुए थे। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय इस मामले में इन शिक्षकों को दोषी ठहरा चुका है। साथ ही प्रदेश सरकार को इन शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश भी दे चुका है। कुछ तकनीकी कारणों के चलते विभाग अब तक इन शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करा सका था।

फर्जी हस्ताक्षर वाले जेबीटी शिक्षकों की एक और लिस्ट जारी

37 लोगों के नाम जारी किए गए, जल्द हो सकती है एफआईआर दर्ज
जागरण संवाददाता, जींद : शिक्षा विभाग ने 2011 में नियुक्त हुए उन जेबीटी शिक्षकों पर गाज गिरा दी है, जिन्होंने फर्जी हस्ताक्षर कर नौकरी हासिल की। करनाल के मधुबन में फोरेंसिक जांच में फेल पाए जाने पर अब विभाग ने जिले के ऐसे 37 लोगों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। प्रवीण कुमार वर्सिज हरियाणा सरकार द्वारा जारी केस में हाईकोर्ट के आदेश के बाद यह कार्रवाई की जा रही है। शिक्षा विभाग ने ऐसे 37 जेबीटी शिक्षकों की सूची जारी कर दी है।

नई तबादला नीति पर पेंच फंसाएंगे शिक्षक

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा के शिक्षकों के लिए तैयार नई तबादला नीति पर पेंच फंसना शुरू हो गए हैं। नीति के प्रारूप का आकलन करने के बाद शिक्षक संगठनों ने सुझावों की लंबी-चौड़ी फेहरिस्त तैयार कर ली है। जिला स्तर पर शिक्षकों के साथ बैठकों के बाद जल्द इसे अंतिम रूप देकर निदेशालय को भेज दिया जाएगा। शिक्षकों को सबसे अधिक आपत्ति नई नीति में सहमति के आधार पर तबादला का विकल्प न होने को लेकर है। साथ ही तबादले के लिए एक बार विकल्प देने पर उसे दस साल न बदलने पर भी शिक्षक संगठन ऐतराज जता रहे हैं।
नई नीति के कई प्रावधान पर शिक्षकों को आपत्ति है।

UPTET news