शिक्षा का भगवाकरण क्यों न करें : रामबिलास
गुड़गांव : अराजक आंदोलन से आहत सरकार स्कूलों में बच्चों को 'हरियाणा एक- हरियाणवी एक' की शपथ दिलवा रही है। शनिवार को प्रदेश के सभी स्कूलों में विद्यार्थियों को आपसी भाईचारे की शपथ दिलाई गई। शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने शनिवार को मॉडल संस्कृति विद्यालय में विद्यार्थियों को 'हरियाणा एक-हरियाणवी एक' की शपथ दिलाई।
परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सरपंचों से मांगी मदद
** बोर्ड परीक्षाएं आठ से, आज परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी
रोहतक : बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए शिक्षा विभाग ने ग्राम स्तर पर सरपंचों से सहयोग मांगा है। विभाग ने इस बारे में स्कूल प्राचार्यों को पत्र जारी कर दिया है।
बाहरी छात्रों का डाटा खंगाल रहा विभाग
** कार्रवाई : सभी जिलों से मांगी ऐसे विद्यार्थियों की संख्या जो दूसरे राज्यों के निवासी हैं
** वजीफे के रूप में बंट रही राशि को कम करने की तैयारी
सिरसा : सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दिए जाने वाले वजीफे को सरकार और शिक्षा विभाग कम करने की तैयारी कर रहा है। फंड बचाने के लिए शिक्षा विभाग ने योजना तैयार की है जिससे केवल प्रदेश के स्थायी निवासी परिवारों के विद्यार्थियों को ही वजीफा वितरित किया जाएगा।
7223 प्राध्यापकों के रुके वेतन जारी करने के आदेश
** अध्यापकों ने कहा, हसला का संघर्ष लाया रंग
करनाल : हरियाणा स्कूल लेक्चरार एसोसिएशन का संघर्ष रंग लाया है। प्राध्यापकों का रुका हुआ वेतन दिलवाने के लिए एसोसिएशन पिछले लगभग छह महीने से संघर्ष कर रही थी। आखिरकार शिक्षा विभाग ने 7223 प्राध्यापकों को वेतन जारी करने के आदेश दे दिए हैं।
सामान्य वर्ग के छात्रों को बना दिया एससी
** महेंद्रगढ़ के गुजवि सेंटर में किया जा रहा था फर्जीवाड़ा
** विश्वविद्यालय के डिस्टेंस विभाग की टीम जुटी जांच में
** कुल 73 सेंटर हैं. कई सेंटरों में मिल सकता है गोल माल
** डिस्टेंस सेंटरों में रेगुलर की अपेक्षा कई गुना ज्यादा दाखिले
हिसार : निजी सेंटरों पर एससी कोटे के छात्रों की स्कॉलरशिप गबन करने के मामले कई बार सामने आते रहे हैं। मगर पहली बार सामान्य वर्ग छात्रों को एससी कोटे में शामिल कर स्कॉलरशिप हड़पने के मामले सामने आए हैं।
परीक्षा कक्ष में नकल मिली तो सुपरवाइजर पर होगी कार्रवाई
** जिला शिक्षा अधिकारी ने ड्यूटी वितरित करते हुए परीक्षा अधीक्षकों को दिए सख्त निर्देश
** हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं कल से
** परीक्षा के दौरान प्राचार्य स्कूल में रहेंगे मौजूद
केंद्रीय विद्यालयों में संस्कृत अध्ययन पर जोर
नई दिल्ली : संस्कृत भाषा के अध्ययन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अब केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) ने विशेष प्रयास शुरू कर दिए हैं। संगठन ने दसवीं के बाद विद्यार्थियों को संस्कृत अध्ययन के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से न सिर्फ अनुबंध के आधार पर पोस्ट ग्रेजुएट टीचर नियुक्त करने जा रहा बल्कि उसकी कोशिश है कि ये शिक्षक छात्रों को संस्कृत अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करें।
वार्षिक परीक्षाएं सिर पर, शिक्षकों को लगा दिया ट्रेनिंग में
** शिक्षा विभाग और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के बीच तालमेल के अभाव में ऐसे हालात बने
चंडीगढ़ : सरकारी स्कूलों में बच्चों में सीखने की प्रवृत्ति बढ़ाने की शिक्षकों को दी जा रही ट्रेनिंग परेशानी का कारण बन गई है। करीब 5600 सरकारी स्कूलों के शिक्षक ट्रेनिंग लेने में व्यस्त हैं, जिस कारण विद्यार्थी 14 मार्च से आरंभ हो रही परीक्षा की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं।
साक्षर भारत मिशन के लिए 8 हजार लोग देंगे परीक्षा
फतेहाबाद : साक्षर भारत मिशन के तहत आगामी 20 मार्च को परीक्षा होगी। इस बार इस परीक्षा में आठ हजार लोग परीक्षा देंगे। यह संख्या इस अभियान को शुरू करने के बाद सबसे ज्यादा है। वहीं प्रदेश में इस बार 1 लाख से अधिक परीक्षा देंगे। यह संख्या पिछले बार के मुकाबले 40 हजार अधिक हैं।
शिक्षण संस्थानों में आज मनेगा सद्भावना दिवस
महेंद्रगढ़ : दुनिया में हिंदुस्तान को एक नई पहचान दिलाने वाले देश के ओजस्वी, कर्मशील, सच्चे जनसेवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक भारत-श्रेष्ठ भारत मिशन को कामयाब बनाने में जुटे हुए हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं सरकार भी हरियाणा एक-हरियाणवी एक अभियान के अंतर्गत प्रदेश को विकास एवं जन सुविधाओं के मामले में अग्रणी बनाने में सत्यनिष्ठा से जुटी हुई है।
........तो महिला शिक्षकों को नहीं मिलेगी चाइल्ड केयर लीव
** चाइल्ड केयर के लिए शिक्षा विभाग देता है महिला शिक्षकों को छुट्टी
** बोर्ड की परीक्षा के मद्देनजर 31 मार्च तक आदेश रहेंगे लागू
फतेहाबाद : बोर्ड की परीक्षा शुरू होने में कुछ दिन बचे हैं। परीक्षा परिणाम बेहतर आये इसके लिए शिक्षा विभाग ने नये आदेश लागू किये है। नये आदेशानुसार महिला शिक्षकों का चाइल्ड केयर लीव का आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। यह आदेश शिक्षा विभाग की ओर से प्रदेशभर के सभी जिला शिक्षा अधिकारी को जारी किए गए हैं। गौरतलब है कि बोर्ड की परीक्षाएं 8 मार्च से शुरू होने जा रही है। देखने में आता है कि कई महिला शिक्षक बच्चों के लिए चाइल्ड केयर लीव लेती हैं। ऐसी स्थिति में शिक्षा विभाग के अधिकारियों को उन्हें छुट्टी देनी पड़ती है। इस कारण स्कूली बच्चों को दिक्कत होती है। इसके साथ ही बोर्ड में भी शिक्षकों की कमी खलती है। उनकी जगह पर अन्य शिक्षकों की डयूटी लगानी पड़ती है, लेकिन इस बार की बोर्ड परीक्षा में ऐसा नहीं होगा। शिक्षा विभाग ने प्रदेशभर के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को आदेश दिये है कि वह 31 मार्च तक किसी भी महिला शिक्षक को चाइल्ड केयर के लिए छुट्टी न दे।
"शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार 31 मार्च तक किसी भी महिला शिक्षक को चाइल्ड केयर के लिए छुट्टी नहीं मिलेगी। विभाग ने यह निर्णय बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए लिया है।"-- डॉ. यज्ञदत्त वर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी।
चाइल्ड केयर लीव उन महिला शिक्षकों को मिलता है जिनके बच्चे की आयु 18 वर्ष से कम हो। अगर बच्चा छोटा है तो वह जिला शिक्षा अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर छुट्टी ले सकती है। यह नहीं कि उन्हें एक या दो दिन की छुट्टी मिलेगी। चाइल्ड केयर के लिए महिला शिक्षक 2 साल की इकट्ठी छुट्टी ले सकती है। इन छुट्टी के दौरान उनका कोई वेतन भी नहीं काटा जाएगा। जिले के सरकारी स्कूलों में 1000 महिला शिक्षक है। दिसंबर माह तक करीब 20 महिला शिक्षक चाइल्ड केयर के लिए छुट्टी ले चुकी है।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड : परीक्षा केंद्रों पर रेंडम प्रणाली से की नियुक्तियां
परीक्षा केंद्रों पर नियुक्त किए जाने वाले अमले की नियुक्तियां गोपनीय ढंग से रेंडम प्रणाली द्वारा कम्प्यूटर से करवाई गई हैं। शिक्षा विभाग हरियाणा तथा बोर्ड द्वारा परीक्षा डयूटी को अनिवार्य घोषित किया गया है तथा इसमें किसी भी प्रकार की तब्दीली नहीं की जाएगी।
बोर्ड परीक्षा में बैठेंगे सात लाख परीक्षार्थी
** 8 से शुरू हो रही परीक्षा’ प्रशासन ने दिया तैयारी को अंतिम रूप
भिवानी : प्रदेश में 8 मार्च से आरंभ होने वाली हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की दसवीं एवं बारहवीं कक्षा की (नियमित/री-अपीयर) प्रथम/द्वितीय सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर में 1482 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। नकल रोकने के लिए बोर्ड द्वारा व्यापक पैमाने पर इंतजाम किए गए हैं, जिनमें 230 प्रभावी उड़नदस्तों का गठन विशेष रूप से शामिल हैं।
बच्चों की परीक्षाएं सिर पर, गुरुजी ट्रेनिंग लेने में व्यस्त
** विडंबना : आखिर परिणामों में कैसे आएगा सुधार
फतेहाबाद : बच्चों की परीक्षाएं नजदीक आ गई हैं। बच्चों को पढ़ाने की बजाय शिक्षा विभाग शिक्षकों को ट्रेनिंग दे रहा है। इस कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है, लेकिन शिक्षा विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। शिक्षा विभाग के आदेशानुसार तीसरी से पाचवीं तक के शिक्षकों को खंड स्तर पर प्रशिक्षित किया जा रहा है।
शिक्षा बोर्ड से आए पेपर 24 घंटे पहले ही बांट दिए
** बेपरवाह : एजुकेशन ऑफिसर कार्यालय से स्कूल संचालकों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले देने के आदेश
झज्जर : हरियाणा शिक्षा विभाग के स्पष्ट आदेश थे कि कक्षा 9वीं 11वीं के पेपर स्कूल संचालकों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पहले ब्लाॅक एजुकेशन ऑॅफिसर कार्यालय से मिलेंगे, हालांकि झज्जर में आदेश के विपरीत 24 घंटे पहले ही पेपर बांटे गए।