; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

शिक्षकों को देने के लिए बोर्ड के पास कुछ नहीं , पिछले साल का भुगतान नहीं मिला

हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने परीक्षा ड्यूटी के बदले दिए जाने वाले मानदेय को बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि डेढ़ दशक से बोर्ड ने अपनी फीस हर साल बढ़ाई लेकिन शिक्षकों का मानदेय नहीं बढ़ाया। जबकि शिक्षकों की ड्यूटियां 25 किलोमीटर दूर तक लगा रखी है। 

जेबीटी अध्यापकों की भर्ती - 26 अध्यापकों के खिलाफ धाोखाधड़ी का मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, घरौंडा : पिछली सरकार के शासनकाल में लगाए गए जेबीटी टीचरों के फर्जी अंगूठों व हस्ताक्षर कर नौकरी हथियाने के मामले में पुलिस ने उच्च न्यायालय के निर्देश पर कस्बे व आसपास के गांवों में कार्यरत 26 अध्यापकों के खिलाफ धाोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

परीक्षा ड्यूटी के बदले दिए जाने वाले मानदेय को बढ़ाने की माग

संवाद सहयोगी, बिलासपुर : हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ से संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने परीक्षा ड्यूटी के बदले दिए जाने वाले मानदेय को बढ़ाने की माग की है। उनका कहना है कि डेढ़ दशक से बोर्ड ने अपनी फीस हर साल बढ़ाई, लेकिन शिक्षकों का मानदेय नहीं बढ़ाया। जबकि शिक्षकों की ड्यूटी कई किलोमीटर दूर तक लगा रखी है।

HTET - Haryana Teacher Eligibility Test , Twice the number of women apply

Haryana, the state which has the worst sex ratio in the country has a reason to rejoice. The number of women aspirants who applied for the Haryana Teacher Eligibility Test (HTET 2014-15) is more than double that of the number of men who applied.

दाेबारा बदल सकती हैं एचटेट की तिथियां

भले ही प्रदेश सरकार ने 14 व 15 नवंबर को हरियाणा पात्रता परीक्षा के संचालन के लिए तिथियां घोषित कर दी हों लेकिन अब भी एचटेट की तिथियां बदलनी पड़ सकती हैं। सूत्र बताते हैं कि शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने भी इस तिथि पर एचटेट नहीं करवाने की सिफारिश की थी।

सीबीटी के उम्मीदवारों को देनी होगी हरियाणा से बाहर परीक्षा

एचटेट में सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट)के लिए आवेदन करने वाले करीब 40 हजार उम्मीदवारों को घरेलू जिलों में परीक्षा देने का लाभ नहीं मिलेगा। इनको दिल्ली, चंडीगढ़ व बाहर बनाए गए परीक्षा केंद्रों में ही एचटेट देना होगा।

एचटेट : अब ब्‍लाक स्‍तर पर स्‍थापित होंगे परीक्षा केंद्र

भिवानी। हरियाणा पात्रता परीक्षा के लिए इस बार ब्लाक स्तर पर परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। घरेलू जिलों में परीक्षा केंद्र बनाने के लिए बवाल मचाने वाले जिलों के पुरुष उम्मीदवारों को अभी भी दूसरे जिलों में ही परीक्षा देने के लिए जाना पड़ेगा। यह परीक्षा 14 व 15 नवंबर को होंगी।

53 और जेबीटी शिक्षकों के खिलाफ मामला दर्ज

संवाद सहयोगी, पलवल : वर्ष 2011 में फर्जी तरीके से नियुक्त हुए जेबीटी (जूनियर बेसिक टीचर) शिक्षकों में 53 और शिक्षकों के खिलाफ धोखाधड़ी के मुकदमे दर्ज किए गए हैं। अब खंड शिक्षा अधिकारियों की शिकायत पर बहीन थाना पुलिस ने 49 तथा सदर थाना पुलिस ने चार शिक्षकों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं।

रमसा स्कीम में किये गये पीजीटी नाराज

कुरुक्षेत्र : हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के 7223 पीजीटी शिक्षकों को राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान (रमसा) के अंतर्गत करने और इन शिक्षकों का वेतन प्लान स्कीम की बजाय रमसा के बजट से देने का प्रावधान  करने से इन शिक्षकों में भारी रोष व्याप्त है। इतना ही नहीं इनमें से सैंकड़ों को पिछले कई-कई माह का वेतन न मिलने के कारण भी इनमें रोष व्याप्त है। अपनी इन दोनों समस्याओं को लेकर इन पीजीटी शिक्षकों का एक प्रतिनिधिमंडल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से लेकर कई राजनीतिक और प्रशासनिक अधिकारियों से गुहार लगा चुका है

ड्राइंग शिक्षकों की भर्ती रद करने पर अंतरिम रोक जारी

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के चलते हाईकोर्ट ने स्थगित की सुनवाई
चंडीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा राज में भर्ती किए गए ड्राइंग टीचरों को हटाने पर अंतरिम रोक जारी रखते हुए हाईकोर्ट ने सुनवाई सुप्रीम कोर्ट द्वारा सुनवाई की तिथि तक टाल दिया। 
हाईकोर्ट के जस्टिस राजेश बिंदल ने फरवरी माह में 816 आर्ट्स और क्राफ्ट शिक्षकों की नियुक्तियां रद करते हुए तत्कालीन मुख्यमंत्री और हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के तत्कालीन चेयरमैन की भूमिका पर भी सवाल उठाया था। बैंच ने कहा था कि तत्कालीन मुख्यमंत्री ने कम अकादमिक स्तर के आवेदकों को नियुक्त करने के लिए ही इन पदों के लिए तय योग्यता के पैमाने में तब्दीली की थी।

70 हजार आवेदक नहीं भर पाएंगे लेक्चरर के फॉर्म

चंडीगढ़ : हरियाणा में आठ हजार लेक्चर्स (पीजीटी) की भर्ती में एमए के साथ बीएड अनिवार्य कर दिए जाने से करीब 70 हजार आवेदक फार्म भरने से वंचित रहने वाले हैं। प्रदेश सरकार द्वारा निर्धारित इस शर्त से लेक्चर्स के लिए लाइन में लगे हजारों युवाओं में आक्रोश बन गया। उन्होंने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन और मुख्यमंत्री मनोहर लाल से हस्तक्षेप का आग्रह किया है। 

कुछ काम नहीं आया आरोही स्कूलों पर करोड़ों का खर्च

नूंह/मेवात : मेवात जनपद के 5 विकास खंडों में निजी शिक्षण संस्थाओं के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए करोड़ों रुपये की लागत से बने आरोही स्कूल सफेद हाथी बनकर रह गये हैं। इन तैयार भवनों में कांटेदार झाड़ियाें आैर घास-फूस की भरमार है। इसके अलावा यह भवन असामाजिक तत्वों की शरणस्थली बन गये हैं।
हैरानी की बात यह है कि स्कूल प्रबंधन ने अभी तक इनका चार्ज तक नहीं संभाला है।

2014 में नियमित हुए क्लर्कों पर लटकी तलवार

तीन महीने में टाइप टेस्ट पास करने का जारी किया प्रशासन ने नोटिस 
कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में जुलाई 2014 में नियमित हुए क्लर्क के लिए केयू प्रशासन ने नियमानुसार टाइप टेस्ट को पास करने की शर्त पूरा करने का नोटिस निकाल दिया है। केयू प्रशासन की ओर से जारी नोटिस के तहत केयू प्रशासन ने टाइप टेस्ट पास करने वाले सभी कर्मचारियों को तीन महीने में टाइप टेस्ट पास करने के आदेश दिए हैं। इससे नियमित हुए क्लर्कों की नौकरी पर तलवार लटक गई है। 

पीजीटी भर्ती में डिस्टेंस एजुकेशन से डिग्री लेने वाले नहीं होंगे शामिल

हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने फैसला सुनाते हुए याचिकाओं को रद्द किया 
डिस्टेंस एजुकेशन के तहत डिग्री हासिल करने वाले लोगों ने याचिकाओं में की थी भर्ती के लिए आवेदन स्वीकार करने की मांग
चंडीगढ़ : हरियाणा में 446 पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षकों (पीजीटी) की भर्ती के लिए एमएससी व एमसीए कंप्यूटर साइंस की डिग्री डिस्टेंस एजुकेशन से हासिल करने वालों पर विचार करने से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने इनकार कर दिया है।

पंजाब से कम वेतनमान मंजूर नहीं

हरियाणा वेतन विसंगति आयोग के सामने सर्व कर्मचारी संघ ने रखे मुद्दे 
चंडीगढ़ : हरियाणा वेतन विसंगति आयोग ने अस्तित्व में आने के करीब एक साल बाद कर्मचारी नेताओं को अपनी बात कहने का मौका दिया। आयोग के समक्ष पंजाब के समान वेतनमान देने और ठेका कर्मचारियों को पक्के कर्मचारियों के समान वेतनमान देने की पैरवी करते हुए ठोस तर्क दिए। 

UPTET news