; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

Kurukshetra University : फेल को कर दिया पास, दो कर्मचारी फंसे

फेल को कर दिया पास, दो कर्मचारी फंसे
कुरुक्षेत्र : कुवि का परीक्षा तंत्र फेल हो चुका है। पहले तो पास हुए विद्यार्थियों को फेल कर दिया जाता था तो उसे मानवीय भूल कहकर दुरुस्त कर दिया जाता है। इसका आरोप भी ठेके पर लगे कर्मचारियों पर आरोप लगाकर उनको हटा दिया जाता था, लेकिन इस बार फेल हुए एक कानून विषय के छात्र को पास कर दिया गया। वो भी किसी और ने नहीं बल्कि नियमित कर्मचारियों ने।

College / School Closed : शिक्षण संस्थान बंद, मूल्यांकन टेस्ट टले

शिक्षण संस्थान बंद, मूल्यांकन टेस्ट टले
पानीपत : आरक्षण आंदोलन को देखते हुए जिला प्रशासन ने सरकारी व निजी शिक्षण संस्थानों को 25 फरवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है। जो इस दौरान खुले पाए गए तो उन पर एफआइआर दर्ज की जाएगी। स्थिति में सुधार आने के बाद ही इन संस्थानों में पढ़ाई शुरू होगी। बोर्ड परीक्षाओं पर आंदोलन का असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

JEE main Exam : जेईई (मेन) में दिव्यांगों को मिलेगा अतिरिक्त समय

जेईई (मेन) में दिव्यांगों को मिलेगा अतिरिक्त समय
** 40 फीसदी या उससे अधिक अक्षम अभ्यर्थियों को रीडर (सहायक) भी उपलब्ध कराया जाएगा
नोएडा : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) और एनआइटी समेत देश के नामी इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए आयोजित जेईई (मेन) में इस बार दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए एक घंटे का अतिरिक्त समय मिलेगा। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की है।

No Feb salary : लापरवाह स्कूल मुखियाओं काे नहीं मिलेगा फरवरी का वेतन

लापरवाह स्कूल मुखियाओं काे नहीं मिलेगा फरवरी का वेतन
सख्ती : सभी बच्चों का डाटा एमआईएस पोर्टल पर किया जाना है ऑनलाइन
सिरसा : शिक्षा विभाग सभी बच्चों का डाटा मैनेजमेंट इंफॉरमेशन सिस्टम (एमआईएस) पोर्टल पर ऑनलाइन कराने को लेकर सख्त हो गया है। बच्चों का डाटा ऑनलाइन करने में लापरवाही बरतने वाले स्कूल मुखियाओं का वेतन रोका जाएगा। इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र भेजकर चेतावनी जारी की है।

HPSC Recruitments : शारीरिक शिक्षा के सहायक प्रोफेसर की भर्ती पर लगा प्रश्नचिह्न

शारीरिक शिक्षा के सहायक प्रोफेसर की भर्ती पर लगा प्रश्नचिह्न
अंबाला : हरियाणा लोक सेवा आयोग (हरियाणा सरकार) ने उच्च शिक्षा विभाग में विभिन्न विषयों में सहायक प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) एचईएस - नौ के पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया हैं।

MDM - Mid day Meal : मिड-डे मील में मिलेगा हाइजिनिक खाना

मिड-डे मील में मिलेगा हाइजिनिक खाना
** सभी स्कूलों को दिशा-निर्देश दिए गए
रानियां : सरकारी स्कूलों में बच्चों को अब हाइजेनिक खाना मिलेगा। बच्चों को मिड-डे मील में उन्हें सभी मानकों पर साफ-सुथरा स्वास्थ्य वर्धक खाना दिया जाएगा।

Exam Postponed : आंदोलन के चलते कई विभागीय परीक्षाएं स्थगित

आंदोलन के चलते कई विभागीय परीक्षाएं स्थगित
चंडीगढ़ : हरियाणा में जाट आंदोलन के चलते विभिन्न तरह की विभागीय परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। सेंट्रल बोर्ड आफ सेंकेडरी एजुकेशन की तरफ से होने वाले सेंट्रल टीचर एजीबिलिटी टेस्ट (सीटेट) की रविवार को राज्य में होने वाली परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। ये परीक्षाएं अंबाला, फरीदाबाद, गुड़गांव, करनाल, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में होनी थी।

Junk food in School : स्कूलों के बाहर जंक फूड की दुकानें हटवाने को शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश

स्कूलों के बाहर जंक फूड की दुकानें हटवाने को शिक्षा विभाग ने जारी किए निर्देश
** पौष्टिक आहार खाने के लिए प्रेरित करें
गोहाना : स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों में मोटापे की समस्या बढ़ती जा रही है। शिक्षा विभाग इसका कारण स्कूलों के आसपास खुली जंक फूड की दुकानों एवं स्टालों को मान रहे हैं। मौलिक शिक्षा विभाग ने ब्लॉक स्तर पर स्कूलों के पास से जंक फूड की दुकानें और स्टाल हटवाने के लिए पत्र जारी किया है।

BEd College News : हुड्डा ने मना किया, फिर भी खोल दिए 200 बीएड कॉलेज

हुड्डा ने मना किया, फिर भी खोल दिए 200 बीएड कॉलेज
** पूर्व सीएम ने कपिल सिब्बल को लिखा था पत्र, केंद्र सरकार से एनसीटीई में नियमित पदों को भरने पर मांगा जवाब
चंडीगढ़ : पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने तत्कालीन मानव संसाधन एवं विकास मंत्रलय को पत्र लिखकर राज्य में और बीएड कॉलेज न खोलने की मांग की थी। इसके बावजूद उनके कार्यकाल में एनसीटीई ने 200 से अधिक नए बीएड कॉलेज खुलने की अनुमति दे दी। यह जानकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव उच्च शिक्षा विजय वर्धन ने हाईकोर्ट में दी।

School Admission schedule : शिक्षा विभाग ने जारी किया स्कूलों के दाखिले का शेड्यूल

शिक्षा विभाग ने जारी किया स्कूलों के दाखिले का शेड्यूल
अबाला सिटी : शिक्षा विभाग ने सत्र 2016-17 के लिए विद्यालयों में दाखिलों की तिथियां घोषित कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी जिले सिंह अत्री ने बताया कि पहली से नौंवी कक्षा तक सभी कक्षाओं में सामान्य दाखिले 1 से 20 अप्रैल तक होंगे। संस्था के मुखिया की अनुमति से 21 से 30 अप्रैल तक दाखिले किए जाएंगे।

JAAT andolan effects : अावागमन ठप्प, शिक्षण संस्थानों के बाद अब इंटरनेट सेवा पर असर

अावागमन ठप्प, शिक्षण संस्थानों के बाद अब इंटरनेट सेवा पर असर
** राजकीय स्कूलों में नहीं लग सकी बायोमैट्रिक हाजिरी, पात्रता परीक्षा भी स्थगित
सोनीपत : जाट समुदाय द्वारा आरक्षण की मांग को लेकर किया जा रहा आंदोलन निरंतर आमजन की परेशानी का कारण बनता जा रहा है। अवागमन एवं शिक्षण व्यवस्था जहां पहले से बेहाल थी तो वहीं शुक्रवार को इंटरनेट सेवा भी ठप्प हो गई। जिससे मोबाइल से जुड़ी इंटरनेट संबंधित सारी सेवाएं बंद हो गईं हैं।

HTET Exam new Date : जाट आंदोलन के चलते HTET एक बार फिर रद्द, नई तारीख फिलहाल घोषित नहीं

जाट आंदोलन के चलते HTET एक बार फिर रद्द, नई तारीख फिलहाल घोषित नहीं
भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से आयोजित एच-टेट परीक्षा एक बार फिर से रद्द हो गई है। बोर्ड ने शनिवार 20 फरवरी को आयोजित होने वाली परीक्षा को रद्द कर दिया है। यह फैसला जाट आरक्षण के चलते लिया गया है।

MIS Data News : एमआईएस पर डाटा अपलोड करने का काम धीमा, वेबसाइट हो रही हैंग

एमआईएस पर डाटा अपलोड करने का काम धीमा, वेबसाइट हो रही हैंग
** शिक्षा विभाग के कर्मचारी परेशान, 10 प्रतिशत डाटा ही हुआ है अपलोड
सिरसा ; शिक्षा विभाग की अोर से जारी किए गए आदेश से कर्मचारी परेशान हो गए हैं। मैनेजमेंट इंफार्मेशन सिस्टम (एमआईएस) पोर्टल पर डाटा अपलोड का काम गति नहीं पकड़ पा रहा है। कभी वेबसाइट हैंग हो जाती है तो कभी जानकारी का अभाव बाधा पैदा कर रहा है।

HTET Label-3 Exam News : एचटेट लेवल-3 को लेकर असमंजस बरकरार

एचटेट लेवल-3 को लेकर असमंजस बरकरार
भिवानी : जाट आंदोलन के कारण तमाम आशंकाओं को खारिज करते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने कहा है कि 20 फरवरी को होने वाली एचटेट लेवल-3 की परीक्षा तय समय से होंगी। लेकिन परीक्षा टलने की आशंका भी जताई है।

BEd College Haryana : बीएड कॉलेज के नाम पर बंद हो दुकानदारी : हाईकोर्ट

बीएड कॉलेज के नाम पर बंद हो दुकानदारी : हाईकोर्ट
** सख्त टिप्पणी : बीएड कॉलेजों में आधी से ज्यादा खाली रहने के बावजूद ऐसे कॉलेजों की संख्या पर हाईकोर्ट ने दिखाई सख्ती
चंडीगढ़ : प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे बीएड कॉलेजों की संख्या और खाली पड़ी सीटों पर चिंता जताते हुए पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने कहा कि बीएड कॉलेज बढ़े रहे हैं जबकि सीटें खाली हैं। ऐसे में इस तरह की दुकानों को बंद होना चाहिए। सरकार की तरफ से इस पर छह माह का समय दिए जाने की मांग की जिसे हाईकोर्ट ने देने से इनकार करते हुए यथासंभव शीघ्र कार्रवाई कर कोर्ट में जवाब दाखिल करने को कहा है।

UPTET news