; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

एक साल की हो सकती है M.Ed. की डिग्री

शिमला: एम.एड. कोर्स को एक साल कोर्स करने की सिफारिश की गई है। बी.एड. के 2 वर्षीय कोर्स किए जाने के बाद एम.एड. को एक वर्षीय कोर्स करने की सिफारिश की गई है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एम.एच.आर.डी.) द्वारा गठित की गई उच्च स्तरीय समिति ने यह सिफारिश की है।

खाली पड़े हैं लाखों के वेतन वाले ये पद...

भारत में जहां बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। कुशल कर्मियों को भी नौकरियां नहीं मिल रही हैं, वहीं दूसरी ओर ब्रिटेन कुशल कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है। एक वेबसाइट के मुताबिक इंजीनियर, नर्स, डेवलपर्स, टीचर्स और शैफ के पदों के लिए कुशल कर्मचारियों की तलाश है।

नवनियुक्त जेबीटी पर लाठीचार्ज की ¨नदा

जागरण संवाददाता, कैथल : राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने नवनियुक्त जेबीटी पर लाठीचार्ज की ¨नदा की है। मंगलवार को जिला प्रधान राजेश बैनवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला महासचिव शमशेर कालिया ने कहा कि प्रदेश सरकार कर्मचारी विरोधी है।

सरकार से आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे गैर शिक्षक कर्मी

जागरण संवाददाता, रोहतक : गैर शिक्षक कर्मचारी संघ की गेट मीटिंग बुधवार को मदवि के प्रशासनिक भवन के सामने हुई। इसकी अध्यक्षता संघ के प्रधान रणधीर कटारिया ने की। गेट मीटिंग में राज्य सरकार से संबंधित मांगों पर चर्चा हुई और सरकार के खिलाफ दो घंटे का रोष प्रदर्शन किया।

पदोन्नति के फेर में गुरुजी फिर चले पढ़ाई करने

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : प्रदेश सरकार ने पीजी की पदोन्नति में उसी विषय की स्नातकोत्तर की शर्त क्या लगाई गुरुजी चारों खाने चित हो गए। पहले बीएड कर शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शिक्षित किया और बाद में जो फंसी उसी विषय में प्राइवेट स्नातकोत्तर भी कर डाली। अब शिक्षकों के सामने समस्या खड़ी हो गई है कि जिस विषय को वे वर्षो से पढ़ा रहे हैं, उस विषय की तो स्नातकोत्तर की डिग्री उसके पास है ही नहीं।

जेबीटी शिक्षकों पर पुलिस ने बरसाई लाठियां, दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

नियुक्‍ति की मांग कर रहे जेबीटी शिक्षकों पर रविवार को लाठीचार्ज किया गया. करीब साढ़े नौ हजार जेबीटी शिक्षक रविवार को चंडीगढ़ के हाउसिंग बोर्ड चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे. वे मुख्‍यमंत्री आवास को घेरने के लिए बढ़ रहे थे तभी पुलिस ने उन्‍हें रुकने के लिए कहा, लेकिन जब वे नहीं माने तो उनपर लाठीचार्ज कर दिया गया. उनपर पानी की बौछारे भी की गईं.

शिक्षक बनाने का सपना दिखा हजारों बेरोजगारों से फर्जीवाड़ा

जागरण संवाददाता, अंबाला : अध्यापक बनाने का सपना दिखाकर देशभर के हजारों बेरोजगारों से एक कंपनी ने फर्जीवाड़ा कर दिया। सर्वपल्ली राधाकृष्णन एजुकेशन प्रोग्राम फेस दो का झांसा देकर कंपनी ने न केवल हजारों बेरोजगारों के लिए परीक्षा आयोजित की बल्कि पेपर के नाम पर लाखों रुपये की ऑनलाइन किताबें भी बेच डाली। परीक्षार्थी परीक्षा देने पहुंचे लेकिन कोई सी¨टग प्लान नहीं था।

सरकारी नौकरी : UPSC / SSC / PSC / Army / Bank / Faculty / Teacher / Accounts / Trainee / Law Jobs / Clerk / Steno / Security : Govt Jobs - May 2016

हरियाणा शिक्षा बोर्ड : 12 वीं का परीक्षा परिणाम आज

हरियाणा शिक्षा बोर्ड : 12 वीं का परीक्षा परिणाम आज
** रिजल्ट 62 फीसदी रहने का अनुमान
** 10वीं का परीक्षा परिणाम 20 मई को
** विद्यार्थी दोपहर बाद बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकेंगे

3206 जेबीटी भर्ती मामला : भर्ती का रिकॉर्ड सीबीआई ने हाईकोर्ट को सौंपा

3206 जेबीटी भर्ती मामला : भर्ती का रिकॉर्ड सीबीआई ने हाईकोर्ट को सौंपा
** सरकार चाहती है नौकरी में बने रहें चौटाला सरकार में भर्ती शिक्षक
चंडीगढ़ : चौटाला सरकार के समय 3206 जेबीटी नियुक्ति मामले में एकल बेंच के आदेशों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सीबीआई ने भर्ती की जांच से जुड़ा रिकार्ड हाईकोर्ट में पेश कर दिया गया। मामले में इन दस्तावेजों को रिकार्ड पर ले लिया गया है। चयनित शिक्षकों की ओर से जिरह आरंभ की गई। मंगलवार को भी मामले पर सुनवाई जारी रहेगी।

जेबीटी टीचरों को फिर आश्वासन , सीएम ने कहा-वादा याद है, साढ़े तीन घंटे बाद हो पाई मुलाकात

पंचकूला : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नवचयनित जेबीटी टीचरों को आश्वासन दिया है कि मुङो मेरा वादा याद है और टीचरों को सरकार नियुक्ति देने के पक्ष में है। इस मामले में सरकार सकारात्मक है। सोमवार को जेबीटी टीचरों का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम निवास गया, जहां पर लगभग साढ़े तीन घंटे बाद सीएम से मुलाकात हो पाई।

9,455 जेबीटी शिक्षकों नियुक्ति पत्र लेकर ही जाएंगे घर

नियुक्ति पत्र लेकर ही जाएंगे घर
चंडीगढ़/पंचकूला : हरियाणा के नवचयनित 9,455 जेबीटी शिक्षकों ने पंचकूला में अपना ‘महापड़ाव’ वापस लेने से इनकार करते हुए कहा है कि अब तो वे नियुक्ति-पत्र लेकर ही अपने घर जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ हरियाणा पात्र शिक्षक संघ के 3 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की वार्ता भी हुई लेकिन शिक्षक अपनी मांग पर ही अड़े रहे।

नीट रुकवाने के लिए कदम उठा सकती है सरकार

नीट रुकवाने के लिए कदम उठा सकती है सरकार
नई दिल्ली : सरकार ने संकेत दिया है कि वह मेडिकल और डेंटल के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक ही प्रवेश परीक्षा नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) को रुकवाने के लिए कदम उठा सकती है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस संदर्भ में न्यायपालिका के आदेश को कार्यपालिका के अधिकार क्षेत्र का अतिक्रमण बताया

कुवि ने पीजी परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित किया

कुवि ने पीजी परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित किया
कुवि ने जून में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं व पत्राचार के विद्यार्थियों की परीक्षाओं के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। यह परीक्षाए 10 जून से शुरू होकर जुलाई माह तक चलेंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुक्म सिंह ने बताया कि पीजी प्रथम वर्ष की परीक्षा 10 जून से 23 जून तक व अंतिम वर्ष की परीक्षा 10 से 24 जून तक, एम लोक

क्लर्क ने तैयार कर दी एसीपी और एसीआर

क्लर्क ने तैयार कर दी एसीपी और एसीआर
अंबाला : एक क्लर्क ने बीईओ के हस्ताक्षर कर कई शिक्षकों व कर्मचारियों की एसीआर व एसीपी खुद ही तैयार कर दी और उसे शिक्षा निदेशालय को भेज दिया। लंबे समय तक यह खेल चलता रहा, लेकिन किसी को इसका पता नहीं चला। क्लर्क को प्रतिनियुक्ति पर खंड शिक्षा अधिकारी बराड़ा के कार्यालय में भेजा गया था। वर्तमान में यह क्लर्क एसडीएम कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर है।

UPTET news