; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

RTI से खुलासा, केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों के 21 प्रतिशत पद खाली

इंदौर। RTI से पता चला है कि मुल्क भर में फैले 1,100 से ज्यादा केंद्रीय विद्यालयों में शिक्षकों के 21 प्रतिशत स्वीकृत पद खाली पड़े हैं। देश के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी की समस्या नयी नहीं है और प्रतिष्ठित केंद्रीय विद्यालय भी इसी अभाव से जूझ रहे हैं।

लेक्चरर्स की भर्ती का रिजल्ट जारी करने पर हाईकोर्ट की रोक

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ में लेक्चरर्स की भर्ती प्रक्रिया के दौरान अनुबंध कर्मियों को रेगुलर कर्मियों की भाति 5 वर्ष का आयु लाभ देने के मामले में भर्ती से जुड़ा रिजल्ट जारी करने पर रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने यूपीएससी को आदेश दिए हैं कि रिजल्ट जारी करने से पूर्व इसे हाईकोर्ट में सौंपा जाए।

बीमार शिक्षकों को ट्रांसफर के मामलों में मिलेगी रियायत


अजय गौतम, चंडीगढ़ हरियाणा में यदि कोई शिक्षक या उसका आश्रित बीमार है तो उसे ट्रांसफर के मामले में विशेष रियायत दी जाएगी। यह अहम फैसला शिक्षा विभाग ने ऐसे टीचरों की सहूलियत बढ़ाने के इरादे से लिया है। विभाग ने इस सिलसिले में कुछ बीमारियां भी अधिसूचित की हैं।

चयनित जेबीटी शिक्षक 1 जुलाई से सिरसा से शुरू करेंगे रथ यात्रा

टोहाना: टोहाना ब्लॉक के चयनित जेबीटी अध्यापकों की बैठक कल्पना चावला पार्क में जिला प्रधान अजयपाल भोड़िया की अध्यक्षता में हुई। इसमें भर्ती के सभी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला प्रधान ने बताया कि पिछले 4 वर्षों से चल रही जेबीटी शिक्षकों की भर्ती पूरी न होने व रिजल्ट घोषित होने के 23 महीने बाद भी

सभी पीजीटी को ट्रांसफर अप्लाई करने का मौका दिया जाए: एसोसिएशन

फतेहाबाद | पीजीटीको स्टेशन अलाॅट करने के मामले में शिक्षा विभाग हर रोज नए-नए आदेश पत्र जारी कर रहा है। अब विभाग की ओर से पत्र जारी करके कहा गया की जिन पीजीटी ने ज्वाइन नहीं किया है, वे अब टीजीटी के पद पर ही काम करते रहेंगे और ट्रांसफर आॅप्शन में (जो जल्दी ही मांगे जाएंगे) ट्रांसफर अप्लाई

नियम 134ए : दाखिले के लिए टेस्ट खंड स्तर पर होगा

चंडीगढ़| नियम134-ए के तहत प्राइवेट स्कूलों की खाली सीटों को भरने के लिए 3 जुलाई को खंड स्तर पर टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। नौंवी कक्षा के लिए एससीईआरटी गुड़गांव के निदेशक और दसवीं एवं बारहवीं के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक द्वारा सप्लाई किए जाने वाला प्रश्न-पत्र हिंदी और अंग्रेजी भाषा में होगा।

शिक्षा की नई स्थानांतरण नीति का विरोध किया, दूसरे दिन भी शिक्षकों ने दिया धरना

शिक्षा की नई स्थानांतरण नीति को शिक्षक संघों ने खारिज कर दिया है। लगातार दूसरे दिन भी नीति के खिलाफ राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सेक्टर 12 स्थित लघु सचिवालय पर धरना दिया। उन्होंने विरोध के कारण भी गिनाए। जो मापदंड हैं। उसे बिना होमवर्क किए जल्दबाजी में लागू करने का आरोप लगाया।

ख़बरें अब तक : 7th pay commission for teachers: सातवाँ वेतन आयोग और प्राथमिक विद्यालय के नवनियुक्त शिक्षक (सहायक अध्यापक)

इस वर्ष लागू होगी नई शिक्षा नीति : रामशंकर कठेरिया

वाराणसी: केन्द्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री रामशंकर कठेरिया ने कहा कि सरकार देश में विश्वस्तरीय गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने के लिए नई शिक्षा नीति इसी वर्ष लागू करेगी। इसके लिए कई स्तरों पर प्रयास चल रहा है।

प्राथमिक शिक्षकों को मिल सकता है 38-44 हज़ार प्रति माह वेतन, उच्च प्राथमिक शिक्षकों को 50-57 हज़ार प्रति माह वेतन

प्राथमिक शिक्षकों को मिल सकता है 38-44 हज़ार प्रति माह वेतन, उच्च प्राथमिक शिक्षकों को  50-57 हज़ार प्रति माह वेतन - अगर सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें  Haryana सरकार भी मान लेती है तो HRA variable मानते हुए 4200 ग्रेड पे वालों को 37-44 रूपए प्रति माह वेतन, और 4600 ग्रेड पे वालों को 50-57 हज़ार रूपए प्रति माह वेतन तक मिल सकता है

7वें वेतन आयोग की सिफारिशें कैबिनेट ने मंजूर,आज शाम 5.30 बजे वित्तमंत्री अरुण जेटली इस बारे में औपचारिक रूप से देंगे बयान,7वें वेतन आयोग की सिफारिशें कैबिनेट ने मंजूर की, 23 प्रतिशत से अधिक होगी कर्मचारियों की वेतन वृद्धि

नई दिल्ली: मोदी कैबिनेट की आज हुई एक अहम बैठक में 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का फैसला लिया गया है।  सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों से ज्यादा वेतनमान देने की मंजूरी दी है।

पास को दाखिला नहीं, फेल को भी लगाया लाइन में

उमेश भार्गव, अंबाला शहर शिक्षा विभाग की लचर कार्यप्रणाली का इससे बेहतर उदाहरण नहीं मिल सकता है कि एक ओर टेस्ट पास किए विद्यार्थियों को दाखिला दिया नहीं, वहीं अब फेल को भी कतार में खड़ा कर लिया है। हालत यह है कि अप्रैल माह से नया सत्र शुरू हो चुका है लेकिन परीक्षा का परिणाम निकलने के डेढ़ माह बाद भी जिले के 517 गरीब मेधावी विद्यार्थियों में से किसी को 134ए के तहत दाखिला नहीं मिला है।

134ए : इस बार हिन्दी-अंग्रेजी दोनों माध्यमों में होगी परीक्षा, शेड्यूल जारी

पानीपत।शिक्षा विभाग की ओर से नियम 134ए के तहत पहले टेस्ट में फेल होने वाले दूसरी से 8वीं कक्षा के विद्यार्थियों की 3 जुलाई को दोबारा ब्लॉक स्तर पर परीक्षा ली जाएगी। इस बार परीक्षा हिन्दी व अंग्रेजी दोनों माध्यमों में होगी। परीक्षा से पहले 30 जून तक सभी निजी स्कूलों को खाली सीटें बतानी होंगी।

जेबीटी समिति का ऐलान,1 जुलाई से रथयात्रा व 17 को करनाल में करेंगे महारैली

चंडीगढ़।पिछले 4 वर्षों से चल रही जेबीटी भर्ती पूरी न होने व रिजल्ट घोषित होने के 23 महीने बाद भी नियुक्ति न होने से परेशान चयनित जेबीटी ने अब 1 जुलाई से प्रदेशभर में रथयात्रा निकालने व 17 जुलाई को सीएम सिटी करनाल में महारैली का ऐलान किया है।

कंप्यूटर शिक्षक निकले CM हाउस घेरने, पुलिस ने रोका, तीखी बहस

अमर उजाला ब्यूरो लंबे समय से नौकरी के लिए जद्दोजहद कर रहे कंप्यूटर टीचर्स सोमवार को अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकले। पहले से ही तय कार्यक्रम के अनुसार जैसे ही शिक्षक पंचकूला धरना स्थल से मुख्यमंत्री आवास की तरफ बढ़े तो बीच रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद पुलिस और टीचर्स के बीच काफी देर तक बहस होती रही।

UPTET news