Haryana2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Haryana.
Important Posts
Advertisement
गैरशैक्षणिक कार्यो में लगे शिक्षक, पढ़ाई पर असर
जागरण संवाददाता, फरीदाबाद: सरकारी स्कूल के शिक्षकों को गैर शैक्षणिक
कार्यो में लगाए जाने से स्कूल की कक्षाएं प्रभावित हो रही है। विशेष
बच्चों के प्रशिक्षण शिविर खत्म होने के बाद अब शिक्षकों की ड्यूटी वोट
बनाने में लगा दी गई है। ऐसे में अधिकतर सरकारी स्कूलों में कक्षाएं खाली
जा रही हैं।
जब किताब देने के बहाने शिक्षक ने घर बुलाकर छात्रा से की एेसी हरकतें...
चंबा : हिमाचल में 9वीं की छात्रा से उनके एक अध्यापक द्वारा अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। अापको बता दें कि छात्रा स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ती है जबकि शिक्षक स्कूल प्रबंधन समिति के माध्यम से हिंदी विषय पढ़ाने के लिए तैनात था।
शिक्षा अधिकारी ने स्कूल संचालक से मांगी रिश्वत
जिले में एक महिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है. जिसमें शिक्षा अधिकारी ने एक निजी स्कूल संचालक से उसके स्कूल को मान्यता देने की एवज में 3 लाख रुपए की मांग की और लगातार फोन पर उसे पैसे मांगने के लिए दबाव बनाती रही.
शिक्षा विभाग के ऑनलाइन तबादलों में 85 फीसदी टीचर्स को मिले मनचाहे स्टेशन
प्रदेश के इतिहास में पहली बार शिक्षा विभाग ने एतिहासिक कदम उठाते हुए करीब दस हजार शिक्षकों के ऑनलाइन तबादले किए. ना किसी की सिफारिश और ना कोई गड़बड़ी की आशंका. शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव पी के दास के मुताबिक ऑनलाइन तबादलों में करीब 66 प्रतिशत शिक्षकों को पहले जोन में ही उनकी पसंद का पहला स्कूल दिया गया है जबकि करीब 16प्रतिशत शिक्षकों को पहले ही जॉन में दूसरी चवाइस का स्कूल दिया गया है.
शिक्षा विभाग ने जारी किया स्कूलों का खेल कैलेंडर
जींद | शिक्षाविभाग की ओर से जिला स्तर पर आयोजित होने वाले स्कूली क्रीड़ा
प्रतियोगिता का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। जिला स्कूल खेल
प्रतियोगिताएं 19 अगस्त से शुरू हो जाएंगी। जिला शिक्षा अधिकारी वंदना
गुप्ता ने बताया कि जिला स्कूल खेल प्रतियोगिताएं लड़कों के वर्ग के लिए 19
अगस्त से शुरू हो रही हैं।
शिक्षा विभाग के हिस्से में आएंगे चार प्रशस्ति पत्र
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शिक्षा विभाग के
हिस्से चार प्रशस्ति पत्र आएंगे। विभाग में काम कर रहे दो अधिकारियों, एक
स्कूल प्रिंसिपल और एक विद्यार्थी को यह पत्र देने के लिए चुना गया है। जिन
लोगों को इस पत्र के लिए चुना गया है उनके काम के अलावा समाजिक जीवन में
भी उनका अहम योगदान है।
लेक्चरार बने पीआरटी व टीजीटी, विभाग को लग रहा चूना
जागरण संवाददाता, समालखा : शिक्षा की गुणवता को सुधारने के लिए एक ओर
सरकार राजकीय स्कूलों को निजी स्कूलों के समकक्ष खड़ा करने का दावा कर रही
है। दूसरी ओर राजकीय स्कूलों में लेक्चरार के पास विद्यार्थी तक नहीं हैं।
वे मिडिल व हाई स्कूल के बच्चों को पढ़ाकर अपना काम चला रहे हैं।
वरिष्ठ अध्यापकों की अनदेखी का लगाया आरोप
जासं, रेवाड़ी: वरिष्ठ अध्यापकों की पदोन्नति सूची में खामियां लगातार उजागर
हो रही हैं। प्राध्यापक पद के लिए मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (एमआइएस)
में स्टेशन शामिल नहीं किए जाने के कारण वरिष्ठ अध्यापकों को दिक्कतों का
सामना करना पड़ रहा है।
टीचर भर्ती घोटाले को लेकर IG का बड़़ा कदम, कई पर गिरेगी गाज
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ चंडीगढ़ आईजी तेजिंदर सिंह लूथरा ने टीचर भर्ती घोटाले की जांच के लिए IG ने बड़़ा कदम उठाया है। आईजी ने जांच के लिए पांच सदस्यीय स्पेशल इंवेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया है। एसआईटी के हेड एसपी ऑपरेशन रवि कुमार होंगे। आईजी को यह टीम एक माह में अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी।
शिक्षकों को पढ़ाई से दूर रखना विभाग सरकार की चाल : संघ
हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ ने शिक्षकों को पढ़ाई छोड़ बीएलओ का कार्य
सौंपने की कड़ी निंदा की है। शिक्षकों से गैर शैक्षिक कार्य लेने के आदेश
बेमानी साबित हो रहे हैं। वहीं हजारों बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है।
अंतर जिला स्थानांतरण के तबादले सामान्य जेबीटी शिक्षकों के साथ होंगे
गुड़गांव | राजकीयप्राथमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को अतिरिक्त
मुख्य सचिव शिक्षा विभाग पीके दास से मिलने पहुंचा। शिक्षक संघ के
प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई मुलाकात में अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके दास ने
बताया कि अंतर जिला स्थानांतरण के तबादले सामान्य जेबीटी शिक्षकों के साथ
होंगे।
शिक्षा विभाग ने जारी किया स्कूलों का खेल कैलेंडर
जींद | शिक्षाविभाग की ओर से जिला स्तर पर आयोजित होने वाले स्कूली क्रीड़ा
प्रतियोगिता का कैलेंडर जारी कर दिया गया है। जिला स्कूल खेल
प्रतियोगिताएं 19 अगस्त से शुरू हो जाएंगी।
शिक्षा विभाग में रेगुलर हुए अध्यापकों की सीनियोरिटी सूची जारी हो : टीचर यूनियन
ईटीटीअध्यापक यूनियन की जिला इकाई ने डीईओ एलिमेंटरी मस्सा सिंह सिद्धू के
साथ मीटिंग की। इसमें जिला परिषद से आए अध्यापकों की सिनियोरिटी सूची को
लेकर बातचीत की।
15 अगस्त को बेटियां फहराएंगी स्कूलों में तिरंगा
शिक्षा विभाग की ओर से सरकारी स्कूलों में 15 अगस्त को गांव की बेटियां
तिरंगा फहराएंगी। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से सभी जिला व खंड स्तर के
शिक्षा अधिकारियों के साथ-साथ स्कूल मुखियाओं को पत्र भेजा जा चुका है।
आजादी के पर्व के मौके पर स्कूलों में 'बेटी का सलाम राष्ट्र के नाम'
कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें गांव की सबसे अधिक पढ़ी-लिखी बेटी
को तिरंगा फहराने के लिए स्कूल बुलाया जाएगा।
Subscribe to:
Posts (Atom)