; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

हरियाणा प्रतिभा खोज परीक्षा 8 नवंबर को

अम्बाला सिटी : राज्य शैक्षणिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुड़गांव द्वारा 8 नवंबर को साधन योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा तथा हरियाणा राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी जिले सिंह अत्री ने बताया कि राष्ट्रीय साधन और योग्यता छात्रवृत्ति और हरियाणा राज्य प्रतिभा खोज परीक्षा के लिए आवेदन पत्र संबंधित परीक्षा केंद्र से प्राप्त किए जा सकते हैं। 

नई शिक्षा नीति को अमलीजामा पहनाने पर किया जाएगा मंथन

चंडीगढ़ : हरियाणा में नई शिक्षा नीति को मूर्तरूप देने के लिए सरकार शिक्षाविदें और शिक्षकों के साथ शुक्रवार को मंथन करेगी। केंद्र के सुझाव पर बनाई जा रही नई शिक्षा नीति में वर्तमान परिवेश के लिहाज से अनेक बदलाव की तैयारी है। 

मेरिट पर ही होगी अध्यापकों की भर्ती

अध्यापक परिषद और शिक्षा सलाहकार समिति की बैठक में बोले सीएम
चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि शिक्षा में सुधार के लिए योग्य अध्यापकों का होना जरूरी है। इसके लिए सरकार ने एक पारदर्शी अध्यापक भर्ती प्रक्रिया अपनाने का निर्णय लिया है। भविष्य में अध्यापकों की जो भी भर्ती होगी, वह पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगी।

पंजाब के समान वेतनमान : हर साल खजाने पर पड़ेगा 600 करोड़ का बोझ

पंजाब के समान वेतनमान की राह में धन की कमी बड़ा रोड़ा
चंडीगढ़ : हरियाणा के कर्मचारियों को पंजाब के समान वेतनमान देने का वादा निभाना सरकार के लिए हाल-फिलहाल मुश्किल हो रहा है। हरियाणा के कर्मचारियों को तुरंत यह सुविधा प्रदान करने पर सरकारी खजाने पर सालाना 600 करोड़ रुपये का बोझ बढ़ जाने की संभावना है।

ग्रामीण क्षेत्रों में कम हुआ शिक्षको का सम्मान : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने शिक्षा का स्तर में गिरावट के लिए इसे माना जिम्मेदार, कहा, शिक्षा में सुधार के लिए योग्य अध्यापकों का होना जरूरी
चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में अध्यापकों के प्रति जो सम्मान पहले था, उसमें कमी नजर आई है। इससे स्कूलों में शिक्षा का स्तर भी गिरा है। इस चुनौती से निपटने के लिए सरकारी प्रयासों के साथ-साथ अध्यापकों, शिक्षक संगठनों व अभिभावकों को आगे आना होगा।

14 व 15 नवंबर को होगी एचटेट

भिवानी : प्रदेश सरकार ने तीसरी बार हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा (एचटेट) की तारीख निर्धारित की है। अब यह परीक्षा 14 और 15 नवंबर को होगी। पहले, रक्षाबंधन परीक्षा टलने की वजह बना तो दूसरी बार गृह जिले में परीक्षा कराए जाने के मामले को लकेर परीक्षा तिथि को बदलना पड़ा। 

बोर्ड की परीक्षाएं 29 सितंबर से ही, वेबसाइट पर देखें रोल नंबर

परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड आज सुबह 9 बजे बोर्ड की वेबसाइट पर होंगे उपलब्ध 
परीक्षा रद्द होने पर प्रत्येक परीक्षार्थी से प्रत्येक विषय के आधार पर वसूला जाएगा सौ रुपए का शुल्क
रेवाड़ी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) की 10वीं 12वीं की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाअों को लेकर आखिर बोर्ड ने स्थिति स्पष्ट कर दी। गुरुवार को बोर्ड द्वारा परीक्षाओं के पूर्व में जारी डेटशीट के अनुसार 29 सितंबर से ही परीक्षाएं कराए जाने के निर्देश जारी किया गया है। इन कक्षाओं के प्रथम द्वितीय सेमेस्टर की रि-अपीयर की भी परीक्षाएं कराई जाएंगी। रोलनंबर ऑनलाइन ही जारी किए जाएंगे। 

नौ लाख विद्यार्थियों का भविष्य अधर में

असमंजस : प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी या नहीं
प्रथम सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर फैसला नहीं होने से छात्रों को हो रहा नुकसान
पुराने शेड्यूल पर परीक्षाएं कराई तो होगा छात्रों को नुकसान
भिवानी : प्रदेश के करीब नौ लाख विद्यार्थियों का भविष्य पंचायत चुनावों में उलझकर रह गया है। प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी या नहीं, इस असमंजस में फंस गए हैं। प्रदेश के इन विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर शायद सरकार व प्रशासन ने चिंता करना छोड़ दिया है। इससे शिक्षक वर्ग में भी असंतोष की स्थिति है। 
कयास लगाए जा रहे थे कि पंचायत चुनाव टलने से प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए रास्ता साफ हो गया है, लेकिन इन कयासों पर भी बोर्ड प्रशासन ने विराम लगा दिया है

नई शिक्षा नीति पर अध्यापकों से सलाह लेंगे सीएम खट्टर

फतेहाबाद : नई शिक्षा नीति पर चर्चा अब उच्चतम स्तर पर होने जा रही है। खुद सीएम अब इस मामले में दखल देंगे। इस बार सूबे के मुखिया सरकारी स्कूलों के टीचरों से नई शिक्षा नीति पर सलाह लेंगे। इसके लिए उन्होंने प्रदेश भर के स्टेट अवार्डी टीचरों को चंडीगढ़ बुलवा भी भेजा है। 25 सितंबर को प्रदेश भर के स्टेट अवार्डी टीचर अपने अपने जिले के शिक्षा अधिकारियों के साथ पंचकूला के किसान भवन में सीएम मनोहर लाल खट्टर के साथ बैठक कर नई शिक्षा नीति पर सलाह देंगे। 

9455 जेबीटी टीचर्स की नियुक्ति का इंतजार और बढ़ा

भर्ती संबंधी हार्ड डिस्क की जांच को सीएफएसएल ने मांगा और समय
हाईकोर्ट ने 6 अक्टूबर तक दिया समय, अगली सुनवाई 7 को
चंडीगढ़ : प्रदेश में पिछले साल से नियुक्ति पत्र की बाट जोह रहे 9455 जेबीटी टीचरों का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है। इस मामले में पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट से चंडीगढ़ सीएफएसएल ने जेबीटी टीचरों की भर्ती संबंधी हार्ड डिस्क और कंप्यूटर की जांच के लिए कुछ और समय की मांग की। जस्टिस दीपक सिब्बल ने दो सप्ताह का समय देते हुए मामले पर अगली सुनवाई 7 अक्टूबर तय कर दी।

नौवीं-ग्यारहवीं के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से स्कूलों के लिए नौवीं व ग्यारहवीं में छात्रों के लिए होने वाली पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छात्रों के लिए अनिवार्य पंजीकरण के लिए बोर्ड ने स्कूलों को सलाह दी है कि वह निर्धारित तिथि तक पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा कर लें।

अब शिक्षक बनने से भी हुआ मोह भंग, कॉलेजों में आधी सीटें खाली

4400 सीटों के लिए 2130 विद्यार्थियों ने ही किया है आवेदन 
सोनीपत : पहले डिग्री कॉलेजों को विद्यार्थी नहीं मिले (21 सितंबर तक हुए दाखिले), फिर इंजीनियरिंग में भी सीटें खाली रह गईं (तीन कॉलेज बंद हुए)। 
प्रबंधन कोर्स में विद्यार्थियों का मानो अकाल (छोटूराम विवि में भी पूरे नहीं हुए दाखिले) ही पड़ गया और अब शिक्षक बनने के लिए करवाए जाने वाला बीएड कोर्स जिसमें दाखिले के लिए मारामारी की स्थिति रहती थी अब वहां भी कॉलेज विद्यार्थियों का इंतजार कर रहे हैं।

नई शिक्षा नीति में खास करके दिखाएगा हरियाणा

चंडीगढ़ : केंद्र सरकार की ओर से देश के लिए तैयार की जा रही नई शिक्षा नीति में हरियाणा की तरफ से तैयार किए जाने वाले राज्य स्तरीय ड्राफ्ट को अंतिम रूप देने के लिए वीरवार को पंचकूला में हरियाणा भर के शिक्षाविद् जुट रहे हैं। इस राज्य स्तरीय परामर्श बैठक में दिनभर शिक्षा नीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे और शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा अध्यक्षता करेंगे। 

हिन्दी शिक्षक बोले, पदोन्नति कोटे से छेड़छाड़ सहन नहीं

चंडीगढ़ : हरियाणा के हिन्दी अध्यापकों ने सरकार को सात फीसद पदोन्नति कोटे में कमी पर आंदोलन की चेतावनी दे दी है। राजकीय हिन्दी अध्यापक संघ ने सरकार से जायज मांगों को तत्काल स्वीकार करने की मांग की है। 
संघ के प्रतिनिधि प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण कुमार निमानिया, प्रदेश सचिव मदनलाल पाल, राज सिंह, प्रवीण तायल, हरिकेश, योगेश शर्मा ने कहा कि सात प्रतिशत पदोन्नति कोटे से छेड़छाड़ हिंदी भाषा का अपमान होगा। इसे शिक्षक सहन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि हिन्दी शिक्षकांे को किसी भी प्रकार की पदोन्नति से वंचित न किया जाए बल्कि सरकार पदोन्नति कोटा बढ़ाए।

प्रथम सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर आज हो सकता है फैंसला

भिवानी : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रथम सेमेस्टर परीक्षाओं को लेकर असमंजस के बादल मंगलवार को भी नहीं छंटे। इस संबंध में चंडीगढ़ में फैसला होना था, लेकिन नहीं हो पाया। इस वजह से प्रदेश के लाखों छात्रों व अभिभावकों की धड़कने तेज रहीं। 

सूत्र बताते हैं कि दसवीं व बारहवीं कक्षा की प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाओं को लेकर शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने दो विकल्पों का प्रस्ताव प्रदेश सरकार के पास भेजा हुआ है। इनमें पहला प्रथम सेमेस्टर की परीक्षाएं समाप्त कर सीधे वार्षिक परीक्षाएं संचालित करवाई जाएं और

UPTET news