संस्कृत की पदोन्नति सूची जारी नहीं करने पर रोष

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: शिक्षकों ने शिक्षा विभाग द्वारा जेबीटी से संस्कृत विषय पर पदोन्नति की सूची जारी नहीं करने पर रोष प्रकट किया है। इस मुद्दे को लेकर राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी की प्रधान चंद्रहास की अध्यक्षता में बैठक हुई।
इसमें पिछले आठ वर्षों से संस्कृत विषय में जेबीटी अध्यापकों की पदोन्नति नहीं किए जाने तथा एक साल पहले सरकार द्वारा मांगे गए पदोन्नति मामलों पर कार्रवाई नहीं किए जाने की ¨नदा की। जिला प्रधान चंद्रहास ने कहा कि इससे संस्कृत शिक्षकों के सैकड़ों पद रिक्त होने के बावजूद पदोन्नति नहीं होने से जेबीटी शिक्षकों में रोष बढ़ता जा रहा है। जिला महासचिव संदीप यादव ने कहा कि सी एंड वी संस्कृत के राज्य भर में 2250 पद रिक्त हैं। इनमें से करीब 750 पद पदोन्नति से भरे जाने हैं। बैठक में राज्य सचिव उमेश यादव, खंड खोल प्रधान श्रीकृष्ण शर्मा, अशोक यादव जाटूसाना, रवि यादव रेवाड़ी, पूर्व प्रधान सुरेंद्र ¨सह, पूर्व महासचिव सुधीर कुमार, बबरुभान, वीरेंद्र, धर्मेंद्र, सुनील, अनिल, रामजीत, अमित कुमार आदि ने जल्द संस्कृत विषय में पदोन्नति सूची जारी करने की मांग की है।
'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();

Advertisement

Govt Jobs India - Alerts