चंडीगढ़ : डीम्ड विश्वविद्यालय से डिग्री करने वाले चयनित पीजीटी टीचर को नियुक्ति पत्र जारी करने के एकल बेंच के आदेश के खिलाफ हरियाणा सरकार की अपील पर बहस के लिए हाईकोर्ट की डिविजन बेंच ने 2 नवंबर तक स्थगित कर दी है। डिविजन बैंच एकल बैंच के नियुक्ति देने के आदेश पर रोक लगा चुका है। एकल बैंच ने मई माह में हरियाणा सरकार को निर्देश दिया था कि वो डीम्ड विश्वविद्यालय से डिग्री करने वाले सभी चयनित पीजीटी टीचर को नियुक्ति पत्र जारी करे।
Haryana2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Haryana.
Important Posts
Advertisement
आज से 21 तक ऑन लाइन भरे जाएंगे सीसीई अंक
भिवानी : सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी नियमित के प्रथम सेमेस्टर के सीसीई के अंक 7 अक्तूबर से 21 अक्तूबर तक ऑन लाइन भरे जाने हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की प्रवक्ता ने बताया कि सभी विद्यालय अपने विद्यालय के लॉगिन में जाकर इनको अपलोड कर सकते हैं।
प्रदेश सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस
प्रदेश सरकार को हाईकोर्ट का नोटिस
चंडीगढ़ : प्रदेश भरके स्कूलों में ठेके पर रखे 2852 कंप्यूटर शिक्षकों को पढ़ाने के लिए अयोग्य करार देते हुए इनकी नियुक्ति को रद्द कर योग्य शिक्षकों को नियुक्ति देने की मांग संबंधी याचिका पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
कैथल निवासी अर्चना की ओर से दायर याचिका में कहा गया कि सरकार द्वारा प्रदेश के स्कूलों में ठेके पर जो कंप्यूटर शिक्षक नियुक्त किए जा रहे हैं, वे योग्यता मानकों पर खरे नहीं उतरते। सरकार ने प्रदेशभर के स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा देने के लिए तीन प्राइवेट कंपनी को ठेका दिया था।
सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें जनवरी 2016 से होंगी लागू
नई दिल्ली : सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें एक जनवरी 2016 से लागू होंगी। इससे केंद्र सरकार के 48 लाख कर्मचारियों और 55 लाख पेंशनभोगियों को फायदा होगा। वित्त सचिव रतन पी. वातल ने सोमवार को आर्थिक मामलों के सचिव शक्तिकांत दास, राजस्व सचिव हसमुख अधिया और मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमणियन के साथ पत्रकारों से बातचीत में यह खुलासा किया।
कोचिंग के छात्रों से करता था पक्की नौकरी का वादा
केवीएस शिक्षक भर्ती पेपर लीक : दिल्ली में पकड़ा गया तो विजय ने हरियाणा में बनाया नेटवर्क
रेवाड़ी : केवीएस शिक्षक भर्ती पेपर लीक कांड का सरगना विजय भुरथला तीन साल पहले दिल्ली में नकल कराने के एक मामले गिरफ्तार किया जा चुका है। आराेप है कि नौकरी में रहते हुए कई बड़े पेपर लीक कराए। वहां रोहिणी थाने में 13 मई 2012 को उसके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया। इसके बाद भुरथला ने रेवाड़ी में अपना नेटवर्क फैलाया। समाजसेवा के बहाने सहयोग फाउंडेशन नामक संस्था बनाई और शहर की ब्रास मार्केट में कोचिंग एकेडमी चलाने लगा। कोचिंग में आने वाले छात्रों से दावा करता था कि 100 प्रतिशत उनका पेपर क्लियर कराया जाएगा। भुरथला रेवाड़ी, नारनौल, महेंद्रगढ़ झज्जर में नेटवर्क खुद संभाल रहा था।
पंचायत चुनाव में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को लोस-विस के बराबर मिलेगा पारिश्रमिक
गुड़गांव : हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त राजीव शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव में ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को लोकसभा विधानसभा चुनाव के बराबर पारिश्रमिक मिलेगा। इसके अलावा, ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों के लिए चुनाव के दिन भोजन का इंतजाम भी होगा, जो पहले नहीं होता था।
ऐडिड स्कूलों के स्वीकृत खाली पदों को खत्म करने की तैयारी
अम्बाला : कभी रिजल्ट व सुविधाओं के कारण लोगों के चहेते रहे प्रदेश के 204 ऐडिड स्कूलों की प्रतिष्ठा दांव पर है। इन स्कूलों में प्रमानेंट स्टाफ नही होने के कारण स्कूलों में पढाई का स्तर लगातार गिर रहा है। ऐडिड स्कूलों में स्वीकृत पदों पर कार्यरत शिक्षक एक-एक करके रिटायर हो रहे हैं। लेकिन सरकार की तरफ से इन खाली पदों को भरने की बजाय डिमीनिसिंग काडर में डालने की तैयारी चल रही है।
पांच बार एचटेट, फिर भी खा रहे धक्के
पानीपत भ्रष्टाचार मुक्त शासन का दावा कर सत्ता पर काबिज हुई सरकार के राज में ही कई अध्यापक सरकारी नौकरी के लिए धक्के खा रहे हैं।
ऐसा भी नहीं है कि इनकी योग्यता में कमी हो। कमी है तो बस राजनीतिक पहुंच
और रिश्वत की। ऐसा मानना है मतलौडा में पढ़ाने वाले दो अध्यापकों सुनील
कुमार और मीनाक्षी शर्मा का।
शिक्षकों को देने के लिए बोर्ड के पास कुछ नहीं , पिछले साल का भुगतान नहीं मिला
हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ संबंधित हरियाणा कर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने परीक्षा ड्यूटी के बदले दिए जाने वाले मानदेय को बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि डेढ़ दशक से बोर्ड ने अपनी फीस हर साल बढ़ाई लेकिन शिक्षकों का मानदेय नहीं बढ़ाया। जबकि शिक्षकों की ड्यूटियां 25 किलोमीटर दूर तक लगा रखी है।
जेबीटी अध्यापकों की भर्ती - 26 अध्यापकों के खिलाफ धाोखाधड़ी का मामला दर्ज
संवाद सहयोगी, घरौंडा : पिछली सरकार के शासनकाल में लगाए गए जेबीटी टीचरों के फर्जी अंगूठों व हस्ताक्षर
कर नौकरी हथियाने के मामले में पुलिस ने उच्च न्यायालय के निर्देश पर कस्बे व आसपास
के गांवों में कार्यरत 26 अध्यापकों के खिलाफ धाोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच आरंभ
कर दी है।
परीक्षा ड्यूटी के बदले दिए जाने वाले मानदेय को बढ़ाने की माग
संवाद सहयोगी, बिलासपुर : हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ से संबंधित हरियाणा
कर्मचारी महासंघ के सदस्यों ने परीक्षा ड्यूटी के बदले दिए जाने वाले मानदेय को
बढ़ाने की माग की है। उनका कहना है कि डेढ़ दशक से बोर्ड ने अपनी फीस हर साल बढ़ाई,
लेकिन शिक्षकों का मानदेय नहीं बढ़ाया। जबकि शिक्षकों की ड्यूटी कई किलोमीटर दूर तक
लगा रखी है।
HTET - Haryana Teacher Eligibility Test , Twice the number of women apply
Haryana, the state which has the worst sex ratio in the country has a
reason to rejoice. The number of women aspirants who applied for the
Haryana Teacher Eligibility Test (HTET 2014-15) is more than double that
of the number of men who applied.
दाेबारा बदल सकती हैं एचटेट की तिथियां
भले ही प्रदेश सरकार ने 14 व 15 नवंबर को हरियाणा पात्रता परीक्षा के
संचालन के लिए तिथियां घोषित कर दी हों लेकिन अब भी एचटेट की तिथियां बदलनी
पड़ सकती हैं। सूत्र बताते हैं कि शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने भी इस
तिथि पर एचटेट नहीं करवाने की सिफारिश की थी।
सीबीटी के उम्मीदवारों को देनी होगी हरियाणा से बाहर परीक्षा
एचटेट में सीबीटी (कंप्यूटर आधारित टेस्ट)के लिए आवेदन करने वाले करीब 40
हजार उम्मीदवारों को घरेलू जिलों में परीक्षा देने का लाभ नहीं मिलेगा।
इनको दिल्ली, चंडीगढ़ व बाहर बनाए गए परीक्षा केंद्रों में ही एचटेट देना
होगा।
एचटेट : अब ब्लाक स्तर पर स्थापित होंगे परीक्षा केंद्र
भिवानी। हरियाणा पात्रता परीक्षा के लिए इस बार ब्लाक स्तर पर परीक्षा
केंद्र बनाए जाएंगे। घरेलू जिलों में परीक्षा केंद्र बनाने के लिए बवाल
मचाने वाले जिलों के पुरुष उम्मीदवारों को अभी भी दूसरे जिलों में ही
परीक्षा देने के लिए जाना पड़ेगा। यह परीक्षा 14 व 15 नवंबर को होंगी।
Subscribe to:
Posts (Atom)