Facebook

Govt Jobs India - Alerts

नियुक्ति में देरी को लेकर चयनित जेबीटी ने किया विरोध-प्रदर्शन

शिक्षाविभाग की ओर से चयनित जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति में की जा रही देरी से चयनित शिक्षकों ने रविवार को पपीहा पार्क में बैठक कर नारेबाजी की। मुख्य मार्ग पर जुलूस निकाल कर भाजपा जिला प्रधान वेद फूलां को मुख्यमंत्री शिक्षामंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
उनके प्रदर्शन राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, विद्यालय अध्यापक संघ सर्व कर्मचारी संघ ने भी अपना समर्थन व्यक्त किया।

पात्र अध्यापक संघ के बैनर तले जुटे सैकड़ों चयनित जेबीटी शिक्षकों को सं‍बोधित करते हुए संघ के जिला महासचिव विनोद सिहाग ने कहा कि हजारों चयनित जेबीटी शिक्षक पिछले 20 महीनों से नियुक्ति के लिए दर.दर भटक रहे है लेकिन शिक्षा विभाग के अधिकारियों के कानों पर जूं नहीं रेंग रही। स्वयं मुख्यमंत्री शिक्षामंत्री भी एक सप्ताह में नियुक्ति देने के निर्देश दे चुके है लेकिन विभाग आदेशों के अमल में बेवजह देरी कर रहा है।

उन्होंने कहा कि चयनित जेबीटी के पक्ष में हाईकोर्ट निर्णय आए एक महीने से ज्यादा समय बीतने पर भी शिक्षा विभाग ने नियुक्ति पत्र जारी करने के संदर्भ में अभी तक कोई कदम नहीं उठाया जिससे उनके सामने फिर से संघर्ष करने के सिवाय और कोई विकल्प नहीं है। संघ के जिला प्रधान अजयपाल भोडिय़ा ने बताया कि पिछले 20 महीनों से हजारों चयनित जेबीटी नियुक्ति के इंतजार में मानसिक रूप से परेशान है। पहले विभागीय अधिकारी नियुक्ति पर हाईकोर्ट केस में रोक लगी होने का हवाला दे कर कोई कार्यवाही नहीं कर रहे थे लेकिन 31 मार्च 2016 को जब हाईकोर्ट ने केस ख़ारिज करते हुए नियुक्त से रोक हटा दी तो भी नियुक्ति को ले कर विभाग द्वारा कोई गंभीरता तेजी नहीं दिखाई जा रही। नियुक्ति में देरी से दस हजार से ज्यादा चयनित जेबीटी शिक्षकों परिवारों में भारी रोष है। चेतावनी दी कि अगर 14 मई तक नियुक्ति पत्र देने की प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो 15 मई को प्रदेशभर से हजारों की संख्या में चयनित जेबीटी शिक्षक अपने परिवार सहित पंचकुला स्थित शिक्षा निदेशालय पर महापड़ाव डालेंगे जो नियुक्ति पत्र जारी होने तक जारी रहेगा।

नवचयनित जेबीटी अध्यापकों के आंदोलन को हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा ने अपना समर्थन दिया और दोनों संगठनों के पदाधिकारी आज नवचयनित जेबीटी अध्यापक संघ के प्रदर्शन में शामिल हुए। जिला प्रधान सर्व कर्मचारी संघ भूप सिंह भड़ौलावाली, खण्ड प्रधान पवन कड़वा, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के राज्य कमेटी सदस्य राजपाल मिताथल, अध्यापक संघ के जिला प्रधान रघुनाथ मेहता, सुरजीत दुसाद, सुमेर आर्य, देशराज माचरा, हरपाल हुड्डा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के पूर्व प्रधान बेगराज मौजूद रहे।

फतेहाबाद। प्रदर्शन कर भाजपा जिला प्रधान को मुख्यमंत्री शिक्षामंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने जाते नव चयनित जेबीटी।
सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Recent in Fashion

Random Posts

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();