जागरण संवाददाता, कैथल : स्वर्ण संगम शिक्षा सेवा संस्थान नाम की एक
संस्था द्वारा लड़कियों व महिलाओं को स्वरोजगार की ट्रे¨नग देने के बहाने
करोड़ों रुपये के गोलमाल का मामला प्रकाश में आया है। ठगी का शिकार हुए
लोगों ने संस्था के करीब 10 पदाधिकारियों पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए
पुलिस अधीक्षक सुमेर प्रताप ¨सह को शिकायत देकर मामले में उचित कार्रवाई की
मांग की है।
शिकायतकर्ता कौशल्या, कमलकांत, लाभ ¨सह, आभा रानी, हवा ¨सह ने आरोप लगाया कि उक्त संस्था का कार्यालय करनाल रोड स्थित डिफेंस कालोनी में है। इस संस्था में कई कर्मचारी कार्यरत हैं। जो भिन्न-भिन्न पदों पर तैनात है। बताया गया कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं के कल्याण के लिए नि:शुल्क ब्यूटी कोर्स, सिलाई तथा कंप्यूटर कोर्स करवाकर लड़कियों व महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करके आत्मनिर्भर बनाना है। आरोप है कि इसमें दो माह ब्यूटी पार्लर, चार माह सिलाई सेंटर व छह माह कंप्यूटर कोर्स के लिए रखा गया। इनमें काम सिखाने वाले महिलाओं को दो हजार, 2500 व 3500 रुपये का वेतन देने के साथ-साथ अन्य सुविधा भी देने की बात कही है। शहर की कालोनियों के साथ-साथ गांव में भी सेंटर खोले गए। प्रत्येक सेंटर में 34 सदस्य रखे गए। इसमें तीन शिक्षक, 20 छात्र व 11 महिलाएं थी। प्रत्येक ग्रुप से प्रति टीचर 450, प्रति स्टूडेंट 300 रुपये व महिलाओं से 450 रुपये लिए गए। इसी प्रकार सिक्योरिटी के नाम पर 12 हजार 300 रुपये वसूले गए। आरोप है कि इसके बाद यह जानकारी दी गई कि 45 दिन में बैंक खाते में दो हजार रुपये व छह माह बाद 3500 रुपये आएंगे। पदों पर नौकरी लगवाने की बात कहकर फर्जी ज्वाइन पत्र भी दिए गए। कहा गया कि छह माह तक प्रोबेशन अवधि में रखा जाएगा। फिर बाद में एसएम की नियुक्त करके दस हजार रुपये प्रति माह वेतन दिया जाएगा। शिकायत में आरोप लगाया गया कि कैथल में हजारों की संख्या में सेंटर खोले गए। प्रत्येक सेंटर से 12 हजार 300 रुपये की राशि वसूलते हुए फर्जीवाड़ा किया गया।
पहले भी उठे थे संस्था पर सवाल
स्वर्ण संगम शिक्षा सेवा संस्थान की ओर से सितंबर 2015 में हनुमान वाटिका के हॉल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। उस समय हजारों महिलाओं को सिलाई मशीन का प्रलोभन देकर कार्यक्रम में बुला लिया गया। जब महिलाओं को सिलाई मशीन नही मिली तो वहां काफी हंगामा हुआ। कुरुक्षेत्र जिले में भी महिलाओं को इसी प्रकार सिलाई मशीन देने का प्रलोभन देकर बुलाया गया था वहां पर सिलाई मशीन न मिलने पर काफी हंगामा हुआ था।
वर्जन
इस संदर्भ में व्यापक जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी हुआ, उसके खिलाफ निश्चित तौर पर कार्रवाई की जाएगी।
-सुमेर प्रताप ¨सह, एसपी कैथल।