; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

कंप्यूटर शिक्षकों ने की भूख हड़ताल खत्म

चंडीगढ़, (आशीष):  नौकरी पर बहाल किए जाने की मांग को लेकर सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड में भूख हड़ताल पर बैठे कंप्यूटर शिक्षकों ने मंगलवार को अपनी भूख हड़ताल को खत्म कर दिया। सांसद किरण खेर के हस्तक्षेप के बाद यू.टी. प्रशासन कुछ समय पहले रिलीव किए गए कंप्यूटर शिक्षकों को दोबारा से नौकरी पर रखने के लिए तैयार हो गया है।

 भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य  सहदेव सलारिया तथा शिक्षा विभाग के उप-निदेशक चंचल सिंह ने भूख हड़ताल पर बैठे शिक्षकों को जूस पिलाकर उनकी भूख हड़ताल खत्म की। ध्यान रहे कि अपनी मांगों को लेकर विरोध कर रहे कंप्यूटर शिक्षकों को प्रशासन ने 31 मार्च को रिलीव कर दिया था। हालांकि जो शिक्षक हड़ताल में शामिल नहीं थे उन्हें भी रिलीव कर दिया गया था।

इस वजह से लगभग 25 दिनों से सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर शिक्षा की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। साथ ही उन कंप्यूटर शिक्षकों व डाटा एंट्री आपरेटर्स के घर भी प्रभावित हुए थे जिन्हें नौकरी से रिलीव कर दिया गया था।

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();