; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

समायोजन होने तक धरने से नहीं हटेंगे गेस्ट जेबीटी

यमुनानगर | समायोजनकी मांग को लेकर धरना दे रहे जेबीटी पीछे हटने को तैयार नहीं है। स्पीकर आवास के पास दिन रात जेबीटी का धरना चल रहा है। सोमवार को धरने पर साढ़ौरा ब्लॉक से राकेश चामोला, अश्विनी, संजीव, अशोक कुमार, महावीर बैठे।
इस दौरान जिला प्रधान बलदेव शास्त्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में हटाए गए 1200 गेस्ट जेबीटी निराश हैं। क्योंकि अब उनके पास रोजगार को कोई अन्य साधन नहीं है। गेस्ट जेबीटी ने 12 वर्षों तक शिक्षा विभाग में सेवाएं दी। अब उन्हें हटा दिया गया है। सरकार पूरी तरह से भेदभाव कर रही है। इनके स्थान पर जिन जेबीटी को लगाया गया है, वह तीन गुणा वेतनमान ले रहे हैं। पूरी तरह से सरकार भेदभाव कर रही है। लेकिन गेस्ट जेबीटी पीछे नहीं हटेंगे। जब तक समायोजन नहीं होता है, सरकार के खिलाफ रोज नारेबाजी होगी और धरना जारी रहेगा। इस मौके पर जीत सिंह, राजेश शर्मा, प्रवेश, रमेश मंडेबरी, सुरेंद्र कुमार, देवेंद्र, राजेश बत्रा, रमेश खुर्दबन मौजूद रहे। 

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();