रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देने के लिए विभिन्न विभागों के
कर्मचारी शुक्रवार को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। विभिन्न संगठनों के
पदाधिकारियों के मुताबिक 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। इसमें
सबसे ज्यादा असर शिक्षा विभाग पर पड़ेगा।
जिले भर से करीब 2500 शिक्षक
अवकाश पर रहेंगे। इसके अलावा अन्य विभागों के करीब 700 कर्मचारी भी सामूहिक
हड़ताल पर रहेंगे।
डीसी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी किए है कि वे शुक्रवार को
सुबह 11 बजे तथा सायं 4 बजे दो बार अपने अधीनस्थ कर्मचारियों ही हाजिरी
उपायुक्त कार्यालय में भिजवाना सुनिश्चित करें। एसपी दीपक सहारण ने सभी
डीएसपी व थाना प्रभारियों को कानून एवं शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए
तत्पर रहने के निर्देश जारी किए है।
बता दें कि हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन के बैनर तले लेक्चरर,
जेबीटी व मास्टर शिक्षकों द्वारा शुक्रवार को सामूहिक अवकाश लेने की घोषणा
के बाद शिक्षा विभाग ने आंतरिक व्यवस्था बनाने के लिए नए जेबीटी, बीएड
विद्यार्थियों व रिटायर्ड शिक्षकों को ड्यूटी देने फैसला किया है। जिले में
3483 शिक्षक है। फतेहाबाद जिले में पहली से 12वीं के 634 सरकारी स्कूलों
में 91 हजार बच्चे पढ़ रहे है।
इन पर रहेगा बच्चों को पढ़ाने का जिम्मा
701 लेक्चरर, 81 गेस्ट लेक्चरर, 46 हैड मास्टर, 1647 जेबीटी, 363
गेस्ट टीचर व 645 मास्टरों का है। निजी बसों को किलोमीटर के हिसाब से हायर
करने के विरोध में हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन ने रोडवेज कर्मियों को
अपना समर्थन देते हुए शुक्रवार को एक दिन का सामूहिक अवकाश लेने का फैसला
किया है। राजकीय प्राथमिक अध्यापक संघ के जिलाध्यक्ष विकास टूटेजा का कहना
है कि सामूहिक हड़ताल में लेक्चरर, मास्टर, हैड मास्टर, जेबीटी, गेस्ट टीचर
आदि शामिल होंगे। टीचरों के एक साथ अवकाश पर जाने से विद्यार्थियों को काफी
दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
पढ़ाई बाधित नहीं होने देंगेः डीईओ
डीईओ दयानंद सिहाग ने बताया कि शिक्षकों के सामूहिक अवकाश लेने के
बाद शिक्षा विभाग ने 1100 दूसरे शिक्षकों व विद्यार्थियों को ड्यूटी देने
का जिम्मा लिया है। इसमें से करीब 400 बीएड विद्यार्थियों, 100 रिटायर्ड
टीचर व 600 नए जेबीटी टीचर है। हमारा प्रयास रहेगा कि विद्यार्थियों की
पढ़ाई बाधित न हो।
4 दिनों से चल रही हड़ताल
हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला सहसचिव फकीर चंद सैनी ने बताया
कि रोडवेज बेड़े में निजी बसों को शामिल करने के विरोध में महासंघ से जुड़े
22 विभागों के करीब 700 कर्मचारी पिछले 4 दिनों से हड़ताल पर है। ये
कर्मचारी कोई काम नहीं कर रहे है। इसमें 260 बिजली निगम व 200 जनस्वास्थ्य
विभाग के कर्मचारी आदि शामिल है। ये कर्मचारी तब तक हड़ताल पर रहेंगे जब तक
सरकार निजी बसों को बेड़े में लाने का फैसला वापस नहीं लेती।
सर्व कर्मचारी संघ करेगा प्रदर्शन
सर्व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भूप सिंह भड़ोलांवाली ने बताया कि
शुक्रवार काे विभिन्न विभागों के कर्मचारी भट्टू राेड पर 33 केवी सब स्टेशन
प्रागंण में एकत्रित होंगे। इसके बाद शहर में रोष प्रदर्शन करेंगे।
जनता को परेशानी न हो, विकल्प तैयार कर रहे : एसडीओ
लालबत्ती चौक पर 50 कर्मचारियों ने शुरू किया क्रमिक अनशन
रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में क्रमिक अनशन पर बैठे विभिन्न विभागों के कर्मचारी।
60 बसें चलीं, आज रिलीव होंगे होमगार्ड
फतेहाबाद | फतेहाबाद डिपो में गुरुवार को करीब 60 बसों का संचालन
करवाया। बसों काे लोकल के अलावा कुरुक्षेत्र, अंबाला व रोहतक रूट चलाया
गया। भर्ती प्रक्रिया जारी रहने से फतेहाबाद डिपो में चालकों की संख्या 66
हो गई है। वहीं 60 नए अस्थाई परिचालकों की भर्ती की गई। शुक्रवार को रोडवेज
प्रशासन परिचालक के तौर पर सेवाएं देने वाले होमगार्ड को रिलीव करेगा।
उधर, रोडवेज कर्मचारियों ने गुरुवार को बस स्टैंड के सामने धरना शुरू कर
दिया। डीआई भागीरथ ने बताया कि गुरुवार को रोडवेज की करीब 60 बसों काे ऑन
रूट किया गया। जिससे यात्रियों को राहत मिली। ग्रामीण क्षेत्रों में बसों
का संख्या में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है।
आज ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले कर्मचारियों पर होगी कार्रवाई ः ढेसी
फतेहाबाद | रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में विभिन्न कर्मचारी
संगठनों की ओर से सामूहिक अवकाश के ऐलान चलते जिला प्रशासन भी सख्त हो गया
है। प्रशासन की ओर से ऐसे कर्मचारियों को चेतावनी दी हे कि शुक्रवार उनके
कार्यालय का कोई भी अधिकारी-कर्मचारी गैर हाजिर न रहें। मुख्य सचिव हरियाणा
डीएस ढेसी व अन्य उच्चाधिकारियों के साथ आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में
प्राप्त निर्देशों की अनुपालना करते हुए उपायुक्त कार्यालय में पुलिस
अधीक्षक दीपक सहारण व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक में यह आदेश जारी किए
गए।
फतेहाबाद | विभिन्न कर्मचारी संगठनों के कर्मचारियों ने मिलकर गुरुवार
से लालबत्ती चौक पर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। अनशन करने वालों में वन,
स्वास्थ्य, अध्यापक, पीडब्ल्यूडी व नगर परिषद सहित अनेक विभागों के करीब 50
कर्मचारी शामिल थे। इस मौके पर मंच संचालन कर्मचारी नेता कृष्ण नैन ने
किया। इस अवसर पर बोलते हुए जेबीटी यूनियन के प्रधान विकास टूटेजा, मास्टर
एसोसिएशन के प्रधान अश्वनी कंपानी, सर्व कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भूप
सिंह भड़ोलांवाली अादि ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश सरकार हरियाणा
रोडवेज का निजीकरण कर रही है। जोकि गलत है। सरकार का यह कदम निंदनीय है।
Haryana2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Haryana.
Important Posts
Advertisement
UPTET news
';
(function() {
var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true;
dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js';
(document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq);
})();