; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

High Court on Assistant professor Recruitment : असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में देरी पर हाईकोर्ट सख्त

असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में देरी पर हाईकोर्ट सख्त
** हरियाणा के प्रमुख सचिव शिक्षा और एचएसएससी सचिव से जवाब तलब
हरियाणा में असिस्टेंट लेक्चरर भर्ती करने के आदेश के बावजूद हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन (एचएसएससी) की ओर से आदेश न मानने और उच्चतर शिक्षा के प्रमुख सचिव द्वारा एचएसएससी को भर्ती से रोकने पर पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने उनसे जवाब तलब किया है।

HTET Exam Updates : 145 उड़नदस्ते करेंगे एचटेट की निगरानी

145 उड़नदस्ते करेंगे एचटेट की निगरानी
भिवानी : लीक होने के बाद 14 नवंबर, 2015 को रद हुई हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लेवल-3 (पीजीटी) का पेपर अब 20 फरवरी को दोपहर 2.00 बजे से 4.30 बजे तक होगा। इस परीक्षा की तैयारी मुकम्मल कर ली गई है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के सचिव पंकज ने बताया

Board Exam Updates : बच्चों को परीक्षाओं की टेंशन और शिक्षा विभाग को एमआइएस(MIS) की

बच्चों को परीक्षाओं की टेंशन और शिक्षा विभाग को एमआइएस(MIS) की
** एमआइएस की फिर से बढ़ी तारीख 22 फरवरी तक डाटा ऑनलाइन होगा
** 3 मार्च से शुरू होंगी परीक्षाएं, 8 मार्च से बोर्ड परीक्षाएं भी हो जाएंगी शुरू
सिरसा : स्कूली बच्चों को परीक्षाओं की टेंशन है। मगर शिक्षा विभाग को एमआइएस डाटा आनलाइन करने की। सुबह से लेकर छुट्टी होने तक अध्यापक एमआईएस डाटा में ही उलङो रहते हैं। विभाग के अधिकारी स्कूल इंफोरमेशन मैनेजर यानी सिम होने का दावा करते हैं, मगर स्कूलों की संख्या के मुकाबले सिम दस प्रतिशत भी नहीं है। हालात इस कदर खराब हैं कि अब बच्चों व अध्यापकों के सामने बेहतर परीक्षा परिणाम की सबसे बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

HTET Exam Roll Number : बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं एचटेट के रोलनंबर

बोर्ड की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं एचटेट के रोलनंबर


भिवानी : 20 फरवरी को होने वाली हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लेवल-3 की परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों के लिए रोलनंबर जारी कर दिए गए हैं। परीक्षार्थी बोर्ड की वेबसाइट www.htet.nic.in से अपने अनुक्रमांक डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड सचिव ने बताया कि गत परीक्षा से इस बार की परीक्षा की समाप्ति उपरांत परीक्षार्थियों से अनुक्रमांक पर्ची परीक्षा केंद्र पर ही जमा करवाई जाएगी। रोलनंबर स्लिप पर एक अतिरिक्त फोटो लगाते हुए उसे राजपत्रित अधिकारी से सत्यापित करवाना होगा। 

PGT Bharti Haryana : पीजीटी भर्ती को चुनौती देती याचिका हाईकोर्ट में खारिज

पीजीटी भर्ती को चुनौती देती याचिका हाईकोर्ट में खारिज


चंडीगढ़ : वर्ष 2012 में प्रदेश सरकार द्वारा अलग अलग विषयों के लिए निकाली गई पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षकों (पीजीटी) की भर्ती को चुनौती देने वाली याचिका सोमवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दी। जस्टिस दीपक सिब्बल ने याचिका को खारिज करते हुए आवेदकों को कोई राहत देने से इनकार कर दिया।

अन्य राज्य भी कर रहे मासिक परीक्षा प्रणाली का अध्ययन

चंडीगढ़ : शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि पिछले साल सरकारी स्कूलों में मासिक परीक्षा लेने की जो शुरुआत की गई थी, उसके अच्छे नतीजों को देखते हुए दूसरे राज्यों की सरकारें भी यह प्रक्रिया अपनाना चाहती हैं। कई राज्य सरकारें उनके संपर्क में हैं।

समस्या : अच्छे परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को दूसरे स्कूलों में भेजा

रोहतक : शिक्षा विभाग की नीतियों का खामियाजा एक बार फिर बच्चों को भुगतना पड़ सकता है। प्रथम सेमेस्टर में आए खराब परिणाम के बाद शिक्षा निदेशालय द्वारा उठाया गया कदम बच्चों व शिक्षकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है।

मीटिंग हरियाणा बोर्ड में सुधार के लिए है पर बुलाए सीबीएसई स्कूलों के प्रिंसिपल

** शिक्षा में सुधार का प्रयास या रस्म अदायगी, जिनको बुलाना चाहिए था, उन्हें नहीं बुलाया 
** 13 को सीएम लेंगे प्रिंसिपलों की बैठक
सोनीपत : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से घोषित परीक्षा परिणाम में निरंतर रही गिरावट को लेकर प्रदेश सरकार संजीदा है। कोशिश है कि केवल परिणाम में सुधार आए बल्कि शिक्षा के हालात भी अनुकूल हों। संभवत: यही कारण है

सरकारी स्कूलाें में विद्यार्थियों के बनाए जाएंगे हेल्थ कार्ड

शिक्षा विभाग के मुख्यालय ने दिए निर्देश, हेल्थ कार्ड पर रखी जाएगी बच्चों के चेकअप संबंधी जानकारी
हिसार : सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले सभी बच्चों के अब हेल्थ कार्ड बनाए जाएंगे। इस पर बच्चों के चेकअप ट्रीटमेंट संबंधी जानकारी नोट की जाएगी।

आज शिक्षा मंत्री से मिलेंगे जेबीटी

पानीपत : गृहजिले से 150 से 200 किलोमीटर दूर दूसरे जिले में नौकरी कर रहे प्रदेश के 6 हजार से अधिक जेबीटी और सीएंडवी शिक्षक दस साल से घर वापसी के इंतजार में हैं। वर्ष 2006 के बाद आज तक इनके लिए सरकार ने तबादला नीति नहीं बनाई है।

प्रदेश सरकार ने बनाई नई शिक्षक तबादला नीति, पर्ची की बजाय ऑनलाइन होंगे तबादले, बनाए सात जोन

चंडीगढ़ : करीब सवा लाख शिक्षकों को तबादलों के लिए अब मंत्रियों और विधायकों के दरवाजों पर नहीं भटकना पड़ेगा। सरकार ने नई शिक्षक तबादला नीति तैयार की है। इसके तहत स्कूलों में शिक्षकों का तबादला अब जोनवार होगा। पर्ची पर होने वाले तबादले बंद कर दिए गए हैं। समस्त तबादले ऑनलाइन होंगे और इसका पूरा रिकॉर्ड देखा जा सकेगा।

सरकार और शिक्षा निदेशालय की गलती, भुगत रहे 7423 रमसा शिक्षक

अंबाला : शिक्षा निदेशालय द्वारा सरकारी रिकॉर्ड में गड़बड़ी कर दी गई। विभाग में भर्ती हुए रेगुलर शिक्षकों को पंचकूला स्थित शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों ने कांट्रेक्ट पर लगा दिखा दिया। जिस कारण प्रदेश के 7423 शिक्षक करीब एक साल से शिक्षा विभाग की गलती भुगत रहे हैं।

9455 जेबीटी की नियुक्ति पर रोक से रुकी भर्ती

चंडीगढ़ : प्रदेश में भर्ती 9455 जूनियर बेसिक टीचर्स (जेबीटी) की नियुक्ति पर लगी रोक हटवाने के लिए सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में अपना जवाब दाखिल किया। इस केस पर बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन बहस हुई। शुक्रवार को भी अदालत में सुनवाई होगी। 

सरकार बताए किसके पास था शिक्षक भर्ती से जुड़ा रिकॉर्ड

जेबीटी भर्ती मामले में हाईकोर्ट ने पूछा 
चंडीगढ़ : 9,455 जेबीटी भर्ती में धांधली होने पर इसे रद्द करने की अपील पर हाईकोर्ट ने सरकार से पूछा कि शिक्षक भर्ती बोर्ड भंग होने के बाद भर्ती से जुड़ा रिकॉर्ड किसके पास था। हाईकोर्ट ने सरकार को आदेश दिए हैं कि वे शुक्रवार को बताए कि इन शिक्षकों की नियुक्ति करने वाले शिक्षक भर्ती बोर्ड के भंग होने के बाद भर्ती से जुड़ा रिकॉर्ड किसे सुपुर्द किया था।

तबादला नीति का मसौदा तैयार, 19 तक आपत्ति दे सकते हैं शिक्षक

चंडीगढ़ : शिक्षा विभाग ने तबादला नीति का ड्राफ्ट तैयार कर इस पर शिक्षकों की राय जानने के लिए विभाग की वेबसाइट पर डाला है। इस नीति पर कोई आपत्ति या सुझाव 19 फरवरी तक eduhry.notice2016@gmail.com पर मेल किए जा सकते हैं।

UPTET news