; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

परीक्षा पास करने पर ही अतिथि शिक्षकों की नौकरी होगी पक्की

परीक्षा पास करने पर ही अतिथि शिक्षकों की नौकरी होगी पक्की :-
राजधानी के स्कूलों में बतौर अतिथि शिक्षक (गेस्ट टीचर) पढ़ा चुके युवाओं को स्थायी शिक्षक के तौर पर नियुक्त करने का रास्ता सरकार ने निकाल लिया है, लेकिन सरकारी स्कूलों में स्थायी शिक्षक नियुक्त होने के लिए उन्हें ऑनलाइन टेस्ट देना होगा। इसके लिए अतिथि शिक्षकों के अलावा अन्य योग्य युवा आवेदन कर सकते हैं।

अदालत के अनूठे फैसले

पंजाब और हरियाणा के उच्च न्यायालय ने अनूठी मिसाल कायम की है। उन्होंने अदालत की अवमानना करनेवालों को न तो जेल भेजा है और न ही कोई जुर्माना किया है। उन्हें ऐसा दंड दिया है, जिससे न्याय की रक्षा भी हो, उन्हें सबक भी मिले और समाज का फायदा भी हो।

प्रोफाइल एमआइएस पोर्टल पर तुरंत करें अपडेट : डॉ. मितल

जागरण संवाददाता, सिरसा : जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. मधु मितल ने कहा कि शिक्षकों व कर्मचारियों की प्रोफाइल एमआईएस पोर्टल पर अपडेट तुरंत की जाए। इसके लिए शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने दिशा निर्देश जारी किए हैं। ऐसा नहीं करने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों ने खोली स्कूल की तालाबंदी

मेघोत हाला स्कूल में शुक्रवार सुबह इंचार्ज के डेपूटेशन के आदेश पहुंचने पर ग्रामीणों ने तालाबंदी खोल दी। इसके बाद ग्रामीण-शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें एसएमसी के दोबारा गठन और छात्र संख्या बढ़ाने का फैसला लिया  गया। राहुल कुमार, सत्यपाल, बिक्रम, दीपचंद व विकास कुमार आदि ने बताया

नियम 134 ए हटाओ, आरटीई लाओ

जागरण संवाददाता, पानीपत : नियम 134 ए के विरोध में शुक्रवार को सीबीएसई व हरियाणा बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल के शिक्षकों ने रोष मार्च निकाला। लघु सचिवालय पहुंच कर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
निजी स्कूल नियम 134 में 10 फीसद दाखिला देने का विरोध करने पर उतर आए हैं।

शिक्षा अधिकारी से मिले अध्यापक

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक का प्रतिनिधिमंडल जिला प्रधान सतपाल की अध्यक्षता में जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी आनंद चौधरी से मिला। अध्यापकों ने स्कूलों वा कार्यालय संबंधित समस्याओं के बारे में अधिकारी को अवगत करा उनके समाधान कराने की मांग की।

जेबीटी शिक्षक कल सौंपेंगे विधायकों को ज्ञापन


जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : शिक्षा विभाग द्वारा चयनित जेबीटी शिक्षकों की नियुक्ति में की जा रही देरी से परेशान चयनित जेबीटी शिक्षक पात्र अध्यापक संघ के बैनर तले 8 मई को भाजपा विधायकों को ज्ञापन सौंपेंगे। जिला प्रधान मुकेश काजल ने बताया कि 8 मई को जेबीटी शिक्षक सेक्टर-10 स्थित हुड्डा पार्क में एकत्रित होंगे। यहीं पर रणनीति तय की जाएगी।

अदालत की अवमानना पर अनोखी सजा : मौलिक शिक्षा निदेशक को लगाने होंगे पांच हजार पौध

चंडीगढ़ : आदेशों की अवमानना के दो अलग अलग मामलों में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा पंजाब के अधिकारियों को अनूठी सजा सुनाई है। हरियाणा में मौलिक शिक्षा निदेशक आरएस खरब को पांच हजार पौधे लगाने और लुधियाना में बिजली विभाग के एक्सईएन को 200 पौधे लगाने की सजा सुनाई गई है।

सरकारी स्कूलों में एक माह से पढाई ठप, एक सप्ताह बाद होगा पुस्तकों का विमोचन

अनदेखी : 25 मई से मासिक टेस्ट की डेट भी घोषित, किताबों के देरी से आने का कौन है जिम्मेदार
रोहतक : शिक्षासत्र बीते एक माह से ज्यादा हो गया है, लेकिन प्रदेश के 8 हजार से ज्यादा राजकीय प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई है। शिक्षा विभाग ने कक्षा एक से लेकर पांचवीं तक की नई किताबें अभी तक सभी स्कूलों में नहीं भेजी है।

बीएड छात्रओं को मिलेगी मैटरनिटी लीव

बीएड छात्रओं को मिलेगी मैटरनिटी लीव
जींद : प्रदेश के बीएड कॉलेज में पढ़ने वाली उन छात्रओं के लिए खुशखबरी है, जो शादी के बाद पढ़ाई तो जारी रखती हैं, लेकिन गर्भवती होने की वजह से कॉलेज नहीं जा पा रही थी, या डिलीवरी के बाद कॉलेज जाना बंद हो गया। ऐसी छात्रओं को चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय ने राहत प्रदान करने का निर्णय लिया है।

छात्राओं के स्कूल छोड़ने पर मानवाधिकार आयोग सख्त

रेवाड़ी के डीसी को नोटिस भेजकर 27 तक मांगा जवाब
चंडीगढ़ : रेवाड़ी जिले के गांव सूमा-कतोपुरी की छात्रओं के स्कूल छोड़ने व गांव लाला के युवकों द्वारा उन्हें तंग करने के मामले में हरियाणा के मानवाधिकार आयोग ने कड़ा संज्ञान लिया है। विभिन्न समाचार पत्रों में छपी खबरों का संज्ञान लेते हुए आयोग के चेयरमैन जस्टिस विजेंद्र जैन ने रेवाड़ी के जिला उपायुक्त से इस मामले में

नियुक्ति पत्र मिलने से जेबीटी टीचर्स में रोष

जेबीटी टीचर्स की नियुक्ति में हो देरी को लेकर मौलिक शिक्षा के डायरेक्टर को ज्ञापन देकर अपनी मांगों का रखा। मंगलवार को हैफड की बैक पार्किंग एरिया में जेबीटी टीचर्स सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। शिक्षक संघ के महासचिव ने बताया िक प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों के करीब 16254 पद खाली हैं।

विद्यार्थी और शिक्षक एक दूसरे के पूरक

संवाद सहयोगी, कलायत : विद्यार्थी और शिक्षक एक दूसरे के पूरक हैं। इनमें एक दूसरे के प्रति समझने और समझाने का गुण होना बेहद जरूरी है। इसके बिना घर-घर शिक्षा का दीप जलाना मुश्किल है। ये शब्द चौधरी रणबीर ¨सह विश्वविद्यालय जींद के कुलपति मेजर जनरल डॉ.रणजीत ¨सह ने कहे।

निजी स्कूलों पर ताला लगा

जागरण संवाददाता,सोनीपत : नियम 134ए को समाप्त करने और शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर जिले के सभी निजी स्कूल संचालकों ने स्कूलों पर ताला लगवा दिया। उपायुक्त कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला और एसडीएम निशांत यादव को ज्ञापन सौंपा।

हरियाणा का ग्रुप सी और डी की नौकरियों से इंटरव्यू हटाने से इनकार

हरियाणा का ग्रुप सी और डी की नौकरियों से इंटरव्यू हटाने से इनकार:-
ग्रुप सी और डी की नौकरी के सिलेक्शन प्रोसेस में इंटरव्यू को खत्म करने के केंद्र सरकार के फैसले से हरियाणा की बीजेपी सरकार सहमत नहीं है। राज्य ने इसे लागू करने से इनकार कर दिया है। इंटरव्यू खत्म करने के फैसले को पीएम मोदी का अहम फैसला माना जाता है।

UPTET news