; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

हिस्ट्री की डिग्री से पा सकते हैं 5 नौकरियां..

ऐसा अमूमन माना जाता रहा है कि इतिहास (हिस्ट्री) की डिग्री किसी को भी एक शिक्षक की नौकरी दिला सकती है. मगर इस बीच इस ट्रेंड में काफी बदलाव देखने को मिले हैं. लोग अब अलग-अलग प्रोफेशन में भी हाथ आजमा रहे हैं. हिस्ट्री आपके समक्ष रोजगार के कई आयाम खोल रही है.

अच्छे परिणाम पर डीईओ ने शिक्षक की पीठ थपथपाई

जागरण संवाददाता, सिरसा : राजकीय उच्च विद्यालय बनसुधार के दसवीं कक्षा विद्यार्थियों की अंग्रेजी विषय में पास प्रतिशतता 95 फीसदी रही। स्कूल के 22 में से 21 विद्यार्थियों अंग्रेजी विषय में उत्तीर्ण हुए। अंग्रेजी विषय के शिक्षक कुल¨वदर ¨सह कथूरिया को जिला शिक्षा अधिकारी मधु मित्तल व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ. यज्ञदत्त वर्मा ने उनकी मेहनत व लग्न की प्रशंसा की ।

यूपी में टीचर बनने का सबसे बढिया मौका 1882 पदों पर होगी भर्ती

अगर आप टीचर बनने की चाह रखते हैं । तो आपके सबसे बढ़ि‍या मौका है। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड अब 15 से 17 जून के बीच पीजीटी और टीजीटी की परीक्षा आयोजित कराएगा। इसके तहत कुल 1882 पदों पर भर्ती होगी। इसके लि‍ए साल 2011 में ही वि‍ज्ञापन नि‍काला गया था।

वोकेशनल गाइडेंस काउंसलर के 326 पदों पर भर्ती, Apply Soon

शिक्षा निदेशालय, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, ने वर्ष 2016-17 के लिए दिल्ली सरकार के स्कूलों में गेस्ट टीचर और वोकेशनल गाइडेंस काउंसलर के 326 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. पात्र अभ्यर्थी इन पदों के लिए निर्धारित प्रारूप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन 10 जून 2016 तक कर सकते है.

मांगों को लेकर जेबीटी टीचर्स का अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन

अपनी मांगों को लेकर पिछले दस दिन से सेक्टर-5 में धरने पर बैठे चयनित जेबीटी टीचर्स ने विरोध जताने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया। उन्होंने अपनी मांगों के समर्थन में सेक्टर-5 में सफाई अभियान चलाया। इसमें सेक्टर में फैली गंदगी को साफ किया गया।

अब 'गुरूजी'की भी होगी ट्रेनिंग, फिर पढ़ाएंगे बच्चों को

गुड़गांव रेंज के कमिश्नर की योजना पर सही तरीके से अमल हुआ तो वो दिन दूर नहीं जब मेवात के बच्चे फर्राटेदार अंग्रेजी बोलना शुरू कर देगें। इसके लिये मेवात जिला के दसवीं से बारहवीं कक्षा के 95 सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी पढाने वाले अध्यापकों को एसआरएफ फाउंडेशन द्वारा चार माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

बुरी खबर, हरियाणा में 3336 कंप्यूटर टीचर्स की भर्ती पर रोक

हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से आगामी 29 मई को 3336 पदों के लिए आयोजित की जाने वाली भर्ती परीक्षा पर पंजाब- हरियाणा हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। हाईकोर्ट ने कंप्यूटर शिक्षकों की नियमित भर्ती न किए जाने पर भी हरियाणा सरकार को कड़ी फटकार लगाई है। इस मामले की अगली सुनवाई 5 जुलाई को होगी।

12वीं के बाद शॉर्ट टर्म कोर्सेज़ से मिल सकती है अच्छी जॉब

नई दिल्ली. बाहरवीं के रिजल्ट आने के बाद बहुत से स्टूडेंट स्कूल से बाहर निकलने के बाद अब कॉलेज लाइफ में कदम रखने को तैयार हैं। लेकिन यहां पर कई युवा कश्मकश में फंस जाते हैं कि डिग्री कोर्स की तरफ जाएं या कुछ और ट्राई करें। चलिए आज आफका ये कंफ्यूजन भी दूर किए देते हैं।

बिहार एसएससी दे रहा है असिस्टेंट टीचर बनने का मौका

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (बिहार एसएससी) ने हिंदी, इतिहास एवं संस्कृत विषय के असिस्टेंट टीचर की कुल 100 रिक्तियों पर उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किये हैं. इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार इन पदों पर 6 जून, 2016 तक निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

14 सरकारी स्कूल जीरो पर आउट

शिक्षा विभाग प्रदेश में शिक्षा सुधार के चाहे बड़े-बड़े दावे कर रहा है, लेकिन प्रदेश के सरकारी स्कूलों का जीरो परिणाम अभी भी पीछा नहीं छोड़ रहा है। रविवार को घोषित दसवीं के परीक्षा परिणाम में भी प्रदेश के 14 सरकारी स्कूलों और 3 एडिड स्कूलों में एक भी छात्र पास नहीं हुआ। इन स्कूलों का रिजल्ट शून्य रहा।

ट्रांसफर पॉलिसी के तहत मांगी शिक्षकों से आपत्ति

जागरण संवाददाता, सिरसा शिक्षा विभाग जल्द ही टीचर ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने जा रहा है जिसके जिले को सात जोन में बांटा गया है। इस पर अगर कोई टीचर अपनी आपत्ति करना चाहता है तो विभाग के पास कर सकता है। इसके बाद किसी प्रकार की आपत्ति पॉलिस के तहत नहीं मानी जाएगी।

हरियाणा : HTET के जैमर ने दिया झटका, 1.20 करोड़ का फटका

हरियाणा में अध्यापक पात्रता परीक्षा (HTET) के परीक्षा केंद्रों पर लगाए गए जैमर ने सरकार को बड़ा झटका दिया है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित HTET परीक्षा में नकल पर रोक लगाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए थे। इन्हीं जैमर के खर्चे पर अब शिक्षा बोर्ड बुरी तरह फंसा है।

10वीं की परीक्षा में हरियाणा में टॉपर बनीं लाडो, जानिए क्या है सपना

हरियाणा बोर्ड 10वीं में महेंद्रगढ़ की अनन्या 500 में से 494 अंकों के साथ प्रदेश टॉपर है। वहीं 492 अंक के साथ दूसरे स्‍थान पर रही ऐलनाबाद की संदीप कौर। और दोनों का ही सपना यूपीएससी है।हरियाणा बोर्ड 10वीं में महेंद्रगढ़ की बेटी आन्या 500 में से 494 अंकों के साथ प्रदेश टॉपर है।

CBSE 12वीं के टॉप 3 में हरियाणा की दो बेटियां, सेकंड टॉपर को मिलेंगे 1 लाख

पिहोवा (कुरुक्षेत्र)/करनाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ तो शनिवार सुबह-सुबह परीक्षार्थियों में खुशी छा गई। खासकर हरियाणा की दो बेटियों पलक गुप्ता और सौम्या उप्पल और उनके घरवालों के पैर जमीन पर नहीं टिक रहे।

हरियाणा: शिक्षा अधिकारी का टीचरों के लिए कड़ा आदेश, अब नहीं चला पाएंगे फेसबुक और व्हाट्सएप

हिसार. आपने कई बार पंचायतों के फरमान तो सुने होंगे लेकिन इस बार जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की तरफ से हिसार के टीचरों के लिए एक फरमान सुनाया है। बता दें कि जो टीचर क्लास में फेसबुक और व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया करते थे वे अब इसका इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से कक्षा के समय मोबाइल या सोशल मीडिया के प्रयोग पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। 

UPTET news