कुरुक्षेत्र
| राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान निट कुरुक्षेत्र के शिक्षक संघ की आम सभा
की बैठक मंगलवार को इलेक्ट्रिकल विभाग में प्रधान प्रो. विकास चौधरी की
अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्ष 2008 के आयकर पर ब्याज लगकर आने पर
शिक्षकों ने रोष जताया।
Haryana2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Haryana.
Important Posts
Advertisement
सरकार ने हटाए करीब 6 हजार कंप्यूटर टीचर और लैब सहायक
चंडीगढ़।राज्य
सरकार ने करीब 6 हजार कंप्यूटर टीचर और लैब सहायकों को उनका कांट्रेक्ट
खत्म करके घर भेज दिया है। शिक्षा विभाग ने सभी जिलों से रिपोर्ट मांग ली
है कि उन्होंने 31 मई, 2016 के बाद से सभी कंप्यूटर टीचर और लैब सहायकों को
रिलीव कर दिया है। इससे पहले सरकार ने इनका कांट्रेक्ट मई, 2016 तक ही
बढ़ाया था।
नवचयनित जेबीटी अध्यापकों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन
पंचकुला में नवचयनित जेबीटी अध्यापकों ने आज अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया।
दरअसल आज नवचयनित जेबीटी अध्यापकों के क्रमिक महापड़ाव के 24वें दिन भी जारी
रहा। दरअसल जिला सोनीपत के नवचयनित जेबीटी अध्यापक संघ के जिला प्रधान
नरेंद्र दहिया के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
धरने पर बैठे जेबीटी शिक्षकों ने भ्रूण हत्या रोकने की शपथ ली
पंचकूला में सेक्टर पांच स्थित में धरने पर बैठे चयनित जेबीटी शिक्षकों ने
कन्या भ्रूण हत्या जैसी भयानक कुरीति को खत्म करने की शपथ ली। पात्र
अध्यापक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम अहलावत ने बताया की देश में आज से
नहीं, लगभग दो दशकों पहले ही भ्रूण हत्या की शुरूआत हो गई है।
अधिकार के लिए उतरना पड़ेगा सड़कों पर
संवाद सूत्र, टोहाना: हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के 21वें राज्य
काउंसिल सम्मलेन के दूसरे दिन केएम सरस्वती स्कूल के सभागार में राज्य
प्रतिनिधियों ने सांगठनिक व आय-व्यय रिपोर्ट बहस में हिस्सा लेते हुए सार्वजनिक शिक्षा पर हो रहे सरकारी
हमले पर ¨चता जताई।
जाट आरक्षण आंदोलन के चलते एचटेट परीक्षा पर खतरे के बादल
जाट आरक्षण आंदोलन के चलते एचटेट परीक्षा पर खतरे के बादल
हिसार : जाट आरक्षण आंदोलन के चलते 18 जून को होने वाली एचटेट परीक्षा पर फिर से संशय के बादल छा गए हैं। इससे पहले फरवरी में जाट आरक्षण आंदोलन में हुए उपद्रव के कारण एचटेट परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। इससे तीन महीने से एचटेट परीक्षा के इंतजार में बैठे परीक्षार्थियों को मन में यह सवाल है कि इस बार भी निर्धारित तिथि को परीक्षा हो पाएगी या नहीं।
हिसार : जाट आरक्षण आंदोलन के चलते 18 जून को होने वाली एचटेट परीक्षा पर फिर से संशय के बादल छा गए हैं। इससे पहले फरवरी में जाट आरक्षण आंदोलन में हुए उपद्रव के कारण एचटेट परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। इससे तीन महीने से एचटेट परीक्षा के इंतजार में बैठे परीक्षार्थियों को मन में यह सवाल है कि इस बार भी निर्धारित तिथि को परीक्षा हो पाएगी या नहीं।
धरना देकर सो गए जेबीटी, चोरों ने उड़ाए फोन और नगदी
जागरण संवाददाता, पंचकूला : सेक्टर-5 के हुडा ग्राउंड में धरने पर बैठे चयनित जेबीटी का शुक्रवार रात को सामान हो गया। चोर ने जेबीटी के कपड़े, पैसे, मोबाइल फोन उड़ा लिए। पात्र अध्यापक संघ के संयोजक पवन चमारखेड़ा ने बताया कि रात को चोरों ने पंडाल में सेंध लगाई और कीमती सामान पर हाथ साफ कर गए।
जेबीटी टीचर्स भर्ती मामले पर कोर्ट ने लगाई रोक
पूर्व सरकार के समय में 2012 भर्ती हुए मेवात के 75 जेबीटी टीचर्स की भर्ती को रद्द करने के हाईकोर्ट के सिंगल बेंच के फैसले को डबल बेंच ने स्टे कर दिया है.
बनना चाहते हैं स्कूल टीचर तो करिए 16 जून का इंतजार
नई दिल्ली। अगर आप पढ़ाने के शौकीन हैं और किसी वजह टीचिंग नहीं कर पा रहे
हैं तो मोदी सरकार की नई योजना आपका शौक पूरा कर सकती है। इस योजना के जरिए
आप स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ा सकते हैं। केंद्र सरकार 16 जून से
विद्यांजलि योजना शुरू करने जा रही है।
जे.बी.टी. टीचरों के धरने में चोरों ने लगाई सेंध
पंचकूला, (संजय): नियुक्ति पत्र नहीं मिलने के विरोध में पंचकूला सैक्टर-5 स्थित हैफेड ग्राऊंड में 20 दिन से धरने पर बैठे टीचरों के सामान पर गत शुक्रवार रात चोरों ने हाथ साफ कर दिए।
कॉलेजों में आज से शुरू होगी दाखिले की दौड़
जागरण संवाददाता झज्जर : हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी व सीबीएसई ने पिछले दिनों बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद छात्रों ने अगली कक्षा में प्रवेश के लिए तैयारी शुरू कर दी है। वहीं महर्षि दयानंद विश्व विद्यालय की तरफ से विभिन्न कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया रविवार से शुरू की जा रही है।
राजकीय कॉलेजों में यूजी के दाखिले आज से
जिले के सभी छह राजकीय महाविद्यालयों में यूजी (अंडर ग्रेजुएट) में प्रथम वर्ष में दाखिले के लिए रविवार से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। आवेदन प्रक्रिया 30 जून तक चलेगी। फिलहाल उच्चत्तर शिक्षा विभाग द्वारा दाखिलों का लिए शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।
134 ए के दाखिले के नियम बदले
जागरण संवाददाता, गुड़गांव: 134 ए के तहत कमजोर तबके के विद्यार्थियों के दाखिलों के नियमों में एक बार फिर से बदलाव किया गया है। अब नए नियम के तहत विद्यार्थियों के दाखिलों के लिए ड्रॉ नहीं निकाले जाएंगे बल्कि उनकी वरीयता के आधार पर काउंसलिंग के जरिए उन्हें स्कूलों में दाखिले दिए जाएंगे। इस सत्र में एडमिशन को लेकर नियम तीसरी बार बदला जा रहा है।
Subscribe to:
Posts (Atom)