चंडीगढ़ . हरियाणामें टीचर्स के तबादले की प्रक्रिया पर पंजाब एंड हरियाणा
हाईकोर्ट ने रोक लगाने के निर्देश देते हुए यथास्थिति बनाए रखने को कहा है।
हाईकोर्ट ने कहा कि टीचर्स की ट्रांसफर प्रक्रिया को पारदर्शी ढंग से
अंजाम देने के लिए पहले एक ही स्टेशन पर 5 साल बिताने वाले टीचर्स की लिस्ट
तैयार की जाए।
Haryana2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Haryana.
Important Posts
Advertisement
‘दुनिया मेरे आगे कॉलम’ में मनोज कुमार का लेख: सुनहरी आभा
जनसत्ता नई दिल्ली | वक्त वाकई बदल गया है, अब यह कहने में कुछ खास नयापन नहीं लगता है। लेकिन कई बार कोई वाकया इसके नए संदर्भ समझा देता है। पहले के विद्यार्थी श्रद्धा से अपने शिक्षकों के आगे सिर नवा लेते थे, आंखें झुका लेते थे।
क्वालिटी एजुकेशन को प्राइमरी टीचरों की ट्रेनिंग शुरू, 23 जुलाई तक होगी ट्रेनिंग
फरीदाबाद.
बदलते सिलेबस के तहत प्राइमरी स्कूलों के छात्रों को क्वालिटी एजुकेशन
मिलेगा। इसके लिए विभिन्न कक्षाओं के प्राइमरी टीचरों को ट्रेंड किया जा
रहा है। इसकी शुरूआत सोमवार को की गई। दोनों खंडों में एक बैच में 50
टीचरों को बदले सिलेबस के अनुसार पढ़ाने के बारे में ट्रेंड करने का सिलसिला
शुरू कर दिया गया है। खास बात यह है कि पूरी ट्रेनिंग प्रक्रिया की
मॉनिटरिंग स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग ऑनलाइन मॉनिटरिंग
कर रही है।
शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए फिर प्रतिनियुक्ति का सहारा
जागरण संवाददाता, मेवात : आरोही स्कूलों में शिक्षकों की कमी को पूरा करने के लिए शिक्षा विभाग
एक बार फिर डेपुटेशन का सहारा ले रहा है। जानकारों का मानना है कि इस बार
भी वही गलती दोहराई जा रही है, जो पहले भी दोहराई जा चुकी है। यही कारण है
कि आरोही स्कूलों में शिक्षकों को कमी दूर नहीं हो पा रही है।
स्टूडेंट को रसगुल्ले देकर टीचर ने की थी रेप की कोशिश, हुई जमकर पिटाई
चरखी दादरी. हरियाणा के अचीना गांव में सोमवार सुबह स्कूल में
हिंदी टीचर द्वारा 8वीं कक्षा के स्टूडेंट के साथ रेप की कोशिश करने का
मामला सामने आया है। इस घटना से नाराज गांव के लोगों ने स्कूल में हंगामा
कर प्रिसिंपल की जमकर पिटाई कर दी। साथ ही स्कूल स्टाफ को तीन घंटे तक बंधक
बनाए रखा।
2014 का अवार्ड देना भूले, 2015 की सूचना जारी
जींद : शिक्षक दिवस यानी पांच सितंबर को राज्य व केंद्र सरकार शिक्षा के
क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करती है,
लेकिन, प्रदेश सरकार 2014 का अवार्ड देना ही भूल गई और अब 2015 के लिए
शिक्षकों को अवार्ड देने की सूचना जारी कर दी है। इसमें भी 2014 के लिए
शिक्षकों को अवार्ड देने के लिए कोई जानकारी नहीं दी गई है।
करनाल से जेबीटी टीचर्स ने भरी हुंकार, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप
प्रदेशभर के चयनित जेबीटी टीचर्स ने रविवार को सीएम सिटी में सरकार के खिलाफ हुंकार भरी. नई अनाज मंडी में हजारों की संख्या में जेबीटी टीचर पहुंचे और एक महारैली का आयोजन किया. इस दौरान टीचरों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
JBT teacher : पोस्टिंग के लिए संघर्षरत जेबीटी टीचर्स ने करनाल से भरी हुंकार
करनाल। प्रदेशभर के चयनित जेबीटी टीचर्स ने रविवार को सीएम
सिटी करनाल में सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। नई अनाज मंडी में हजारों जेबीटी
टीचर पहुंचे और एक महारैली का आयोजन किया। इस दौरान टीचरों ने सरकार के
खिलाफ जमकर नारेबाजी की व आरोप लगाया है कि सरकार ने मार्च 2015 में 77
दिनों में चयनित जेबीटी टीचरों को नियुक्ति देने का वादा किया था, जो अभी
तक पूरा नहीं किया।
JBT Teacher : जेबीटी ने भरी हुंकार, छावनी में तब्दील हुई अनाजमंडी
जागरण संवाददाता, करनाल चयनित जेबीटी संघर्ष समिति के बैनर तले चयनित जेबीटी टीचर्स ने वादा
निभाओ महारैली के तहत रथ यात्रा निकाली। सुबह 11 बजे अनाज मंडी में पहुंचे
जेबीटी टीचर्स ने धरना दिया। प्रदेशभर से करीब ढाई हजार की संख्या में
पहुंचे टीचर्स अनाज मंडी में एकत्रित हुए।
कंबोज ने फिर उठाया डेपुटेशन पर आए टीचर्स का मुद्दा
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : जब तक ओवर स्टे हो चुके डेपुटेशन अध्यापकों
को वापस उनके स्टेट में नहीं भेजा जाता ह,ै उस समय तक डेपुटेशन के खिलाफ
संघर्ष जारी रहेगा। यह कहना है यूटी कैडर एजुकेशन यूनियन के प्रेसिडेंट
सवर्ण सिंह कंबोज का। कंबोज ने नवनियुक्त एमएचआरडी मंत्री प्रकाश जावडे़कर
को पत्र लिखकर डेपुटेशन के मुद्दे को एक बार फिर से उठाया है।
सरकार पर गरजे चयनित जेबीटी शिक्षक
संवाद सहयोगी, इंद्री : चयनित जेबीटी संघर्ष समिति के शिक्षकों ने जल्द
से जल्द नियुक्ति दिए जाने की मांग को लेकर संत निरंकारी भवन में एक बैठक
की। शिक्षकों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। संघर्ष समिति
की रथ यात्रा में चल रहे कोर कमेटी के सदस्यों ने चयनित जेबीटी शिक्षकों को
17 जुलाई को करनाल में होने वाली वादा निभाओ महारैली में बड़ी संख्या में
पहुंचने का न्योता दिया।
शिक्षकों को तबादला सूची आने का इंतजार
संवाद सहयोगी, कनीना:ऑनलाइन तबादलों के लिए आवेदन करने की तिथि संपन्न
होने पर शिक्षक अब लिस्ट आने के इंतजार में हैं। भारी संख्या में ऑनलाइन
आवेदन किए गए हैं। पहली बार शिक्षा विभाग यह कार्यवाही कर रहा है। तबादला
सूची के इंतजार के चलते स्कूलों में शिक्षण कार्य नहीं हो पा रहा है और
शिक्षक अपनी-अपनी बदली का इंतजार कर रहे हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)