; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

सरकारी नौकरी : UPSC / SSC / PSC / Army / Bank / Faculty / Teacher / Accounts / Trainee / Law Jobs / Clerk / Steno / Security : Govt Jobs - May 2016

हरियाणा शिक्षा बोर्ड : 12 वीं का परीक्षा परिणाम आज

हरियाणा शिक्षा बोर्ड : 12 वीं का परीक्षा परिणाम आज
** रिजल्ट 62 फीसदी रहने का अनुमान
** 10वीं का परीक्षा परिणाम 20 मई को
** विद्यार्थी दोपहर बाद बोर्ड की वेबसाइट पर देख सकेंगे

3206 जेबीटी भर्ती मामला : भर्ती का रिकॉर्ड सीबीआई ने हाईकोर्ट को सौंपा

3206 जेबीटी भर्ती मामला : भर्ती का रिकॉर्ड सीबीआई ने हाईकोर्ट को सौंपा
** सरकार चाहती है नौकरी में बने रहें चौटाला सरकार में भर्ती शिक्षक
चंडीगढ़ : चौटाला सरकार के समय 3206 जेबीटी नियुक्ति मामले में एकल बेंच के आदेशों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सीबीआई ने भर्ती की जांच से जुड़ा रिकार्ड हाईकोर्ट में पेश कर दिया गया। मामले में इन दस्तावेजों को रिकार्ड पर ले लिया गया है। चयनित शिक्षकों की ओर से जिरह आरंभ की गई। मंगलवार को भी मामले पर सुनवाई जारी रहेगी।

जेबीटी टीचरों को फिर आश्वासन , सीएम ने कहा-वादा याद है, साढ़े तीन घंटे बाद हो पाई मुलाकात

पंचकूला : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नवचयनित जेबीटी टीचरों को आश्वासन दिया है कि मुङो मेरा वादा याद है और टीचरों को सरकार नियुक्ति देने के पक्ष में है। इस मामले में सरकार सकारात्मक है। सोमवार को जेबीटी टीचरों का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम निवास गया, जहां पर लगभग साढ़े तीन घंटे बाद सीएम से मुलाकात हो पाई।

9,455 जेबीटी शिक्षकों नियुक्ति पत्र लेकर ही जाएंगे घर

नियुक्ति पत्र लेकर ही जाएंगे घर
चंडीगढ़/पंचकूला : हरियाणा के नवचयनित 9,455 जेबीटी शिक्षकों ने पंचकूला में अपना ‘महापड़ाव’ वापस लेने से इनकार करते हुए कहा है कि अब तो वे नियुक्ति-पत्र लेकर ही अपने घर जाएंगे। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ हरियाणा पात्र शिक्षक संघ के 3 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की वार्ता भी हुई लेकिन शिक्षक अपनी मांग पर ही अड़े रहे।

नीट रुकवाने के लिए कदम उठा सकती है सरकार

नीट रुकवाने के लिए कदम उठा सकती है सरकार
नई दिल्ली : सरकार ने संकेत दिया है कि वह मेडिकल और डेंटल के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक ही प्रवेश परीक्षा नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) को रुकवाने के लिए कदम उठा सकती है। केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इस संदर्भ में न्यायपालिका के आदेश को कार्यपालिका के अधिकार क्षेत्र का अतिक्रमण बताया

कुवि ने पीजी परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित किया

कुवि ने पीजी परीक्षाओं का शेड्यूल घोषित किया
कुवि ने जून में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं व पत्राचार के विद्यार्थियों की परीक्षाओं के शेड्यूल की घोषणा कर दी है। यह परीक्षाए 10 जून से शुरू होकर जुलाई माह तक चलेंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. हुक्म सिंह ने बताया कि पीजी प्रथम वर्ष की परीक्षा 10 जून से 23 जून तक व अंतिम वर्ष की परीक्षा 10 से 24 जून तक, एम लोक

क्लर्क ने तैयार कर दी एसीपी और एसीआर

क्लर्क ने तैयार कर दी एसीपी और एसीआर
अंबाला : एक क्लर्क ने बीईओ के हस्ताक्षर कर कई शिक्षकों व कर्मचारियों की एसीआर व एसीपी खुद ही तैयार कर दी और उसे शिक्षा निदेशालय को भेज दिया। लंबे समय तक यह खेल चलता रहा, लेकिन किसी को इसका पता नहीं चला। क्लर्क को प्रतिनियुक्ति पर खंड शिक्षा अधिकारी बराड़ा के कार्यालय में भेजा गया था। वर्तमान में यह क्लर्क एसडीएम कार्यालय में प्रतिनियुक्ति पर है।

पीजी कोर्स में पढ़ सकेंगे अतिरिक्त विषय

पीजी कोर्स में पढ़ सकेंगे अतिरिक्त विषय
रेवाड़ी, जींद : ग्रेजुएशन के बाद पीजी कोर्स में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी अपने विषय के साथ एक अतिरिक्त विषय की भी पढ़ाई कर सकेंगे। चयन आधारित क्रेडिट पद्धति (सीबीसीएस) के तहत विद्यार्थियों को यह मौका मिलेगा।

डॉक्टरी, इंजीनियरिंग छोड़ अधिकारी बन रहे युवा

डॉक्टरी, इंजीनियरिंग छोड़ अधिकारी बन रहे युवा
हिसार : इसे जॉब सिक्योरिटी की ज्यादा चिंता कहें या कुछ और लेकिन यह तथ्य है कि कड़ी मेहनत लंबी पढ़ाई के बाद हासिल किए गए डॉक्टर और इंजीनियरिंग का करियर छोड़कर हरियाणा के युवा अब प्रशासनिक सेवाओं की तरफ दौड़ रहे हैं। हाल ही में जारी हुए यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) के परीक्षा परिणामों में

डीयू की तर्ज पर हरियाणा में भी छात्र का रहेगा एक ही रोल नंबर

डीयू की तर्ज पर हरियाणा में भी छात्र का रहेगा एक ही रोल नंबर
गुड़गांव : दिल्ली यूनिवर्सिटी की तर्ज पर अब हरियाणा के सभी कॉलेजों में एडमिशन लेने वाले छात्रों का कोर्स पूरा होने तक एक ही रोल नंबर रहेगा। इसके लिए उच्चतर शिक्षा विभाग तैयारी कर रहा है। छात्रों को कोर्स के दौरान हर साल दोबारा डॉक्यूमेंट्स जमा कराने की भी जरूरत नहीं होगी।

गेस्ट टीचर्स को डबल बेंच से भी राहत नहीं, याचिका खारिज

गेस्ट टीचर्स को डबल बेंच से भी राहत नहीं, याचिका खारिज
चंडीगढ़/तोशाम : हरियाणा में तैनात 4073 अतिथि अध्यापकों को आखिर जाना ही होगा। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की खंडपीठ ने अतिथि अध्यापकों के मामले में चल रहे तदर्थवाद के अध्याय आखिर बंद कर दिया। खंडपीठ ने इस मामले में यहां तक तल्ख्ा टिप्पणी की कि इस सारे मामले में सरकार और अतिथि अध्यापकों की मिलीभगत स्पष्ट हो गई है।

पात्र अध्यापक पंचकूला में करेंगे पंचायत

पात्र अध्यापक पंचकूला में करेंगे पंचायत
झज्जर : हरियाणा के पात्र अध्यापकों ने अब न्याय पाने के लिए 15 मई को पंचकूला में महान्याय पंचायत बुलाई है। इसमें पात्र अध्यापक संघ अगली रणीति तय करेगा। संगठन के झज्जर जिलाध्यक्ष नरेन्द्र ने बताया कि हरियाणा के सभी पात्र अध्यापक अपनी नियुक्तियों को लेकर पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में महापड़ाव डालेंगे। इस भर्ती को सिरे चढ़ाने के लिए उनके संगठन ने यह लड़ाई वर्ष 2011 में शुरू की थी।

पूर्व डीईओ समेत 18 कर्मियों को पांच साल की सजा

पूर्व डीईओ समेत 18 कर्मियों को पांच साल की सजा
** फर्जी तरीके से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की भर्ती के मामले में कार्रवाई
नारनौल : जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. रणधीर कुमार डोगरा की अदालत ने महेंद्रगढ़ के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एमआर चोपड़ा समेत 18 कर्मचारियों को पांच वर्ष की सजा और जुर्माना सुनाया है।

बड़ी चूक: सरकारी स्कूलों में एजुसेट पर बच्चों को पढ़ाया जा रहा पुराना पाठ

बड़ी चूक: सरकारी स्कूलों में एजुसेट पर बच्चों को पढ़ाया जा रहा पुराना पाठ
** पूर्व पीएम मनमाेहन सिंह को योजना आयोग का अध्यक्ष और मोंटेक सिंह को उपाध्यक्ष दिखाया जा रहा
सिरसा : शिक्षा विभाग की महत्वाकांक्षी योजना एजुसेट सिस्टम पर प्रदेशभर में सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को पुराना पाठ पढ़ाया जा रहा है। बीते शनिवार को एजुसेट पर योजना आयोग के बारे में पढ़ाया गया, जबकि वर्तमान केंद्र सरकार 2014 में योजना आयोग को खत्म कर, जनवरी 2015 में इसकी जगह नीति आयोग गठित कर चुकी है।

UPTET news