संस, राजौंद : खंड शिक्षा अधिकारी दलीप ¨सह ने बताया कि सोमवार को शिक्षक तबादला नीति को लेकर राजौंद ब्लाक के सभी स्कूलों के मुखियाओं की एक आवश्यक बैठक होगी। इस बैठक में
शिक्षक तबादला नीति के बारे में मुखियाओं को जानकारी दी जाएगी।
Haryana2Day brings you the latest news, government updates, education news, job notifications, and local events from Haryana.
Important Posts
Advertisement
जे.बी.टी. टीचरों ने रिक्शा चला किया विरोध
पंचकूला, (संजय): जे.बी.टी. टीचरों ने ज्वाइनिंग लैटर
नही मिलने को लेकर शनिवार को साइकिल रिक्शा चलाकर अपना विरोध जताया। शनिवार
को अम्बाला व यमुनानगर के चयनित जे.बी.टी. ने नियुक्ति पत्र न मिलने के
कारण रिक्शा चलाकर सरकार व शिक्षा विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
134 ए के तहत दाखिले के लिए मिला एक और मौका
राजौंद : 134 ए के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश पाने के इच्छुक
विद्यार्थियों को शिक्षा विभाग ने एक और मौका दिया है। जो विद्यार्थी एक मई
को परीक्षा में पास नहीं हो पाए थे अब वह विद्यार्थी तीन जुलाई को दोबारा
परीक्षा देकर 134-ए के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश पा सकते हैं।
चयनित जेबीटी ने किया पात्र अध्यापक संघ से किनारा
पिछले 4 वर्षों से चल
रही जेबीटी शिक्षकों भर्ती पूरी न होने व रिजल्ट घोषित होने के 23 महीने
बाद भी नियुक्ति न होने से बिफरे चयनित जेबीटी शिक्षकों ने अब आरपार के
संघर्ष की घोषणा की है। जिसके अनुसार 1 जुलाई से प्रदेशभर में रथयात्रा
निकाली जाएंगी तो वहीं 17 जुलाई को सीएम सिटी करनाल में महारैली का आयोजन
किया जाएगा।
ऑनलाइन जारी होगी कॉलेजों की मेरिट लिस्ट, शिक्षा विभाग ने दिए निर्देश
प्रदेश के 105 सरकारी
कॉलेजों में दाखिले के लिए ऑनलाइन मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसमें महर्षि
दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) रोहतक, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी (केयू)
कुरुक्षेत्र और चौधरी देवी लाल यूनिवर्सिटी (सीडीएलयू) सिरसा से संबंधित
कॉलेज शामिल हैं।
शिक्षकों के वेतन अन्य भुगतान के लिए बजट जारी: प्रेमचंद
यमुनानगर |
शुक्रवारको हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ के जिला प्रधान पूर्ण चंद सैनी के
नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य से मिला।
इस दौरान पूर्ण चंद सैनी ने शिक्षकों की समस्याएं रखी। जिसमें वेतन भुगतान,
शिक्षकों के स्थायीकरण की मांग रखी गई।
अगले सप्ताह जारी होगी शिक्षा विभाग की नई ट्रांसफर पॉलिसी
चंडीगढ़।
हरियाणा में शिक्षा विभाग की नई ट्रांसफर पॉलिसी अगले सप्ताह तक जारी होने
की संभावना है। इस पॉलिसी के तहत शिक्षकों को ट्रांसफर के लिए अपनी
पसंदीदा जगहों के विकल्प देने की छूट होगी।पालिसी से नेताओं के नहीं काटने पड़ेंगे चक्कर...
ट्यूशन पढ़ा सकते हैं सरकारी स्कूल के शिक्षक
स्कूल के लिए निर्धारित समय से दो घंटे पूर्व और दो घंटे बाद सरकारी शिक्षकों की ट्यूशन पर पाबंदी के आदेश को हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवहेलना बताया है।
शिक्षा विभाग में रेगुलर की मांग, एसएस रमसा टीचर भूख हड़ताल पर
पीएफ ऑफिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 8427985919
एसएसरमसा टीचर यूनियन डिपार्टमेंट में रेगुलर करने की मांग को लेकर डीसी आफिस के सामने भूख हड़ताल पर बैठे। टीचरों ने नारेबाजी करके सरकार की नीतियों को कोसा। उनका आरोप था कि सरकार जानबूझ कर अध्यापकों को अपने हक के लिए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर रही है।
एसएसरमसा टीचर यूनियन डिपार्टमेंट में रेगुलर करने की मांग को लेकर डीसी आफिस के सामने भूख हड़ताल पर बैठे। टीचरों ने नारेबाजी करके सरकार की नीतियों को कोसा। उनका आरोप था कि सरकार जानबूझ कर अध्यापकों को अपने हक के लिए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर कर रही है।
शिक्षा विभाग ने 37 स्कूलों को भेजे नोटिस
सोनीपत |
गैरमान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने फिर से कार्रवाई को
शुरू किया है। इस बाबत विभाग द्वारा 37 स्कूलों को नोटिस भेजा है और
मान्यता के प्रमाण सौंपने को कहा है। जिस स्कूल के पास मान्यता नहीं होगी
फिर उसके खिलाफ विभाग की ओर से एक्शन लिया जाएगा।
अब टीचर को बच्चों के सामने नहीं लताड़ेंगे अफसर
शिक्षा विभाग हरियाणा
ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों,
खंड शिक्षा अधिकारियों, खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी करके
स्कूलों में चेकिंग करने के बारे में दिशा-निर्देश जारी किए है।
134ए नियम के तहत दाखिले का मामला गरमाया, बच्चे पहुंचे हाईकोर्ट
हरियाणा के निजी स्कूलों में 134ए के तहत दाखिले को लेकर
अब बच्चों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। सरकार द्वारा बदले गए नियमों
को चुनौती देते हुए याचिका दायर की गई है। जस्टिस एम. जयपॉल ने इस याचिका
पर सुनवाई की तारीख 12 जुलाई तय की है।
18 सितंबर को होगा CTET, CBS ने शुरू की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
सीबीएसई की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा(सीटीईटी) का आयोजन देशभर में एक साथ 18 सितंबर 2016 को किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
Subscribe to:
Posts (Atom)