; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

80 सीटों के लिए 4758 आवेदकों ने दी परीक्षा

जागरण संवाददाता, फतेहाबाद :शैक्षणिक सत्र 2019-20 में कक्षा छह में दाखिले के लिए जिले के विभिन्न 14 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को जवाहर नवोदय प्रवेश परीक्षा कराई गई। जवाहर नवोदय की छठी कक्षा की 80 सीटों के लिए 4758 आवेदक छात्रों ने परीक्षा दी। इसके लिए 5993 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था।

CBSE: शिक्षा में सुधार के लिए बड़ी पहल, 1 जुलाई से खुलेंगे स्कूल हब

शैक्षिक सुधार की दिशा में सीबीएसई बड़ा कदम उठाने जा रहा है। इसके लिए स्कूलों का हब बनाया जाएगा। देश भर के स्कूलों को हब में बांट दिया जाएगा। एक हब में पांच या उससे ज्यादा स्कूल शामिल होंगे। एक हब के अंदर आने वाले स्कूल विभिन्न गतिविधियों में एक-दूसरे का सहयोग करेंगे। पांच या उससे ज्यादा स्कूलों का एक हब बनेगा जिनको कोलाबोरेटिव लर्निंग हब (सीएलएच) के नाम से जाना जाएगा।

134ए के तहत 11 तक कर सकेंगे फ्री शिक्षा के लिए आवेदन

जागरण संवाददाता, चरखी दादरी:
नियम 134 ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिला लेने के लिए आवेदन करने वाली वेबसाइट सुचारू रूप से काम करने लगी हैं। दो दिन पूर्व ऑनलाइन आवेदन करने के लिए शिक्षा विभाग की वेबसाइट सही ढंग से कार्य नहीं कर रही थी। इसके चलते मनपसंद प्राइवेट स्कूल में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थी आवेदन नहीं कर पा रहे थे। इन सब को देखते हुए शिक्षा विभाग ने आवेदन करने के लिए एक सप्ताह की अवधि बढ़ाई है। शुक्रवार तक 1390 विद्यार्थियों ने इसके तहत आवेदन जमा करवा दिए है।

स्कूलों ने नहीं भरा फार्म-6, बढ़ा दी फीस, डीईओ ने पांच दिन दिए थे, पत्र लिखकर भूले

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : कितने प्राइवेट स्कूलों ने फार्म-6 भरा इसका रिकार्ड डीईओ और डीईईओ कार्यालय में नहीं है। डीईओ आनंद चौधरी ने 26 मार्च को जिला के सभी बीईओ, सीबीएसई, आइसीएसई और हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी से जुड़े स्कूलों को पत्र लिखकर पांच दिन में फार्म-6 की हार्ड कॉपी कार्यालय में जमा कराने के निर्देश दिए। परंतु वे खुद ही भूल गए। क्योंकि फार्म जमा नहीं कराने वाले न तो किसी स्कूल पर कार्रवाई की गई और न उन्हें नोटिस दिया। 31 दिसंबर तक ऑनलाइन भरना था फार्म

शिक्षक का तबादला होने पर भड़के विद्यार्थी व ग्रामीण, जताया रोष

संवाद सहयोगी, कलायत : वजीर नगर गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक का तबादला किए जाने को लेकर विद्यार्थियों व ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग के खिलाफ रोष जताया। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग व प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि शिक्षक की यहां वापस नियुक्ति नहीं की तो स्कूल को ताला जड़ दिया जाएगा।

ESIC करेगा 2,258 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन.. देखें डिटेल

नई दिल्ली। ESIC यानी कर्मचारी राज्य बीमा निगम ने यूडीसी और स्टेनोग्राफर के 2,258 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

बिलासपुर में थल सेना की भर्ती, जानिए आवेदन की तिथि और पद से जुड़ी जानकारी

बिलासपुर। भारतीय थल सेना भर्ती रैली का आयोजन 1 जून से 10 जून तक बहतराई स्टेडियम में किया जाएगा।

बच्‍चों ने आंसर शीट में लिखा- मैडम जी, पास नहीं किया तो खानदान मरेगा, भूत बन डराएंगे

फतेहाबाद,जेएनएन। परीक्षा में पास होने के लिए बच्‍चे तरह-तरह की मन्‍नत मांगते हैं, मगर आजकल के बच्‍चे पास होने के लिए ऐसे पैतरे अपना रहे हैं कि इसे देख हर कोई हैरान हो जाए। जिस परीक्षा में सवालों के जवाब लिखे जाने चाहिए वहां बच्‍चों ने शिक्षक से पास होने की अरदास की है तो किसी डर दिखाया है। दरअसल हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से दसवीं व बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं समाप्त होने के बाद इनका मूल्यांकन का काम शुरू हो गया है।

स्कूल शिक्षा विभाग ने 10 हजार से अधिक प्राइमरी स्कूल टीचर के पदों पर मांगे आवेदन

जॉब्स डेस्क। अगर आप शिक्षा विभाग में नौकरी की तैयारी कर रहें हैं तो हम आपके लिए खुशखबरी लाएं है। हाल ही में आंध्र प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने ग्रेजुएट प्राइमरी स्कूल टीचर के 10483 रिक्त पदों पर योग्य और अनुभवी उम्मीदवारों से आवेदन मांगे है। आपके पास स्नातक, स्नातकोत्तर, बी.एड डिग्री है और अनुभव है तो आवेदन कर सकते है। 

134ए के वेबसाइट चली, दो हजार से ज्यादा फार्म भरे

जागरण संवाददाता, यमुनानगर :
134ए के तहत ऑनलाइन दाखिले शुरू हो गए हैं। 28 मार्च से शिक्षा विभाग की वेबसाइट नहीं खुलने के कारण पर 134ए के फार्म नहीं भरे जा रहे थे। अब तक शिक्षा विभाग ने दो हजार से ज्यादा फार्म ऑनलाइन भर दिए हैं। बीईओ कार्यालयों में फार्म भरने वालों का धक्का लगा है।

नियम 134ए के तहत स्कूलाें अाैर शिक्षा विभाग के बीच खींचतान का खामियाजा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे भुगत रहे

नियम 134ए के तहत स्कूलाें अाैर शिक्षा विभाग के बीच खींचतान का खामियाजा आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे भुगत रहे हैं। निजी स्कूलाें का कहना है कि सरकार की ओर से नियम 134ए के तहत दाखिला पाने वाले 25 हजार बच्चाें की निर्धारित फीस नहीं दी जा रही।

एसबीआई करेगा 2000 पीओ की भर्ती, जानिए कब करना है आवेदन

नई दिल्ली। भारतीय स्टेट बैंक 2000 प्रोबेशनरी ऑफिसर पीओ की भर्ती के लिए आवेदन मांगे है। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। पहला चरण या ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा है। ये परीक्षा 8 जून, 9, 15 और 16, 2019 को आयोजित की जाएगी।

चुनावों से फंसी जेबीटी की ज्वाइनिंग

चंडीगढ़ – लोकसभा चुनाव के कारण चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में नए शिक्षकों की ज्वाइनिंग का मामला लटक गया है। सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत भर्ती किए जाने वाले 418 जेबीटी शिक्षकों की डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का काम पूरा हो चुका है, लेकिन आचार संहिता के कारण इन शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हो पा रही है।

चार साल बाद कंप्यूटर शिक्षकों और लैब सहायकों को मिला तोहफा, वेतन में हुई वृद्धि

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षकों और लैब सहायकों को प्रदेश सरकार ने नए वित्त वर्ष के पहले दिन ही बड़ा तोहफा दिया है। कंप्यूटर शिक्षकों के वेतन में चार साल बाद सरकार ने पांच हजार रुपये की बढ़ोतरी की है, जबकि लैब सहायकों का वेतन भी पांच साल बाद तीन हजार रुपये बढ़ाया है।

निर्वाचन आयोग ने पीजीटी व टीजीटी को ज्वाइन करने के प्रस्ताव को दी मंजूरी

चंडीगढ़, 1 अप्रैल। भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा आम चुनाव 2019 के दौरान लागू आदर्श आचार संहिता के कारण ज्वाइन की प्रतीक्षा कर रहे कुछ पीजीटी (गणित/भूगोल) व टीजीटी (गृह विज्ञान) को ज्वाइन करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

UPTET news