; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Advertisement

शिक्षा विभाग ने टीचरों को काम बांटने के जारी किए निर्देश

हरियाणा शिक्षा विभाग ने सभी सरकारी स्कूलों में नई ट्रांसफर पॉलिसी के तहत पीजीटी पदों के रैशनलाईजेशन के बाद काम बांटने के निर्देश जारी कर दिए हैं। इस बारे में सेकंडरी शिक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि क्लास के हर सेक्शन में 40 छात्र होंगे। दूसरा सेक्शन 50 छात्रों की संख्या होने के बाद बनाया जाएगा।
इसी तरह तीसरा सेक्शन 90 छात्रों की संख्या होने के बाद बनेगा। आगे जरूरत पड़ने पर और सेक्शन बनाए जाएंगे। स्कूल का कुल टाइम साढ़े 6 घंटे का होगा। आधी छुट्टी 30 मिनट की होगी। रोजाना 8 पीरियड लगेंगे। पहले चार पीरियड 45-45 मिनट के होंगे और अंतिम चार पीरियड 40-40 मिनट के होंगे। पीजीटी टीचर दिन में अधिकतम 6 पीरियड दे सकेंगे यानि सप्ताह में कुल 36 पीरियड होंगे।

9वीं और 10वीं क्लास के सप्ताह में विषयवार पीरियड निमयों में अंग्रेजी विषय सप्ताह में पीरियड 8 होंगे, जिसे इंग्लिश पीजीटी टीचर पढ़ाएंगे। यदि पीजीटी अंग्रेजी टीचर उपलब्ध नहीं है तो उस स्थिति में सामाजिक शास्त्र का टीचर 9वीं और 10वीं क्लास को अंग्रेजी पढ़ाएगा। सीधी भर्ती वाला टीचर भी 9वीं व 10वीं को अंग्रेजी पढ़ाएगा। इसी तरह अन्य क्लासों और विषयों के लिए भी गाइडलाइंस जारी की गई हैं।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();