अध्यापकों के ज्वलंत मुद्दों और तबादला नीति में संशोधन की मांग को लेकर
हरियाणा विद्यालय संघ के आह्वान पर अध्यापकों ने बुधवार को उपायुक्त
कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद उपायुक्त के माध्यम से शिक्षा विभाग
हरियाणा सरकार को मांग पत्र भेजा।
प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान रघुनाथ मेहता ने की संचालन सचिव कृष्ण नैन ने किया।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए राज्य महासचिव सीएन भारती उपमहासचिव राजेंद्र बाटू ने बताया कि स्थानांतरण नीति में मेवात के अध्यापकों को शामिल किया जाए तथा संघ की तरफ से 12 सितंबर को भेजे गए बातचीत कर किए गए प्रतिवेदन पर विचार करते हुए अध्यापकों की समस्याओं का समाधान किया जाए। जिन अध्यापकों का एमआईएस पोर्टल पूरा नहीं है, उसको तुरंत अप्रूवल कर स्थानांतरण पॉलिसी में शामिल किया जाए। जिन अध्यापकों का कार्यकाल एक वर्ष बचा है, उनको स्थानांतरण पॉलिसी से दूर रखा जाए। जिन अध्यापकों का मेवात जिले से अन्य जिलों से अंतरजिला स्थानांतरण हो चुका है, उनको स्थानांतरण पॉलिसी में जगह दी जाए। सभी स्कूलों में मुख्य शिक्षकों के पद स्वीकृत किए जाएं। जिन अध्यापकों का कार्यकाल एक वर्ष बचा है, उनको बिना इच्छा के बदला जाए। अतिथि अध्यापकों को स्थानांतरण नीति में शामिल किया जाए। जोन में भरे गए स्कूलों में से ही अध्यापकों को स्टेशन देने की प्रक्रिया लागू की जाए। जिन अध्यापकों का लिस्ट में नाम नहीं है, उन अध्यापकों के नाम भी इसमें शामिल किए जाएं। प्रधान रघुनाथ मेहता कृष्ण नैन ने कहा कि वर्ष 2015-16 2016-17 में राज्य शिक्षक पुरस्कार अभी तक प्रदान नहीं किया गया है।
अध्यापक संघ मांग करता है कि यह पुरस्कार 5 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर देना सुनिश्चित किया जाए तथा भविष्य में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाए। 25 सितंबर का हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ विरोध करता है। लंबित पदोन्नति के मामले हल किए जाएं। इसके अलावा उन्होंने सरकार शिक्षा विभाग से संघ के मांग पत्र में शामिल अन्य मांगों का भी तुरंत समाधान करने की मांग की है। प्रदर्शन को सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान भूप सिंह भडोलावाली, नौरंग यादव, रामनिवास ठाकर बस्ती, देशराज माचरा, कुरड़ाराम पूनियां, हरपाल हुड्डा, सुरजीत दुसाद, सुमेर आर्य, राजेश गोठड़ा, देवीलाल जाखल, राशन नाथ, रजवंत, देवेंद्र, गोपाल, चंद्रभान, नरेश कुमार भूना, साधुराम भूना सहित अनेक कर्मचारी नेताओं ने भी संबोधित किया।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC